सड़क हादसा: बेकाबू ट्रक ने दो कारों और दूसरे ट्रक को मारी टक्कर; 3 की मौत वाहनों में फंसे शव, क्रेन से रेस्क्यू
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मानपुर (महू)।
आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर भेरूघाट में गुरुवार रात करीब 9:30 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। मानपुर से धामनोद की ओर जा रहा अनाज से भरा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते हुए सामने वाली लेन में जा घुसा।
इसके बाद ट्रक ने सामने से आ रही दो कारों को टक्कर मार दी और फिर एक अन्य ट्रक से जा भिड़ा। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है।
डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में पहुंचा ट्रक
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अनाज की बोरियों से लदा ट्रक भेरूघाट के पास अचानक असंतुलित हो गया। ट्रक डिवाइडर पार कर सामने वाली लेन में पहुंच गया। अचानक सामने आए ट्रक को देखकर दूसरी लेन में चल रहे वाहनों को संभलने का पर्याप्त मौका नहीं मिल सका।
बेकाबू ट्रक ने पहले दो कारों को टक्कर मारी और इसके बाद सामने से आ रहे एक अन्य ट्रक से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कारें और ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। कुछ लोग दुर्घटनाग्रस्त वाहनों के बीच फंस गए।
तीन लोगों की मौत, शव निकालने में मशक्कत
हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही मानपुर थाना प्रभारी अरुण सोलंकी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया।
क्षतिग्रस्त वाहनों में फंसे लोगों को बाहर निकालने के साथ ही वाहनों के नीचे दबे शवों को निकालने के लिए क्रेन की मदद ली गई। अंधेरा होने के कारण राहत कार्य में भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
हादसे के बाद हाईवे पर लगा लंबा जाम
दुर्घटना के बाद आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। कुछ ही देर में जाम कई किलोमीटर तक पहुंच गया। हाईवे पर यातायात प्रभावित होने से यात्रियों और वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई।
पुलिस ने यातायात को नियंत्रित करने के लिए वाहनों को दूसरे रास्तों से निकालने की कोशिश की। साथ ही क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाने का काम शुरू किया गया।
मृतकों की पहचान में जुटी पुलिस
मानपुर पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस हादसे के कारणों की भी जांच कर रही है कि ट्रक किस वजह से अनियंत्रित हुआ। फिलहाल पुलिस और राहत दल मौके पर मौजूद हैं तथा हाईवे पर यातायात सामान्य कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!