खबर
Top News

सुनियोजित लूट की वारदात का खुलासा: महिला ने मदद के बहाने फंसाया; साथियों ने लूटा और पीटा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

06 मई 2026, 1:17 pm
शेयर करें:
सुनियोजित लूट की वारदात का खुलासा

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के आजादनगर थाना क्षेत्र में एक सुनियोजित लूट की वारदात सामने आई है। एक महिला ने बस स्टैंड पर इंतजार कर रहे युवक को मदद का झांसा देकर सुनसान जगह ले गई, जहां पहले से घात लगाए उसके दो साथियों ने युवक से 26 हजार रुपए नकद और मोबाइल फोन छीन लिया। विरोध करने पर तीनों आरोपियों ने मारपीट भी की। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है।

बस का इंतजार और बिछ गया जाल
घटना 3 मई की रात करीब 11 बजे की है। सिमरोल रोड निवासी पीड़ित झहर सिंह तीन इमली बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान रोशनी नाम की एक महिला अपने बच्चे के साथ वहां पहुंची और उससे मदद मांगी। महिला ने कहा कि सुलभ कॉम्प्लेक्स के पीछे उसकी सहेली गिर गई है और उसे तत्काल सहायता चाहिए।

सुनसान जगह पर घात लगाए थे साथी
महिला के झांसे में आकर युवक उसके साथ शौचालय के पीछे चला गया, जहां पहले से ही दो युवक सुनील और मोनू उर्फ ऋषभ छिपे हुए थे। तीनों आरोपियों ने मिलकर पीड़ित को बदनाम करने की धमकी दी और उसकी जेब से 26 हजार रुपए नकद और एक मोबाइल फोन छीन लिया। जब युवक ने विरोध किया तो तीनों ने उसके साथ मारपीट की और थप्पड़ मारकर वहां से भगा दिया। इसके बाद तीनों मौके से फरार हो गए।

बदनामी के डर से देरी से की शिकायत
बदनाम किए जाने की धमकी के कारण पीड़ित ने उसी रात शिकायत नहीं की। परिजनों को पूरी घटना बताने के बाद मंगलवार को वह आजादनगर थाने पहुंचा और रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी सुनील और मोनू उर्फ ऋषभ को हिरासत में ले लिया है। तीसरी आरोपी महिला रोशनी की तलाश जारी है।

आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड
जांच में खुलासा हुआ कि यह कोई पहली वारदात नहीं है। पुलिस के अनुसार सुनील और रोशनी पर पहले से अपराध दर्ज हैं। रोशनी के पिता के खिलाफ भी तेजाजी नगर थाने में मामले दर्ज हैं। पुलिस अन्य संभावित वारदातों की भी जांच कर रही है।

संबंधित समाचार

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन
Top News

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन:100 से ज्यादा प्रतिमा संग्रहण केंद्रों से लाई जाएंगी मूर्तियां

about 5 hours ago
किसान पर झपटा तेंदुआ
Top News

किसान पर झपटा तेंदुआ:सीने पर बैठकर किया हमला; 2 मिनट तक भिड़ता रहा शख्स, धक्का देकर खुद को छुड़ाया

about 5 hours ago
क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी
Top News

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी:भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकटों की बिक्री की तारीख का हुआ ऐलान; इस दिन से शुरू होगी बुकिंग

about 6 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ की तैयारियों के बीच मैदान में दिखा सांप; काम रोककर बुलाया स्नेक कैचर

about 6 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:खुले मैदान में रखे मिले खाद्य उत्पाद; लोगों का आरोप-ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए भेजा जाता है एक्सपायरी सामान

about 6 hours ago
भाजपा नेता पर हमला
Top News

भाजपा नेता पर हमला:बदमाश ने किया चाकू से वार; साथी भी घायल

about 6 hours ago
स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे; लाखों का माल जब्त

about 6 hours ago
स्कूली वैन ने मासूम को कुचला
Top News

स्कूली वैन ने मासूम को कुचला:इलाज के दौरान मौत; हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला

about 6 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी
Top News

‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी:गेट पर दिखाना होगा रजिस्ट्रेशन लिंक; बैग, पानी की बोतल, हेलमेट और ड्रोन समेत कई सामानों पर रोक

about 6 hours ago
तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर:राहगीरों ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

about 6 hours ago
योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन
Top News

योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन:इस कार्यालय के बाहर सड़क पर उतरे ; कहा- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज

about 7 hours ago
उपचुनाव से पहले उलटफेर
Top News

उपचुनाव से पहले उलटफेर:सीएम से मुलाकात के बाद इस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

about 7 hours ago
यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार
Top News

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार:दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'

about 7 hours ago
क्राइम ब्रांच की कार्रवाई
Top News

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

about 7 hours ago
साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर
Top News

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर:रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव

about 7 hours ago
पीसीसी चीफ बोले
Top News

पीसीसी चीफ बोले:इस शहर से उठी छात्रों की आवाज देश की आवाज बनेगी

about 7 hours ago
सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल
Top News

सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल:यातायात जवानों ने दिखाई इंसानियत

about 7 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला; इतने की मौत,मरने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल, बड़ी संख्या में घायल

about 7 hours ago
फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार
Top News

फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार:श्रीराम ड्राय फ्रूट के नाम से की गई ऑनलाइन धोखाधड़ी

about 7 hours ago
स्नान के दौरान हादसा
Top News

स्नान के दौरान हादसा:शिप्रा में डूबने लगा श्रद्धालु; तैराक दल ने बचाई जान, गहरे पानी में पहुंच गया था युवक

about 8 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!