युवक की आत्महत्या के मामले में खुलासा: प्रेमिका के भाई पर केस दर्ज; सुसाइड नोट की जांच, आरोपी पर केस दर्ज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एमआईजी थाना क्षेत्र में युवक की आत्महत्या के मामले में पुलिस जांच के बाद बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने जांच के आधार पर एक युवती के भाई को आरोपी बनाया है। आरोप है कि उसने युवक को जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस के अनुसार धमकियों से परेशान होकर युवक ने आत्महत्या की थी। मामले में पुलिस ने सुसाइड नोट की भी जांच कराई, जिसके बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
दिसंबर 2025 में युवक ने लगाई थी फांसी
एडिशनल डीसीपी प्रियंका डुडवे ने बताया कि 27 दिसंबर 2025 को एमआईजी थाना क्षेत्र में ईश्वर पटेल नामक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान पुलिस को युवक के प्रेम संबंध और उसे मिल रही धमकियों की जानकारी मिली।
“शादी की कोशिश की तो जान से मार देंगे”
पुलिस जांच में सामने आया कि ईश्वर जिस युवती से प्रेम करता था, उसके भाई देव पटेल ने उसे कई बार धमकी दी थी। आरोपी ने कहा था कि यदि उसने उसकी बहन से शादी करने की कोशिश की तो उसे जान से मार दिया जाएगा। पुलिस के अनुसार युवक लगातार मानसिक दबाव में था।
वॉट्सऐप पर मिला सुसाइड नोट
एमआईजी थाना प्रभारी सीबी सिंह ने बताया कि युवक के मोबाइल की जांच के दौरान पुलिस को वॉट्सऐप पर सुसाइड नोट मिला था। यह नोट कागज पर नहीं मिला था। पुलिस ने नोट की प्रिंट निकालकर हैंडराइटिंग एक्सपर्ट से जांच कराई। जांच में पुष्टि हुई कि सुसाइड नोट मृतक ईश्वर पटेल ने ही लिखा था। सुसाइड नोट में कुछ मोबाइल नंबर भी लिखे थे, जिनमें आरोपी देव पटेल का नंबर भी शामिल था।
आरोपी की तलाश जारी
पुलिस ने मामले में आरोपी देव पटेल के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। फिलहाल उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस कॉल रिकॉर्ड और अन्य सबूतों के आधार पर आगे की जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!