22 मृतकों की अस्थियां लेकर परिजन प्रयागराज रवाना: भागीरथपुरा दूषित जल कांड; पटवारी ने शोकाकुल परिवारों को दी सांत्वना
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भागीरथपुरा में दूषित पानी से जान गंवाने वाले लोगों के परिजन को कल मोक्ष की आस में प्रयागराज के लिए रवाना किया गया। शहर कांग्रेस सेवादल के नेतृत्व में 22 दिवंगत आत्माओं की अस्थियां लेकर उनके परिजन विधि-विधान से पूजन के बाद ट्रेन द्वारा प्रयागराज निकले। इस दौरान भागीरथपुरा क्षेत्र में माहौल अत्यंत गमगीन रहा और बड़ी संख्या में लोगों ने स्टेशन पहुंचकर शोकाकुल परिवारों को ढांढस बंधाया।
दूषित पानी से पीड़ित परिवारों से भेंट करने के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी उपस्थित थे। उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर शोक व्यक्त किया और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। भागीरथपुरा में दूषित जल से 36 परिवार प्रभावित हुए थे, जिनमें से 35 परिवारों के सदस्य प्रयागराज जा रहे हैं।
सेवादल अध्यक्ष मुकेश यादव के नेतृत्व में रानू मलोरिया, रमेश बिंजबा, राजा कश्यप और आशीष यादव सहित पूरी टीम इन परिवारों के साथ गई है ताकि सनातनी संस्कार के अनुरूप प्रयागराज गंगा मैया में तर्पण और अस्थियां विसर्जन संपन्न हो सके।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेता कृपाशंकर शुक्ला, शहर अध्यक्ष चिंटू चौकसे, ग्रामीण अध्यक्ष विपिन वानखेड़े, सेवादल संगठक अवनीश भार्गव, अर्चना जायसवाल और रघु परमार सहित कई नेता व आमजन उपस्थित थे।
संबंधित समाचार

एमपी में नायब तहसीलदार के इतने पदों पर निकली भर्ती:इस दिन से शुरू होंगे आवेदन; सिर्फ ये कर सकेंगे अप्लाई

राजधानी पहुंचे AIMIM प्रमुख:आज UCC के खिलाफ जनसभा; कार्यकर्ताओं से भी करेंगे मुलाकात

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:ब्रांच मैनेजर और सर्वेयर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

28 पुलिसकर्मी सम्मानित:घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाने से लेकर स्नैचिंग केस सुलझाने तक किया उत्कृष्ट काम; कमिश्नर ने किया पुरस्कृत

किसानों के लिए बडी खुशखबरी:इंजीनियर डे पर मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; दिन में इतने घंटे बिजली देने की तैयारी

राहुल गांधी के कार्यक्रम को IDA की मंजूरी:5 शर्तों के साथ मिलेगा मैदान; 5 एकड़ में बन रहा हाईटेक वॉटरप्रूफ डोम

पुलिस जनसुनवाई में पहुंचे 80 आवेदन:कमिश्नर ने सुनी समस्याएं; अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

जर्जर दीवार बनी काल:9 साल की बच्ची की मौत; तेज बारिश के मलबे में दबी थी दो बच्चियां

MP में 20 साल बाद बदलेगा बस परिवहन का सिस्टम:इस दिन से शुरू होगी मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा

नक्शा दरकिनार कर सड़क पर तान दी G+3 इमारत:गोकुल नगर में टीएनसीपी के स्वीकृत लेआउट का सरेआम उल्लंघन

चल समारोह की राह में रोड़े:जेल रोड से गौराकुंड तक प्रशासनिक लापरवाही का आलम

कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले:2031 तक जारी रहेंगे इतने हजार करोड़ के काम; इन प्रस्तावों को भी मिली मंजूरी

खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमार कार्रवाई:त्योहारों पर आस्था और सेहत से खिलवाड़; नामी किचनों में कॉकरोच, बिल्ली और सड़े-गले खाद्य पदार्थ मिले

हर शाम इंदौर की सड़कों पर बिखरता सब्र:ट्रैफिक जाम में जिंदगी; जरूरत सब बराबर

होर्डिंग्स पर सियासत:बीजेपी नेताओं के स्वागत द्वार देख भड़के कांग्रेस अध्यक्ष

युवक को बंधक बनाकर लूटा:तीन बदमाशों ने पहले बीयर मंगवाई; फिर पीटकर मोबाइल-पर्स छीना,ऑनलाइन ट्रांसफर कराए रुपए

जुए की फड़ पर पुलिस का छापा:4 जुआरी गिरफ्तार; कैश और 6 बाइक जब्त

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज' से पहले संघ-भाजपा की बड़ी घेराबंदी:मालवा में युवाओं को साधने आ रहे नितिन नबीन और मोहन भागवत

200 साल पुराना ‘पिता-पुत्र’ मंदिर:जहां आमने-सामने विराजते हैं शिव और गणेश

मोबाइल कंपनी ने फोड़ी नर्मदा पाइप लाइन हजारों घरों में जल संकट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!