सड़क सुरक्षा जनजागरूकता अभियान: पुलिस आयुक्त ने वितरित किए हेलमेट; ट्रैफिक साथी एप में इतने नागरिक रजिस्टर्ड
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा आमजन में यातायात नियमों के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के उद्देश्य से इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा सड़क सुरक्षा जनजागरूकता अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है। पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर संतोष कुमार सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध/मुख्यालय) आर.के. सिंह एवं पुलिस उपायुक्त यातायात राजेश कुमार त्रिपाठी के मार्गदर्शन में यह अभियान निरंतर गति पकड़ रहा है।
पलासिया चौराहे पर इंदौर ट्रैफिक पुलिस द्वारा 33वां "हेलमेट पहनें–सुरक्षित रहें" वृहद जनजागरूकता अभियान आयोजित किया गया। इस अवसर पर पुलिस आयुक्त, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राजेश कुमार सिंह, पुलिस उपायुक्त यातायात सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
अभियान के दौरान ऐसे दोपहिया वाहन चालकों, जिनके वाहन संबंधी सभी दस्तावेज पूर्ण पाए गए, उन्हें सुरक्षा के प्रति प्रेरित करते हुए हेलमेट प्रदान किए गए। वहीं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के विरुद्ध नियमानुसार चालानी कार्रवाई करते हुए उन्हें सड़क सुरक्षा का महत्व समझाया गया तथा हेलमेट भी वितरित किए गए, ताकि भविष्य में वे स्वयं की सुरक्षा को प्राथमिकता दें।
विशेष रूप से ऐसे जिम्मेदार वाहन चालकों, जो स्वेच्छा से हेलमेट पहनकर यातायात नियमों का पालन करते हुए मिले, उन्हें सम्मानित कर उपहार भी प्रदान किए गए। इंदौर ट्रैफिक पुलिस द्वारा अब तक आयोजित 33 हेलमेट जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से 4,450 से अधिक हेलमेट जरूरतमंद वाहन चालकों को वितरित किए जा चुके हैं। इसी प्रकार सुरक्षित यातायात हेतु जनभागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित "ट्रैफिक प्रहरी" अभियान से अब तक 3,915 नागरिक जुड़ चुके हैं।
इंदौर ट्रैफिक साथी एप से 4,710 नागरिक पंजीकृत होकर यातायात प्रबंधन में सहयोग कर रहे हैं। एप के सिविलियन रिपोर्ट्स फीचर के माध्यम से नागरिकों द्वारा अब तक 403 सूचनाएं यातायात उल्लंघनों एवं समस्याओं की ट्रैफिक पुलिस को उपलब्ध कराई जा चुकी है, जिन पर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!