खबर
Top News

शर्मनाक रिश्तों के शिकारी रिश्तेदार: मौसेरे भाई से सौतेले बाप तक; घर की चौखट के भीतर ही दरिंदगी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

08 मई 2026, 2:22 pm
शेयर करें:
शर्मनाक रिश्तों के शिकारी रिश्तेदार

एनसीआरबी की रिपोर्ट में बलात्कार के 97.4 प्रतिशत केस में परिचित ही आरोपी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध सड़कों से ज्यादा घरों और रिश्तों के भीतर हो रहे हैं। कहीं मौसेरा भाई नाबालिग बहन की अस्मत लूटकर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रहा है, तो कहीं सौतेला बाप बेटी जैसी महिला को हवस का शिकार बना रहा है। इसी बीच, एनसीआरबी की ताजा रिपोर्ट ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है।

रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में दुष्कर्म के 97.4 प्रतिशत मामलों में आरोपी अजनबी नहीं, बल्कि पीडि़ता के जान-पहचान वाले, रिश्तेदार, दोस्त, पड़ोसी या करीबी निकले। महिलाओं के लिए सबसे बड़ा खतरा बाहर नहीं, उसके अपने ही घर और भरोसे के दायरे में छिपा निकला।

मानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जाकूखेड़ी में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई। यहां आरिफ अब्बास पटेल नामक युवक पर अपनी मौसेरी नाबालिग बहन के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी रिश्ते में उसकी मौसी का बेटा है और घर में उसका लगातार आना-जाना था। इसी भरोसे का फायदा उठाकर वह 20 अप्रैल को उसे बहाने से घर ले गया और वहां दुष्कर्म किया।

आरोप है कि आरोपी ने घटना का वीडियो भी बना लिया और बाद में उसे वायरल करने की धमकी देकर लगातार डराता रहा। पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि आरोपी बाद में कई बार उसके साथ गलत काम करता रहा।

परिवार जब उसकी सगाई की तैयारी करने लगा तो आरोपी बौखला गया और फोन पर जान से मारने तथा वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। डर और बदनामी के कारण चुप रही पीड़िता आखिरकार पिता और चाचा के साथ थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

क्या कहती है एनसीआरबी की 2024 की रिपोर्ट
उक्त दोनों घटनाओं से स्पष्ट है कि लड़कियां घर में ही सुरक्षित नहीं हैं। एनसीआरबी की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में दुष्कर्म के 2981 मामलों में आरोपी पीड़िता के परिचित निकले, जबकि 281 मामलों में करीबी पारिवारिक सदस्य ही दरिंदे बन बैठे।

1148 मामलों में दोस्त, लिव-इन पार्टनर या अलग हो चुके पति आरोपी पाए गए। वहीं, 1252 मामलों में पड़ोसी, पारिवारिक मित्र और बॉस जैसे लोग शामिल रहे। केवल 80 मामलों में आरोपी अज्ञात थे।

रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि सोशल मीडिया और ऑनलाइन दोस्ती के जरिए शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के 1448 मामले दर्ज हुए। विशेषज्ञों का मानना है कि ये आंकड़े महिलाओं के खिलाफ बढ़ती मानसिक और शारीरिक हिंसा के साथ-साथ रिश्तों में टूटते भरोसे की सबसे खतरनाक तस्वीर पेश कर रहे हैं।

सौतेले पिता ने किया दुष्कर्म
उधर, तुकोगंज थाना क्षेत्र की गोमा की फैल में सौतेले पिता की दरिंदगी का मामला सामने आया है। 28 वर्षीय महिला ने आरोप लगाया कि उसका सौतेला पिता राकेश चौहान शराब के नशे में आए दिन विवाद करता था।

छह मई की रात उसने गाली-गलौज और मारपीट की। अगले दिन सुबह आरोपी जबरन उसे कमरे में ले गया और दुष्कर्म किया। पीड़िता के मुताबिक आरोपी ने बाद में फिर से गलत हरकत करने की कोशिश की, जिसके बाद वह किसी तरह वहां से भागकर अपनी बहन के पास पहुंची और पूरी घटना बताई।

बाद में उसने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार

20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए मिलावटखोरों पर की कार्रवाई
Top News

20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए मिलावटखोरों पर की कार्रवाई:खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने कई प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण; जांच के लिए नमूने भोपाल भेजे

