हिंसक कुत्तों से रहवासी दहशत में: साईंकृपा कॉलोनी में अवैध डॉग ब्रीडिंग का आरोप; पिटबुल और रॉटवीलर नस्लों से सुरक्षा पर सवाल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
खजराना क्षेत्र में साईंकृपा कॉलोनी और ब्रजेश्वरी एनएक्स रहवासियों ने अवैध डॉग ब्रीडिंग तथा हिंसक कुत्तों के आतंक को लेकर गंभीर शिकायतें की हैं। नागरिकों का आरोप है प्रशासन और संबंधित विभागों को कई शिकायतें करने के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है।
साईंकृपा कॉलोनी निवासी प्रदीप जोशी ने आरोप लगाया है पड़ोसी द्वारा आक्रामक स्वभाव के कुत्ते पाले गए हैं, जिनके लगातार भौंकने से दिन-रात क्षेत्र के लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है।
रहवासियों का कहना है अनियंत्रित शोर के कारण बच्चों, बुजुर्गों और कामकाजी लोगों को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस थाना खजराना तथा नगर निगम प्रशासन को लिखित शिकायतें भी दी जा चुकी हैं, लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। समस्या इतनी गंभीर हो चुकी है कि कई परिवार मानसिक प्रताड़ना झेल रहे हैं और क्षेत्र छोड़ने तक को मजबूर हो चुके हैं।
20 से ज्यादा को बना चुका शिकार- ब्रजेश्वरी एनएक्स (तिकोना गार्डन) निवासी राहुल जैन ने आरोप लगाया आक्रामक कुत्ता 20 से अधिक लोगों को काट चुका है। रहवासियों द्वारा संबंधित अधिकारियों को कई बार शिकायतें दी गईं, लेकिन शिकायतों का कोई संतोषजनक निराकरण नहीं हुआ और प्रकरण बंद कर दिया गया।
रहवासियों का कहना है किसी क्षेत्र में बड़ी संख्या में कुत्तों का पालन या ब्रीडिंग की जा रही है, तो उसकी जांच की जानी चाहिए तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी नियमों और सुरक्षा मानकों का पालन हो रहा है। उनका आरोप है प्रशासन की निष्क्रियता के कारण आम नागरिकों की सुरक्षा और स्वास्थ्य खतरे में हैं।
नागरिकों ने नगर निगम, पशु चिकित्सा विभाग और पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की जाए तथा कॉलोनीवासियों को भयमुक्त और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जाए।
रहवासियों का सवाल
शिकायतों के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई, नागरिक अपनी सुरक्षा के लिए आखिर किसके पास जाएं?
संबंधित समाचार

STF की बड़ी कार्रवाई:फर्जी पासपोर्ट मामले में पांचवीं गिरफ्तारी; एजेंट पकड़ाया

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!