न्यू गौरी नगर में रिमूवल कार्रवाई: एक दिन पहले रात के विरोध और हंगामे के बाद टला बुलडोजर एक्शन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 05 के अंतर्गत ग्राम सुखलिया स्थित खसरा क्रमांक 486, 487, 488, 507 एवं 508 न्यू गौरी नगर में अवैध निर्माणों और कॉलोनियों को हटाने के लिए प्रशासन द्वारा पूरी तैयारी कर ली गई थी।
इसके लिए बाकायदा मुनादी करवाने के साथ ही संबंधित लोगों को नोटिस भी जारी किए जा चुके थे, लेकिन मंगलवार रात को क्षेत्र का माहौल गरमा गया और बड़ा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला।
कार्रवाई की सुगबुगाहट और तनाव के चलते न्यू गौरी नगर के सैकड़ों पुरुष और महिलाएं मंगलवार रात को ही सड़कों पर उतर आए। रहवासियों ने निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अचानक की जाने वाली कार्रवाई का विरोध किया। जनता के भारी आक्रोश को देखते हुए प्रशासन को पीछे हटना पड़ा, जिसके चलते आज होने वाली कार्रवाई को टाल दिया गया।
नगर निगम की इस कार्रवाई को अमलीजामा पहनाने के लिए आज सुबह 5:30 बजे से भारी पुलिस बल और अधिकारियों के दल की ड्यूटी लगाई गई थी। इस दल में भवन अधिकारी आशीष राठौर, विशाल राठौर, प्रभात तिवारी, आनंद रैदास एवं राहुल रघुवंशी तथा भवन निरीक्षक सचिन गहलोत, अतुल श्रीधर, विशाल सिंह, मयंक पवार एवं उद्देश्य तिवारी को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इसके साथ ही मुख्यालय के भवन अधिकारी-निरीक्षक, कॉलोनी सेल के सहायक यंत्री व उपयंत्री और हीरा नगर थाने से महिला पुलिस बल को भी तैनात किया जाना था।
लेकिन मंगलवार रात को हुए विरोध और हंगामे के बाद बुधवार सुबह की यह कार्रवाई रोक दी गई। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने निगम प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं।
विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रही वार्ड क्रमांक 20 की कांग्रेसी पार्षद यशस्वी अमित पटेल और रहवासियों ने सवाल उठाया कि जब कॉलोनाइजर बालाराम द्वारा धड़ल्ले से कॉलोनी बसा दी गई, जमीनों की रजिस्ट्रियां हो गईं और बैंकों ने लोगों को मकान निर्माण के लिए लोन स्वीकृत कर दिए, तब निगम और प्रशासन कहां सोया हुआ था?
न्यू गौरी नगर के 70 परिवार गरीब, दिहाड़ी मजदूर हैं। इनमें से कई लोगों ने अपनी पैतृक जमीनें बेचकर या बैंक से भारी-भरकम कर्ज लेकर अपने आशियाने खड़े किए हैं। रहवासियों का कहना है कि जब सरकार ने रजिस्ट्री के नाम पर पूरा रेवेन्यू और शुल्क वसूल लिया और बैंकों ने लोन दे दिया, तो अब सालों बाद अचानक कार्रवाई करने का क्या औचित्य है?
कॉलोनाइजर प्लॉट बेचकर मुनाफा कमाकर निकल गया, लेकिन उसका खामियाजा आज इन बेकसूर परिवारों को भुगतना पड़ रहा है। मंगलवार रात के इस कड़े विरोध के बाद आखिरकार बुधवार को प्रशासन को अपना कदम पीछे खींचना पड़ा।
संबंधित समाचार

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन

21 पर्यावरणीय समस्याओं की स्वतंत्र जांच की मांग:एशियाई विकास बैंक और विश्व बैंक को भेजा अभ्यावेदन

एयरपोर्ट पर लव जिहाद की शिकायत के बाद कार्रवाई:युवती समेत तीन को रोका; इस शहर जा रहे थे दो युवक

नो-एंट्री में नोट लेकर चल रहा एंट्री का खेल:डायल-112 को पैसे देकर घुसा लोडिंग वाहन; चालक ने कारोबारी को भी रिश्वत की पेशकश की

20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए मिलावटखोरों पर की कार्रवाई:खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने कई प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण; जांच के लिए नमूने भोपाल भेजे

सीनियर सिटीजन कार्ड बनवाने का झांसा देकर रिटायर्ड प्रिंसिपल से लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर किया वॉट्सएप वीडियो कॉल

वन विभाग के भ्रष्ट ससुर-दामाद की जोड़ी करती है सौदेबाजी:खुलासा फर्स्ट की खबर का असर

देखिए वीडियो, नदी में नाव पलटी:इतने बच्चों की मौत; मृतकों में एक ही परिवार की इतनी बच्चियां

दागदार कर रहे हैं मुख्यमंत्री की छवि:कार्यपालन यंत्री और ठेका कंपनी के प्रबंधक पर आरोप

हो गया दूध-पानी अलग-अलग:क्रोधित-कुपित ‘शिव’ के ‘गण’ निकले वनभूमि के कब्जेदार

देखिए वीडियो, किसने दी चेतावनी:मांगें पूरी नहीं हुईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे; संघ प्रमुख से मिलकर न्याय मांगने की तैयारी

क्रिकेट मैच के टिकट के नाम पर ठगी:कई बार कराया पेमेंट; ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर दो लोगों से धोखाधड़ी

नौकरी बचाने के लिए इतनी रजिस्ट्री का लक्ष्य:इस योजना के काम में तेजी; कलेक्टर ने दिया यह भरोसा

इतने हजार छात्रों का होगा मुफ्त दुर्घटना और स्वास्थ्य बीमा:पढ़ाई पूरी होने के बाद योजना के दायरे से हो जाएंगे बाहर

देखिए वीडियो, सीजेपी के दो नेता इतने दिन के लिए जेल भेजे गए:प्रदर्शन के मामले में न्यायिक हिरासत

फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट:इस शहर में इमरजेंसी लैंडिंग; विमान में सवार इतने यात्री सुरक्षित

ट्रेन की तरह मोबाइल एप से बुक होंगे बस टिकट:जल्द लॉन्चिंग की तैयारी; टिकट नहीं देने वाले कंडक्टर पर होगी कार्रवाई

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:इतने जिलों के कलेक्टर बदले; ये बने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!