खबर
Top News

'खुलासा फर्स्ट' के खुलासों से मचा राजनीतिक भूचाल: ड्रग्स कांड पर कांग्रेस और विधायक हुए आक्रामक

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

18 जून 2026, 1:23 pm
शेयर करें:
'खुलासा फर्स्ट' के खुलासों से मचा राजनीतिक भूचाल

खुलासा फर्स्ट, आगर मालवा।
जिले के बहुचर्चित घाटा खेड़ी एमडी ड्रग्स कांड में खुलासा फर्स्ट द्वारा लगातार किए जा रहे खुलासों ने अब प्रदेश की राजनीति में हलचल मचा दी है। मामले में आगर मालवा कोतवाली थाना प्रभारी शशि उपाध्याय सहित करीब 100 लोगों के खिलाफ दर्ज एफआईआर को लेकर प्रकाशित खबरों ने न केवल प्रशासनिक हलकों में बल्कि राजनीतिक गलियारों में भी खलबली पैदा कर दी है। सोशल मीडिया पर यह मामला तेजी से वायरल हो रहा है और अब विपक्ष ने भी इसे बड़ा मुद्दा बना लिया है।

आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पर खुलासा फर्स्ट की खबरें
मामले की गंभीरता तब और बढ़ गई जब इंडियन नेशनल कांग्रेस ने खुलासा फर्स्ट की खबरों को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते हुए प्रदेश सरकार पर सीधा हमला बोला।

कांग्रेस ने सवाल उठाए कि आखिर इतने बड़े ड्रग्स नेटवर्क का खुलासा होने और बड़ी संख्या में लोगों के नाम सामने आने के बावजूद जिम्मेदारों पर प्रभावी कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है। पार्टी ने आरोप लगाया कि कहीं न कहीं सिस्टम के भीतर बैठे प्रभावशाली लोगों को बचाने की कोशिश की जा रही है, जिसके चलते जांच अपेक्षित गति से आगे नहीं बढ़ रही।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यदि एफआईआर में इतने बड़े पैमाने पर नामजदगी हुई है तो फिर कार्रवाई केवल कागजों तक सीमित क्यों दिखाई दे रही है। पार्टी ने सरकार से स्पष्ट जवाब मांगा है कि मामले में अब तक कितने आरोपियों की गिरफ्तारी हुई, किन अधिकारियों की भूमिका की जांच चल रही है और पूरे नेटवर्क के पीछे मौजूद लोगों को कब तक बेनकाब किया जाएगा।

विधायक भैरोसिंह परिहार ने भी खोला मोर्चा
इधर सुसनेर विधायक भैरोसिंह परिहार ने भी इस पूरे मामले पर कड़ा रुख अपनाते हुए सरकार और प्रशासन को घेरा है। विधायक ने कहा कि ड्रग्स जैसे गंभीर अपराध केवल कानून व्यवस्था का मामला नहीं बल्कि समाज और युवाओं के भविष्य से जुड़ा विषय है। ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की राजनीतिक, प्रशासनिक या आर्थिक संरक्षण की गुंजाइश नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की उच्च स्तरीय और निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा जो भी व्यक्ति, अधिकारी या प्रभावशाली नाम इसमें शामिल पाए जाएं, उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। विधायक ने यह भी कहा कि यदि जांच में किसी प्रकार की लापरवाही या पक्षपात सामने आता है तो जनता का विश्वास व्यवस्था से उठ जाएगा।

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
घाटा खेड़ी एमडी ड्रग्स कांड अब सोशल मीडिया पर भी चर्चा का प्रमुख विषय बन गया है। फेसबुक, एक्स (ट्विटर), इंस्टाग्राम और वाट्सएप समूहों में लोग लगातार सवाल उठा रहे हैं कि जब एफआईआर में इतने बड़े स्तर पर नाम सामने आए हैं तो कार्रवाई की गति इतनी धीमी क्यों दिखाई दे रही है।

कई लोग यह भी सवाल कर रहे हैं कि क्या प्रभावशाली व्यक्तियों के नाम सामने आने के कारण जांच प्रभावित हो रही है या फिर मामले को ठंडे बस्ते में डालने की कोशिश की जा रही है। कब होगी कोतवाली थाना प्रभारी पर कार्यवाही यह सवाल भी तैर रहा है क्योंकि एफआईआर होने के बाद भी आजतक शशि उपाध्याय अपने पद पर बनी हुई है ।

सरकार और प्रशासन पर बढ़ा दबाव
खुलासा फर्स्ट की लगातार प्रकाशित खबरों के बाद यह मामला अब स्थानीय स्तर से निकलकर प्रदेशव्यापी चर्चा का विषय बन चुका है। कांग्रेस के हमलों और विधायक भैरोसिंह परिहार के बयानों ने सरकार और प्रशासन दोनों पर जवाब देने का दबाव बढ़ा दिया है। जिस मामले को शुरू में एक सामान्य पुलिस कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा था, वह अब कानून व्यवस्था, राजनीतिक जवाबदेही और प्रशासनिक पारदर्शिता का बड़ा मुद्दा बन गया है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि आने वाले दिनों में मामले में ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो यह मुद्दा प्रदेश की राजनीति में और अधिक गरमा सकता है। विपक्ष इसे सरकार की कार्यशैली और कानून व्यवस्था पर सवाल उठाने के लिए बड़े हथियार के रूप में इस्तेमाल कर सकता है।

अब भी बरकरार हैं कई बड़े सवाल
एफआईआर दर्ज होने के बाद भी कार्रवाई की रफ्तार सुस्त क्यों है? क्या ड्रग्स कांड में शामिल प्रभावशाली लोगों को बचाने की कोशिश की जा रही है? जांच की वास्तविक स्थिति क्या है और अब तक क्या प्रगति हुई है? आखिर कब सामने आएगा पूरा सच और कब होगी जिम्मेदारों पर निर्णायक कार्रवाई? क्या सरकार इस मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित कर पाएगी?

घाटा खेड़ी एमडी ड्रग्स कांड अब केवल एक आपराधिक मामला नहीं रह गया है, बल्कि यह प्रशासनिक जवाबदेही और राजनीतिक इच्छाशक्ति की भी बड़ी परीक्षा बनता जा रहा है। आने वाले दिनों में जांच की दिशा और सरकार का रुख तय करेगा कि इस मामले में उठ रहे सवालों का जवाब जनता को कब और कैसे मिलता है।

संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त
Top News

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

about 12 hours ago
जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन
Top News

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

about 12 hours ago
गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा
Top News

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

about 12 hours ago
मोमोज को लेकर विवाद
Top News

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

about 13 hours ago
जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय
Top News

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

about 13 hours ago
600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही
Top News

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

about 13 hours ago
दूषित जल कांड मामला
Top News

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

about 13 hours ago
350 करोड़ का प्रोजेक्ट
Top News

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

about 13 hours ago
स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा
Top News

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

about 13 hours ago
निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला
Top News

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

about 13 hours ago
शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई
Top News

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

about 13 hours ago
पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें
Top News

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

about 14 hours ago
तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग
Top News

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

about 14 hours ago
बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल
Top News

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

about 14 hours ago
सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम
Top News

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

about 14 hours ago
पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव
Top News

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

about 14 hours ago
पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या
Top News

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

about 14 hours ago
भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत
Top News

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

about 14 hours ago
नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता
Top News

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 14 hours ago
गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड
Top News

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले

about 14 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!