शिक्षा, जल संरक्षण, विरासत व आईटी सेक्टर के प्रोजेक्टों की समीक्षा: इंदौर को बनाएंगे प्रदेश का सबसे बड़ा आईटी हब
KHULASA FIRST
संवाददाता

राष्ट्रपति को बैतूल के लिए विदा कर कार्यक्रमों में पहुंचे मुख्यमंत्री
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कल सुबह इंदौर आईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बैतूल के लिए विदा कर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंदौर में ही कई कार्यक्रमों में पहुंचे। उन्होंने शिक्षा, जल संरक्षण, विरासत और आईटी सेक्टर से जुड़े प्रोजेक्टों की समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देश दिए।
वे सरकारी स्कूल की छात्राओं के बीच पहुंचे तो आईटी पार्क-3 पहुंचकर इंदौर का प्रदेश का सबसे बड़ा आईटी हब बनाने का संकल्प दोहराया। उन्होंने प्राचीन बावड़ी के संरक्षण और तालाबों के जीर्णोद्धार पर विशेष जोर दिया।
किसी ने इंजीनियर तो किसी ने आईएएस अधिकारी बनने की इच्छा जताई...मुख्यमंत्री डॉ. यादव सबसे पहले बड़ा गणपति स्थित शासकीय शारदा कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहुंचे।
यहां उन्होंने ‘स्कूल चले हम’ अभियान के तहत आधुनिक खगोलीय प्रयोगशाला, स्मार्ट क्लास और विज्ञान मॉडल्स का अवलोकन किया। छात्राओं ने उन्हें दूरबीन, ग्रह-नक्षत्रों की ट्रैकिंग प्रणाली, रॉकेट और सैटेलाइट मॉडल्स की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने जब छात्राओं से उनके सपनों के बारे में पूछा, तो किसी ने इंजीनियर तो किसी ने आईएएस अधिकारी बनने की इच्छा जताई।
छात्रा को गले से लगा लिया... एक मूक-बधिर मजदूर परिवार की छात्रा ने जब नर्स बनकर मरीजों की सेवा करने की बात कही, तो मुख्यमंत्री ने उसे शुभकामनाएं देते हुए गले से लगा लिया। यहीं पीलिया खाल निवासी एक महिला रोते हुए आई और बताया कि हम तीन बहनें हैं।
मेट्रो स्टेशन बनाने के लिए पीलिया खाल के 16 मकान तोड़े जा रहे हैं। बाकी सबको मुआवजा मिल गया, लेकिन हमें नहीं मिला। इस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से पूछा तो जवाब मिला कि बेटियों को मुआवजा नहीं दिया जा सकता।
मुख्यमंत्री ने मुआवजा देने को कहा तो महिला अड़ गई कि उसे मुआवजे का लिखित आदेश चाहिए। मुख्यमंत्री ने कलेक्टर शिवम वर्मा को बुलाया और कहा, लेकिन महिला के अड़े रहने पर आखिरकार सीएम ने उसके आवेदन पर ही बराबर मुआवजा देने का आदेश लिखकर दे दिया।
प्रदेश में आधुनिक डिजिटल इकोसिस्टम तैयार करेंगे... मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव खंडवा रोड स्थित निर्माणाधीन आईटी पार्क-3 पहुंचे और निरीक्षण किया । उन्होंने कहा कि उज्जैन-इंदौर मेट्रोपॉलिटन रीजन (यूआईएमआर) प्रदेश का सबसे बड़ा आईटी हब बनने की राह का ग्रोथ इंजन बनेगा।
प्रस्तावित आईटी पार्क-4, उज्जैन आईटी पार्क और इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर मिलकर प्रदेश में आधुनिक डिजिटल इकोसिस्टम तैयार करेंगे।
557 करोड़ रुपए से बन रहा आईटी पार्क-3 लगभग 11.25 लाख वर्गफीट क्षेत्र के साथ 22 मंजिला ग्रीन बिल्डिंग होगा, जो मध्य भारत के सबसे बड़े आईटी परिसरों में शामिल है।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!