7 minutes ago
सीनियर सिटीजन कार्ड बनवाने का झांसा देकर रिटायर्ड प्रिंसिपल से लाखों की ठगी
Top News

सीनियर सिटीजन कार्ड बनवाने का झांसा देकर रिटायर्ड प्रिंसिपल से लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर किया वॉट्सएप वीडियो कॉल

8 minutes ago
न्यू गौरी नगर में रिमूवल कार्रवाई
Indore

न्यू गौरी नगर में रिमूवल कार्रवाई:एक दिन पहले रात के विरोध और हंगामे के बाद टला बुलडोजर एक्शन

12 minutes ago
वन विभाग के भ्रष्ट ससुर-दामाद की जोड़ी करती है सौदेबाजी
Top News

वन विभाग के भ्रष्ट ससुर-दामाद की जोड़ी करती है सौदेबाजी:खुलासा फर्स्ट की खबर का असर

16 minutes ago
देखिए वीडियो, नदी में नाव पलटी
Top News

देखिए वीडियो, नदी में नाव पलटी:इतने बच्चों की मौत; मृतकों में एक ही परिवार की इतनी बच्चियां

17 minutes ago
दागदार कर रहे हैं मुख्यमंत्री की छवि
Top News

दागदार कर रहे हैं मुख्यमंत्री की छवि:कार्यपालन यंत्री और ठेका कंपनी के प्रबंधक पर आरोप

24 minutes ago
हो गया दूध-पानी अलग-अलग
Top News

हो गया दूध-पानी अलग-अलग:क्रोधित-कुपित ‘शिव’ के ‘गण’ निकले वनभूमि के कब्जेदार

32 minutes ago
देखिए वीडियो, किसने दी चेतावनी
Top News

देखिए वीडियो, किसने दी चेतावनी:मांगें पूरी नहीं हुईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे; संघ प्रमुख से मिलकर न्याय मांगने की तैयारी

36 minutes ago
क्रिकेट मैच के टिकट के नाम पर ठगी
Top News

क्रिकेट मैच के टिकट के नाम पर ठगी:कई बार कराया पेमेंट; ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर दो लोगों से धोखाधड़ी

about 1 hour ago
नौकरी बचाने के लिए इतनी रजिस्ट्री का लक्ष्य
Top News

नौकरी बचाने के लिए इतनी रजिस्ट्री का लक्ष्य:इस योजना के काम में तेजी; कलेक्टर ने दिया यह भरोसा

about 1 hour ago
इतने हजार छात्रों का होगा मुफ्त दुर्घटना और स्वास्थ्य बीमा
Top News

इतने हजार छात्रों का होगा मुफ्त दुर्घटना और स्वास्थ्य बीमा:पढ़ाई पूरी होने के बाद योजना के दायरे से हो जाएंगे बाहर

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, सीजेपी के दो नेता इतने दिन के लिए जेल भेजे गए
Top News

देखिए वीडियो, सीजेपी के दो नेता इतने दिन के लिए जेल भेजे गए:प्रदर्शन के मामले में न्यायिक हिरासत

about 2 hours ago
फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट
Top News

फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट:इस शहर में इमरजेंसी लैंडिंग; विमान में सवार इतने यात्री सुरक्षित

about 2 hours ago
ट्रेन की तरह मोबाइल एप से बुक होंगे बस टिकट
Top News

ट्रेन की तरह मोबाइल एप से बुक होंगे बस टिकट:जल्द लॉन्चिंग की तैयारी; टिकट नहीं देने वाले कंडक्टर पर होगी कार्रवाई

about 2 hours ago
बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
Top News

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:इतने जिलों के कलेक्टर बदले; ये बने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, हेड कॉन्स्टेबल के पास मिली करोड़ों की संपत्ति
Top News

देखिए वीडियो, हेड कॉन्स्टेबल के पास मिली करोड़ों की संपत्ति:आय से कई गुना अधिक होने का दावा; दो शहरों में इतने ठिकानों पर लोकायुक्त की रेड

about 3 hours ago
शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद
Top News

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

about 20 hours ago
कलेक्टर का एक्शन
Top News

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

about 20 hours ago
सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई
Top News

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

about 20 hours ago
INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला
Top News

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!