सड़क हादसा: बेकाबू ट्रक ने दो कारों और दूसरे ट्रक को मारी टक्कर; दो की मौत, वाहनों के नीचे दबे शव, हादसे के बाद लगा लंबा जाम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर/मानपुर।
आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर मानपुर थाना क्षेत्र के भेरूघाट में गुरुवार रात भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते हुए सामने वाली लेन में जा घुसा और दो कारों समेत सामने से आ रहे एक अन्य ट्रक को टक्कर मार दी।
हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। दोनों मृतकों की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कुछ लोग दुर्घटनाग्रस्त वाहनों के नीचे दब गए।
सूचना मिलते ही मानपुर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। शवों को वाहनों के नीचे से निकालने के लिए क्रेन की मदद ली गई।
डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में पहुंचा ट्रक
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक ट्रक मानपुर से धामनोद की ओर जा रहा था। भेरूघाट के पास अचानक ट्रक अनियंत्रित हो गया और डिवाइडर पार करते हुए दूसरी लेन में पहुंच गया। इसी दौरान सामने से आ रही दो कारें और एक ट्रक उसकी चपेट में आ गए।
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। क्षतिग्रस्त वाहनों में फंसे लोगों को पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया। ट्रक के नीचे दबे शवों को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
हादसे के बाद हाईवे पर लगा लंबा जाम
दुर्घटना के बाद आगरा-मुंबई फोरलेन पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब दो घंटे तक यातायात बुरी तरह प्रभावित रहा और वाहनों की कतार करीब 9 किलोमीटर तक पहुंच गई। मानपुर की तरफ भी करीब एक किलोमीटर तक वाहनों की लाइन लग गई।
जाम को देखते हुए पुलिस ने यातायात को दूसरे मार्ग से डायवर्ट किया। देर रात तक पुलिस दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाने और यातायात सामान्य कराने में जुटी रही।
क्रेन से हटाए जा रहे दुर्घटनाग्रस्त वाहन
शुक्रवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त ट्रक और अन्य वाहनों को क्रेन की मदद से हटाने का काम शुरू किया गया। पुलिस ने हाईवे की एक लेन को चालू कर दिया है, जबकि दूसरी लेन पर क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने के बाद यातायात सामान्य करने की कोशिश जारी है। मौके पर पुलिस और संबंधित टीमें तैनात हैं। वाहनों को धीरे-धीरे निकाला जा रहा है, ताकि दोबारा जाम की स्थिति न बने।
दोनों मृतकों की पहचान में जुटी पुलिस
मानपुर थाना प्रभारी अरुण सोलंकी ने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। फिलहाल दोनों मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस उनकी पहचान के लिए आवश्यक कार्रवाई कर रही है। हादसे के कारणों की भी जांच की जा रही है।
संबंधित समाचार

शाही मस्जिद की मीनार टूटने से फैली अफवाहों पर कलेक्टर ने लगाया विराम:प्रशासन का स्पष्टीकरण 'स्थिति नियंत्रण में, जनहानि नहीं'

पीएम मोदी से मिले सीएम डॉ. मोहन यादव:ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 का दिया न्योता

‘नक्सलमुक्त’ के बाद अब ‘नशामुक्त’ एमपी की तैयारी:सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- सरकार की दिशा साफ

अवैध कॉलोनी की खबर छापी तो तथाकथित पत्रकार पर जानलेवा हमला:पटवारी के सामने बांस-बल्लियों से पीटा

देखिए वीडियो, कार की टक्कर के बाद मोबाइल छीनने का आरोप:तीन युवकों की पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग

थार सवार बदमाशों का आतंक युवकों पर किया हवाई फायर:घूरने की बात पर पहले युवक को पीटा था; समझाने पहुंचे तो कार से की वारदात

आस्था का हिसाब या सियासत का 'सेल्फ डिफेंस'?:दिग्विजय सिंह की सनातन स्वाभिमान यात्रा

एशियन गेम्स में भारत का गोल्डन डे:एक मिनट के अंदर दो खिलाड़ियों ने जीते 2 स्वर्ण पदक; बॉक्सिंग में हैट्रिक

रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का सामान चुराने वाले इतने आरोपी गिरफ्तार:मोबाइल; मंगलसूत्र और नकदी समेत इतने हजार का माल बरामद

अब तोते की तरह कबूलेगा जुर्म:पुलिस दबाएगी टेंटुआ

छावनी में रोड चौड़ीकरण के लिए फिर चला बुलडोजर:मथुरावाला बिल्डिंग समेत बाधक हिस्से तोड़े; तीन पोकलेन और दो जेसीबी के साथ पहुंचा अमला

देखिए वीडियो, SIR के विरोध में प्रदर्शन:सैकड़ों प्रदर्शनकारी हिरासत में; इनके इस्तीफे की मांग, भारी पुलिस और RAF तैनात

फूल की बोरी में मिला चार किलो गांजा विक्रेता गिरफ्तार

सड़क हादसा:बेकाबू ट्रक ने दो कारों और दूसरे ट्रक को मारी टक्कर; 3 की मौत वाहनों में फंसे शव, क्रेन से रेस्क्यू

छात्रा को मिलने बुलाया:कमरे में दोस्तों के साथ किया गैंगरेप; चारों आरोपी नाबालिग, दो गिरफ्तार, दो फरार

तेज रफ्तार और नशे के खिलाफ स्कूल से ट्रेवल्स तक पहुंचाया सुरक्षा का संदेश:170 से ज्यादा विद्यार्थियों को पढ़ाया सड़क सुरक्षा का पाठ

फर्जी क्राइम ब्रांच का खेल:एमडी ड्रग्स केस में फंसाने की धमकी देकर वसूले 4 हजार

बंटी नागर की मौत से प्रॉपर्टी कारोबार में भूचाल:बिल्डरों, कॉलोनाइजरों, खरीदारों और निवेशकों के माथे पर चिंता की लकीरें

गांधी जयंती पर बेटियों का ‘न्यायाग्रह’:जंजीरों में बंधकर उठाया सवाल; सुरक्षा के नाम पर आजादी क्यों?

भिक्षुक केंद्र के नाम पर भ्रष्टाचार करने वाली रुपाली जैन की होगी गिरफ्तारी:कोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!