रिटायर्ड जज की गर्भवती बहू ने की आत्महत्या: फांसी लगाकर दी जान; आखिरी कॉल में भाई से बोली-अब बर्दाश्त नहीं होता
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी के कटारा हिल्स इलाके से सुसाइड का मामला सामने आया है, जहां रिटायर्ड महिला जज के घर में उनकी गर्भवती बहू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद मायके पक्ष ने पति और ससुराल वालों पर मानसिक प्रताड़ना, दबाव और अपमान के गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
भाई भारतीय सेना में हैं मेजर
मृतका की पहचान 31 वर्षीय ट्विशा शर्मा के रूप में हुई है, जो मूल रूप से नोएडा की रहने वाली थीं। उनकी शादी करीब एक साल पहले भोपाल निवासी वकील सामर्थ शर्मा से हुई थी। ट्विशा का परिवार शिक्षित और प्रतिष्ठित पृष्ठभूमि से जुड़ा है, उनके भाई भारतीय सेना में मेजर हैं।
भाई ने लगाए गंभीर आरोप
मृतका के भाई मेजर हर्षित शर्मा के अनुसार, घटना से ठीक पहले ट्विशा ने उन्हें फोन कर बताया था कि पिछले आठ दिनों से पति द्वारा लगातार मानसिक प्रताड़ना दी जा रही थी। छोटी-छोटी बातों पर अपमानित किया जाता था, जिससे वह बेहद परेशान हो चुकी थीं। उन्होंने भोपाल छोड़कर नोएडा लौटने का निर्णय भी ले लिया था और टिकट तक बुक करा लिया था।
सास ने दी जानकारी
परिजनों का कहना है कि फोन पर बातचीत के कुछ समय बाद ही सास का कॉल आया, जिसमें ट्विशा की मौत की सूचना दी गई। इस खबर से परिवार स्तब्ध रह गया और तत्काल भोपाल पहुंचा।
नौकरी छोड़ने के बाद बदला व्यवहार
मायके पक्ष का आरोप है कि शादी के शुरुआती दिनों में सब कुछ सामान्य था, लेकिन नौकरी छोड़ने के बाद ट्विशा के प्रति ससुराल का रवैया बदल गया।
ट्विशा को नाकारा कहकर ताने दिए जाते थे और परिवार को लेकर भी अपमानजनक बातें की जाती थीं। लगातार मानसिक दबाव के चलते वह अवसाद की स्थिति में पहुंच गई थीं।
अनचाही गर्भावस्था भी बनी तनाव का कारण
परिजनों ने यह भी आरोप लगाया है कि मार्च में हुई अनप्लांड प्रेग्नेंसी को लेकर भी घर में तनाव था। ट्विशा उस समय मानसिक रूप से बच्चे के लिए तैयार नहीं थीं, लेकिन उन पर दबाव बनाया जा रहा था।
यहां तक कि पति द्वारा बच्चे को लेकर भी आपत्तिजनक टिप्पणियां की जाती थीं, जिससे उनका मानसिक संतुलन और बिगड़ता गया।
सुसाइड नोट नहीं मिला, जांच जारी
पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और फॉरेंसिक जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि यह आत्महत्या है या इसके पीछे प्रताड़ना या अन्य कारण हैं, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
कटारा हिल्स पुलिस ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!