रिटायर्ड जॉइंट डायरेक्टर से 85 लाख की ठगी: धमकी देकर किया था डिजिटल अरेस्ट; आरोपी गिरफ्तार
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
डिजिटल अरेस्ट का खौफ दिखाकर मासूम लोगों की गाढ़ी कमाई लूटने वाले गिरोह के खिलाफ साइबर सेल को बड़ी कामयाबी मिली है।
एक आरोपी को दबोचा
हरियाणा सरकार के DLR विभाग से रिटायर्ड जॉइंट डायरेक्टर अमरनाथ चावला से 85 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में पुलिस ने इंदौर से एक आरोपी को दबोचा है।
बैंक ट्रांजैक्शन से जुडी कड़ियां
पकड़े गए आरोपी की पहचान अंकित गुप्ता ( निवासी: उज्जैन रोड, सावर रोड पंचदरिया, इंदौर) के रूप में हुई है। यह गिरफ्तारी उस समय हुई जब पुलिस ने बैंक ट्रांजैक्शन की कड़ियां जोड़ीं।
क्या है पूरा मामला?
मनीमाजरा निवासी अमरनाथ चावला को शातिर ठगों ने अपना शिकार बनाया। ठगों ने खुद को TRAI (टेलीकॉम अथॉरिटी), ICICI बैंक और विजिलेंस विभाग का अधिकारी बताकर कॉल किया। उन्होंने चावला को एक फर्जी 'मनी लॉन्ड्रिंग' केस में फंसाने और डिजिटल अरेस्ट करने की धमकी दी।
ठगी का नया तरीका
हैरानी की बात यह है कि ठगों ने पीड़ित को बचाने के नाम पर "प्रायोरिटी इनोसेंस सर्टिफिकेट" दिलाने का झांसा दिया। इसी डर और धोखे में आकर रिटायर्ड अधिकारी ने अलग-अलग किस्तों में कुल 85 लाख रुपये ठगों के खातों में ट्रांसफर कर दिए।
इंदौर से जुड़े तार
चंडीगढ़ साइबर सेल की जांच में सामने आया कि ठगी गई रकम में से 39 लाख और 11 लाख रुपये बैंक ऑफ बड़ौदा के एक विशेष खाते में जमा हुए थे। यह खाता इंदौर के अंकित गुप्ता का था। पुलिस ने इंदौर में दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया और उसके पास से संबंधित चेकबुक भी बरामद की है।
कानूनी कार्रवाई
साइबर सेल ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं जैसे 318(4) (ठगी) और 61(2) (साजिश) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अब आरोपी की रिमांड लेकर पूरे सिंडिकेट का खुलासा करने की कोशिश कर रही है।
संबंधित समाचार

खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार बोलेरो:आर्मी जवान सहित 3 की मौत; मृतकों में दो सगे भाई शामिल

ट्रैफिक नियम तोड़े तो घर पहुंचेगी पुलिस:सत्यापन के बाद चालानी कार्रवाई; वरिष्ठ अधिकारी कर रहे मॉनिटरिंग

मेट्रो की टाइमिंग में बड़ा बदलाव:अब सुबह नहीं दोपहर इतनी बजे से दौड़ेगी ट्रेन; रात 9 बजे तक मिलेगी सुविधा

जलसंकट के बीच फूटी नर्मदा की पाइपलाइन:एक साल पहले डाली गई थी नई लाइन; सड़क पर बहा हजारों लीटर पानी

वीडियो देखिये, जनता क्वार्टर में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई:चार घंटे में 90 फीसदी आवास ध्वस्त; भारी पुलिस बल तैनात

कर्ज के बोझ तले दबे इंटीरियर डिजाइनर ने दी जान:पिता के आने से पहले ही खत्म कर ली जिंदगी; रात में भाइयों से कही थे ऐसी बात

दानवीरों की देशभर की सूची में इंदौर के उद्योगपति का भी नाम:एक साल में इतना बढ़ाया दान; लगातार छठी बार हुरुन लिस्ट में शामिल

भीषण सड़क हादसा:ओवरटेक के दौरान आमने-सामने भिड़ीं दो कारें; इकलौते बेटे की मौत, एक दिन पहले खरीदी थी कार

वीडियो देखिये, शहर की इस कॉलोनी में बुलडोजर कार्रवाई:पुलिस बल के साथ पहुंची नगर निगम की टीम; हटेंगे 62 निर्माण, 25 मकान तोड़े

पूर्व CM का गढ़...अस्पताल में नहीं होती डेंगू की जांच:UPSC की तैयारी कर रही अंकिता की डेंगू से मौत

किसान के शव के साथ सड़क पर उतरे परिजन:चार घंटे बाद खुला जाम, पुलिस जांच पर टिकी निगाहें

रात दो बजे आरक्षक को लगी गोली:न हमलावर का पता, न वजह का खुलासा!

क्या डीजीपी कैलाश मकवाना का कार्यकाल तीन महीने बढ़ जाएगा:राज्य सरकार ने भेजा केंद्र को प्रस्ताव

इतिहास की रियासत पर लाखों रुपए खर्च:फिर भी नहीं संवरा राजमहल!

नशे की लत पूरी करने के लिए बना ड्रग्स सप्लायर:गार्डन के पास पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी; घेराबंदी कर पकड़ा

बचपन के मित्र के निधन से दुखी मंत्री मिलन समारोह में नहीं पहुंचे:मौन रखकर दी श्रद्धांजलि; हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में सादगी से हुआ आयोजन, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान

पहले भरोसा जीता, फिर 10 मोबाइल बेचकर रकम लेकर फरार:मार्केट में व्यापारी से धोखाधड़ी; आरोपी गिरफ्तार

ठंड भी रटलेबाजी पर उतारू है...!

घर के बाहर खड़ी कार का कांच फोड़कर भागा बदमाश:आरोपी की तलाश में फुटेज खंगाल रही पुलिस

599 मकानों पर कल से चलेगा बुलडोजर:हाईकोर्ट ने बुलडोजर पर रोक लगाने से किया इनकार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!