रेस्टोरेंट का फूड लाइसेंस सस्पेंड: स्टोर में मिले कीड़े लगे पिस्ता-मिर्च; 10 से ज्यादा एक्सपायर्ड सामान नष्ट
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बायपास स्थित आदम्स एले रेस्टोरेंट पर खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सीएम हेल्पलाइन पर मिली शिकायत के बाद जांच करने पहुंची टीम को रेस्टोरेंट में कई गंभीर अनियमितताएं मिलीं। इसके बाद प्रशासन ने रेस्टोरेंट का फूड लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
जांच के दौरान रेस्टोरेंट के स्टोर रूम में 10 से ज्यादा एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री मिली। इसके अलावा पिस्ता, मिर्च पावडर और सौंफ में कीड़े पाए गए। मौके पर मिले खराब और एक्सपायर्ड खाद्य पदार्थों को संचालक के हाथों नष्ट कराया गया।
पानी की रिपोर्ट और कर्मचारियों के मेडिकल प्रमाण-पत्र नहीं मिले
खाद्य सुरक्षा टीम को जांच में खाद्य पदार्थों के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले पानी की जांच रिपोर्ट भी नहीं मिली। वहीं खाद्य निर्माण और हैंडलिंग से जुड़े कर्मचारियों के मेडिकल फिटनेस प्रमाण-पत्र भी उपलब्ध नहीं थे।
जांच में यह भी सामने आया कि रेस्टोरेंट में वेज और नॉनवेज खाद्य सामग्री को एक ही डीप फ्रीजर में रखा जा रहा था। परिसर में स्वच्छता से जुड़ी कई कमियां भी पाई गईं।
पनीर-दही समेत 6 खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए
टीम ने गुणवत्ता जांच के लिए पनीर, दही, मिर्च पाउडर, सौंफ, पिस्ता और स्वच राजमा चित्रा सहित कुल 6 खाद्य नमूने लिए हैं। सभी सैंपल जांच के लिए खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पहले भी लग चुका है जुर्माना
अधिकारियों के मुताबिक, आदम्स एले रेस्टोरेंट सहस्र फूड एंड सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ पहले भी दो मामले न्याय निर्णायक अधिकारी के सामने पेश हो चुके हैं। दोनों मामलों में प्रतिष्ठान पर अर्थदंड लगाया जा चुका है, जिनमें से मामले फिलहाल अपीलीय ट्रिब्यूनल में लंबित हैं।
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि रेस्टोरेंट में खाद्य अनुज्ञप्ति की शर्तों और खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन नहीं पाया गया। इसी आधार पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत लाइसेंस आगामी आदेश तक निलंबित किया गया है।
संबंधित समाचार

12 साल पुराने मामले में 5 आरोपियों को 5-5 साल की सजा:युवक को घेरकर किया था चाकू से हमला

देखिये वीडियो, खटारा हुई नगर निगम की कचरा गाड़ी:रस्सी के सहारे चल रही व्यवस्था; कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

इस बात को लेकर नाराज हुई भाजपा पार्षद:निगम अधिकारियों को दी धमकी; अगली बार अंजाम बुरा होगा

शादी का झांसा देकर महिला आरक्षक से दुष्कर्म:5 साल तक शोषण करता रहा कांस्टेबल; फोटो-वीडियो भी बनाए

स्कूल की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप:मृत अध्यक्ष के फर्जी साइन से बनाया किरायानामा; 4 पर केस दर्ज

मृत बैगा बच्चों के परिजनों से मिले राहुल गांधी:बोले- लोकसभा में उठाएंगे मुद्दा; सरकार आने पर करेंगे मदद

अग्निशमन मानकों की धज्जियां उड़ाने पर 182 भवन किए सील

कैप्टन स्मित के जल्द स्वस्थ होने की कामना:खजराना गणेश मंदिर में पुजारियों ने की विशेष पूजा-अर्चना

सीवरेज लाइन चोक होने से सड़कों पर बह रहा गंदा पानी

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:लाखों डकारने वाले टोपीबाज लोन एजेंट नवीन ओझा पर केस

कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला:लाठी-डंडों से पीटा; गंभीर हालत में किया रेफर

फ्लैट में चोरों ने बोला धावा:लाखों के जेवर-नकदी लूटी; चादर ढंककर परिवार से की मारपीट, 3 नाबालिग सहित 5 आरोपी गिरफ्तार

बच्चों को बताए सड़क सुरक्षा के नियम:स्कूलों में कहानियों और कार्टून से समझाया ट्रैफिक अनुशासन

बायपास के खाली मैदान में बना रहे थे डकैती की योजना:पेट्रोल पंप लूटने निकले 5 बदमाशों को पुलिस ने हथियारों के साथ दबोचा

उपद्रव से जुड़े भड़काऊ व वायरल कंटेंट वाले 100 से अधिक आईडी हुए ब्लॉक:संगठन से जुड़े तथ्यों की भी तलाश

करोड़ों का राशन घोटाला:गरीबों का गेहूं-चावल डकार गए बाप-बेटे; गोदाम में 10% अनाज भी नहीं मिला

हत्या के बाद अब जबरन वसूली में फंसा मानसिंह:कार खरीदने के बाद बकाया पैसे मांगने पर दे रहा था धमकी

बालाघाट पहुंचे राहुल गांधी:मृत बच्चों के परिवारों से कर रहे मुलाकात; स्कूल में की मिड-डे मील पर बात

साप्ताहिक अखबार के पत्रकार पर जबरन वसूली का केस दर्ज:चांद को जमीं पर लाकर शाहरुख के पर कुतरेगी पुलिस

पिनेकल जमीन मामले में नया मोड़:दो महिलाओं को जमानत; अब मुख्य आरोपी की अग्रिम जमानत की कोशिश!
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!