RE-2 रोड पर फिर शुरू हुई रिमूवल कार्रवाई: 130 बाधक मकान हटाए जा रहे; भारी पुलिस बल के साथ वरिष्ठ अधिकारी मौजूद
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के बंगाली चौराहे से पीपल्याहाना के बीच अधूरी पड़ी RE-2 रोड का निर्माण पूरा करने के लिए प्रशासन और नगर निगम ने गुरुवार सुबह फिर रिमूवल कार्रवाई शुरू कर दी।
भारी पुलिस बल की मौजूदगी में निगम की टीम सड़क निर्माण में बाधा बन रहे मकानों को हटाने में जुटी है। कार्रवाई के दौरान शेष 130 बाधक मकानों को हटाया जा रहा है।
अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात
मौके पर नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल, अपर आयुक्त अभय राजनगांवकर और एसडीएम घनश्याम धनगर मौजूद हैं।
पिछली कार्रवाई के दौरान पथराव की घटना को देखते हुए इस बार सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है।
पहले भी हटाए जा चुके हैं बाधक निर्माण
RE-2 रोड के निर्माण के लिए प्रशासन पहले भी बिचौली कांकड़, शिव नगर और शिव दर्शन नगर क्षेत्रों में बाधक निर्माण हटाने की कार्रवाई कर चुका है।
प्रभावित परिवारों के व्यवस्थापन की प्रक्रिया भी चरणबद्ध तरीके से की जा रही है।
अब सड़क के शेष हिस्से को निर्माण के लिए खाली कराने के उद्देश्य से कार्रवाई की जा रही है।
प्रशासन की कोशिश है कि बाधक निर्माण हटने के बाद अधूरे हिस्से का काम आगे बढ़ाया जा सके।
55 करोड़ खर्च, फिर भी अधूरी है सड़क
RE-2 रोड की कुल लंबाई 4.25 किलोमीटर और चौड़ाई 45 मीटर है। परियोजना के तहत करीब 3.20 किलोमीटर सड़क का निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि लगभग एक किलोमीटर हिस्सा बाधक निर्माण के कारण लंबे समय से अधूरा है।
इस परियोजना पर अब तक करीब 55 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। शेष हिस्से का निर्माण पूरा होने के बाद सड़क को आवागमन के लिए उपयोग में लाने और शहर की यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है।
शिव नगर और शिव दर्शन नगर के परिवारों का व्यवस्थापन
प्रशासन से पहले मिली जानकारी के अनुसार, शिव नगर के 80 मकानों में 117 परिवार और शिव दर्शन नगर के 55 मकानों में 72 परिवार रह रहे हैं।
इन परिवारों का प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नीलगिरि परिसर में व्यवस्थापन किया जाना है।
वहीं, पीपल्याहाना-बिचौली कांकड़ क्षेत्र के कई परिवारों को पहले ही आवास उपलब्ध कराए जा चुके हैं।
सड़क निर्माण के लिए मकान हटाने के साथ प्रभावित परिवारों के पुनर्वास का मुद्दा भी महत्वपूर्ण बना हुआ है।
भूरी टेकरी से नायता मुंडला तक कनेक्टिविटी होगी बेहतर
RE-2 रोड का अधूरा हिस्सा पूरा होने से भूरी टेकरी, पीपल्याहाना, बंगाली चौराहा और नायता मुंडला आरटीओ क्षेत्र के बीच वैकल्पिक कनेक्टिविटी बेहतर होने की संभावना है।
सड़क तैयार होने पर लोगों को आवागमन के लिए एक अतिरिक्त मार्ग मिलेगा।
इससे प्रमुख सड़कों पर यातायात का दबाव कम करने और शहर के अलग-अलग क्षेत्रों के बीच आवाजाही आसान बनाने में मदद मिल सकती है।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो, प्रसिद्ध अभिनेता के निधन के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस:मौत की परिस्थितियों की जांच; राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:प्राचार्य लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार; कर्मचारी की भूमिका भी जांच के दायरे में

डिप्टी सीएम के 'करीबी' पर इतने करोड़ लेने का आरोप:शराब दुकानों के ठेके दिलाने के बदले मदद का दावा

चलती कार बनी आग का गोला:महाकाल दर्शन करने जा रहा था परिवार; मची अफरा-तफरी

दो हादसे:बाइक भिड़ंत में युवक की मौत; बस की टक्कर से तीन की गई जान

छात्रा की मौत का खुलासा:दोस्त हिरासत में; पूछताछ में किए कई खुलासे

VIP नंबरों का क्रेज:तीन साल बाद फिर इतने लाख रुपए के पार पहुंची इस नंबर की कीमत

CJP के प्रदर्शन से पहले राजधानी में सख्ती:पुलिस ने अनुमति से किया इनकार; कई मेट्रो स्टेशन बंद

भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:सुरक्षा में हाईटेक तकनीक का सहारा; फेस रिकग्नाइजेशन से होगी निगरानी

बस बॉडी-इंटीरियर के नाम करोड़ों की धोखाधड़ी:18 से अधिक बस संचालकों ने की शिकायत; डीसीपी तक पहुंचा मामला

देर रात हुए दो भीषण सड़क हादसे:ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत; डिवाइडर पर चढ़ी कार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!