शकर के दाम में जल्द मिल सकती है राहत: थोक बाजार में नरमी; 2-3 दिन में खुदरा कीमत घटने की उम्मीद, खुदरा कीमत 60 रुपए किलो से नीचे आने का अनुमान
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शकर की बढ़ती कीमतों के बीच अब उपभोक्ताओं के लिए राहत की उम्मीद जगी है। मिल डिलीवरी मूल्य और थोक बाजार भाव में एक बार फिर नरमी आई है।
कारोबारियों और उद्योग समीक्षकों का मानना है कि इसका असर अगले 2 से 3 दिनों में खुदरा बाजार में दिखाई देने लगेगा। अनुमान है कि शकर का खुदरा भाव घटकर 60 रुपए प्रति किलो से नीचे आ सकता है।
हालांकि, अखिल भारतीय स्तर पर शकर का औसत खुदरा मूल्य फिलहाल 63.97 रुपए प्रति किलो के रिकॉर्ड स्तर के आसपास पहुंच गया है। ऐसे में थोक बाजार में आई गिरावट से आने वाले दिनों में खुदरा ग्राहकों को राहत मिलने की उम्मीद है।
एक्स-फैक्टरी भाव में भी आई कमी
आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक एस ग्रेड शकर का एक्स-फैक्टरी बिक्री मूल्य पहले 5,500 से 5,700 रुपए प्रति क्विंटल के बीच था। अब इसमें गिरावट आई है और भाव करीब 5,400 से 5,500 रुपए प्रति क्विंटल रह गया है।
सरकारी सख्ती का असर
इंदौर के उद्योग विश्लेषकों के अनुसार शकर की कीमतों पर नियंत्रण के लिए सरकार की सख्ती का असर बाजार में दिखाई दे रहा है। कम भाव पर भी खरीदारों की मांग कमजोर बनी हुई है। इससे मिलों और थोक बाजार में कीमतों पर दबाव बढ़ा है।
विश्लेषकों का कहना है कि यदि यही स्थिति बनी रही तो थोक बाजार की नरमी जल्द ही खुदरा बाजार तक पहुंचेगी और आने वाले कुछ दिनों में आम उपभोक्ताओं को शक्कर के दाम में राहत मिल सकती है।
संबंधित समाचार

नर्मदा-मालवा-गंभीर परियोजना में बड़ा फर्जीवाड़ा:तीन बार फूटी पाइपलाइन; जर्जर हो रहा 2000 करोड़ का प्रोजेक्ट

2 अलग-अलग मामलों में दो की मौत:प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र ने की आत्महत्या; युवक ने लगाई फांसी

डेयरी की आड़ में गोकशी का आरोप:संचालक की पत्नी और बेटा भी आरोपी; जंगल में मिले मवेशी

नवरात्रि महापर्व पर महाप्रसादी:खुलासा फर्स्ट के आंगन में भरे रहेंगे मां भगवती के भंडार

देखिए वीडियो, सीजेपी नेता का आरोप:हमें किडनैप किया गया; राजधानी में दूसरे दिन भी प्रदर्शन, कई हिरासत में

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म:मैट्रिमोनियल साइट पर हुई थी दोस्ती; जान से मारने की दी धमकी

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार बोलेरो पलटी; 2 की मौके पर मौत, 4 घायल

विधायक पर हमला:कार के शीशे तोड़े; इस पार्टी पर आरोप, मामले की जांच शुरू

देखिए वीडियो, शारदीय नवरात्र की शुरुआत:शक्तिपीठों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़; दर्शन व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर विशेष व्यवस्था

देखिये वीडियो, नवरात्रि के पहले दिन मां वैष्णो देवी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब:दर्शन के लिए पहुंचे हजारों श्रद्धालु

नेपाल में फिर आई अचानक बाढ़:3 पुल बहे; कई घरों में घुसा पानी, लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील

देशभर में शक्ति की आराधना का शंखनाद ‘अंगना पधारो महारानी’:आया सनातन संस्कृति का नौ दिवसीय महापर्व; नवरात्रि से जागी भारत की आध्यत्मिक चेतना

टोल प्लाजा के पास चलती कार में लगी भीषण आग:वाहन में सवार लोग बाल-बाल बचे

सुप्रीम कोर्ट की सख्ती:शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों को हिरासत में न लें

मेट्रो सेवा और इंटरनेट बाधित करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त:सरकार से मांगा जवाब

लकड़ी तस्करी पर वन विभाग सख्त:रोज बदलेगी अधिकारियों की ड्यूटी; बॉडी कैमरों से होगी निगरानी

देखिए वीडियो, मैच से पहले बाबा की शरण में पहुंचे कोच:बोले; देश और टीम पर बनी रहे कृपा

गांजे की अवैध खेती पर बड़ी कार्रवाई:दो खेतों से हजारों किलो किया जब्त; चार थानों की टीम ने दी दबिश

एयरपोर्ट पर हमला:12 लोगों की मौत; 300 से ज्यादा घायल, कई एयरलाइंस ने उड़ानें रोकीं

आज महामुकाबला:सीरीज में बढ़त के लिए मैच अहम; स्टेडियम के आसपास ट्रैफिक डायवर्ट, इतने पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!