इतने जिलों पर सूखे का खतरा: यह संभाग सबसे ज्यादा प्रभावित; सरकार ने बनाया एक्शन प्लान
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट,भोपाल।
मध्य प्रदेश में इस बार सामान्य से कम बारिश की आशंका के चलते राज्य सरकार ने 24 जिलों के लिए विशेष तैयारी शुरू कर दी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के बाद कृषि और राजस्व विभाग को संयुक्त कार्ययोजना लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री के गृह संभाग को लेकर ज्यादा चिंता
सबसे अधिक चिंता मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के गृह संभाग उज्जैन को लेकर जताई गई है, जहां वर्षा की सबसे अधिक कमी रहने की संभावना है।
जिला स्तर पर माइक्रो प्लान लागू करने की तैयारी
सरकार ने संभावित सूखे की स्थिति से निपटने के लिए किसानों को कम पानी वाली और कम अवधि की फसलें अपनाने, वैकल्पिक बीज उपलब्ध कराने, सूक्ष्म सिंचाई को बढ़ावा देने तथा जिला स्तर पर माइक्रो प्लान लागू करने की तैयारी की है। साथ ही कृषि विज्ञान केंद्रों के माध्यम से लगातार तकनीकी निगरानी भी की जाएगी।
सामान्य वर्षा का केवल 90 से 94 प्रतिशत होने का अनुमान
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार प्रदेश में इस बार सामान्य वर्षा का केवल 90 से 94 प्रतिशत होने का अनुमान है। 1 जून से 1 जुलाई के बीच सामान्य 139.7 मिमी बारिश के मुकाबले केवल 92.4 मिमी वर्षा दर्ज हुई है, यानी करीब 47 मिमी की कमी रही। यदि जुलाई और अगस्त में भी पर्याप्त बारिश नहीं हुई तो खरीफ फसलों के उत्पादन पर असर पड़ सकता है।
मौसम के अनुसार खेती करने की सलाह देगी सरकार
सरकार किसानों को मौसम के अनुसार खेती करने की सलाह मोबाइल, सोशल मीडिया और स्थानीय माध्यमों से देगी। दलहन, तिलहन और मोटे अनाज का रकबा बढ़ाने, रिज एंड फरो, रेज्ड बेड और डायरेक्ट सीडेड राइस जैसी तकनीकों को अपनाने पर जोर दिया जाएगा।
संबंधित समाचार

रबर के महंगे उपकरण की जगह सस्ते और कमजोर वाल्व लगा दिए:नर्मदा-मालवा गंभीर लिंक परियोजना में लाखों के भ्रष्टाचार की बाढ़

60 लाख बकाया के बावजूद पटाखा बाजार को जमीन:विवादित भूमि पर अनुमति का सवाल

भारत-वेस्टइंडीज T20 की तैयारी तेज:मैच से पहले वेस्टइंडीज टीम ने की ये डिमांड

सनकी आशिक ने महिला को दी धमकी:दोस्ती के बाद बनाया शादी का दबाव; आरोपी हिरासत में

सड़क पर उतरे छात्र:टीचर पर लगाए ये गंभीर आरोप; DEO बोले- विभागीय जांच शुरू

सोशल मीडिया पर दोस्ती करना पड़ा भारी:50 से ज्यादा महिलाओं के बनाए आपत्तिजनक वीडियो; ASI-डॉक्टर और साध्वी भी हुई शिकार

सोनोग्राफी का संदिग्ध खेल या घोर लापरवाही:श्रीकृष्ण डायग्नोस्टिक सेंटर पर सील ठोंकने की मांग

CEC ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट से राहत:निलंबन की मांग खारिज; चुनाव आयोग से मांगा जवाब

ड्रग्स के खिलाफ बजा बिगुल:पक्का इंदौरी अखबार ‘खुलासा फर्स्ट’ को ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई में मिला देश के गृहमंत्री का साथ

अज्ञात वायरस से लैब कर्मचारी की मौत:200 लोग क्वारंटीन; सैंपल वाली टेस्ट ट्यूब टूटने से फैली दहशत, जानिए कितना है खतरनाक

राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र:की ये मांग; आंदोलन और भूख हड़ताल का भी किया जिक्र

नगर निगम पर सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन:इन मांगों को लेकर धरने पर बैठे; काम बंद करने की दी चेतावनी

सीएम का दिखा मजाकिया अंदाज:कहा- मुख्यमंत्री बनते ही पता चला इतनी भारी मार पड़ती है; लाड़ली बहना ही बहुत महंगी पड़ गई

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का राहुल गांधी पर निशाना:बोले- चुनाव हारने का रिकॉर्ड; जनता में भ्रम पैदा कर रही कांग्रेस

सरकारी लोन दिलाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:रिटायर्ड एसआई को ठगा; प्रोसेसिंग के नाम पर ऐंठे रुपए

पहली बार आधुनिक रोलर से तैयार होगी पिच:मैच से पहले रोलर स्टेडियम पहुंचे; जानिए क्या होगा बदलाव

तीन अलग-अलग घटनाओं में 3 लोगों की मौत:मेट्रो डिवाइडर से टकराकर व्यापारी की गई जान; प्रॉपर्टी ब्रोकर का शव रेलवे ट्रैक के पास मिला, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!