सीताराम-सीताराम भर करने से धर्म नहीं बचेगा: किस बड़े संत ने कहा- माला के साथ भाला उठाना जरूरी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, खजुराहो।
बागेश्वर धाम में गुरुवार को 301 कन्या विवाह महोत्सव के अवसर पर सवा लाख हनुमान चालीसा का पाठ किया जा रहा है। इस दौरान पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि केवल "सीताराम-सीताराम" करने से धर्म नहीं बचेगा, बल्कि माला और भाला उठाकर धर्म की रक्षा करनी होगी। उन्होंने लोगों से मठों से निकलकर समाज में सक्रिय होने की अपील की।
अमेरिका और यूरोप के आठ देशों में भी सुंदरकांड मंडल
धीरेंद्र शास्त्री ने बताया कि बागेश्वर धाम का सुंदरकांड मंडल अब अमेरिका और यूरोप के आठ देशों में भी बनाया जाएगा। सुंदरकांड मंडल के बाद शस्त्र और शास्त्र का प्रशिक्षण दिया जाएगा, और बेटियों को जूडो-कराटे भी सिखाया जाएगा।उन्होंने यह भी कहा कि समिति और शिष्यमंडल बेटियों के विवाह की जिम्मेदारी उठा रही है, और दाढ़ी का निर्माण विवाह के बाद किया जाएगा।
समिति के 300 सदस्य पहुंचे
हनुमान चालीसा पाठ के लिए उत्तर प्रदेश के मऊ से श्री हनुमत कृपा सेवा समिति के 300 सदस्य पहुंचे हैं। इस पाठ में कुल 7100 सदस्यों की ओर से 21 बार पाठ किया जाएगा। इसमें राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के संयोजक मोहम्मद फैज खान भी शामिल हैं।
इस तरह होंगी रस्में
महत्वपूर्ण रस्मों की जानकारी देते हुए बताया गया कि शुक्रवार से मेहंदी और हल्दी, दूसरे दिन संगीत, और 15 फरवरी को सात फेरे, बारात और विदाई होगी। पाठ के पहले सुबह 8 से 11 बजे तक सुंदरकांड और दोपहर 12 बजे से सवा लाख हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। शाम को भागवत कथा और रात में हवन आयोजित किया जाएगा।
हवन में करीब 5 लाख लोगों के जुड़ने की उम्मीद
सेवादार कमल अवस्थी ने बताया कि ऑनलाइन हवन में करीब 5 लाख लोगों के जुड़ने की उम्मीद है। वहीं, कल मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव मंडप कार्यक्रम में बेटियों को आशीर्वाद देने आएंगे।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!