छह माह भोपाल में जेल की सजा काटेगा रेहान
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए खजराना पुलिस ने फिर सख्त कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थों के कारोबार में लिप्त आदतन बदमाश सैयद रेहान उर्फ मांडा को पीआईटी एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को छह माह के लिए केंद्रीय जेल भोपाल में निरुद्ध किया जाएगा।
टीआई मनोज सेंधव के अनुसार आरोपी सैयद रेहान, निवासी ममता कॉलोनी खजराना, लंबे समय से नशे के कारोबार में सक्रिय था और उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह क्षेत्र में युवाओं को नशे का आदी बनाने में संलिप्त पाया गया था।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पीआईटी एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण तैयार कर संभाग आयुक्त इंदौर न्यायालय में प्रस्तुत किया। इस दौरान पुलिस टीम आरोपी की गतिविधियों पर लगातार नजर रखे हुए थी। जैसे ही आदेश प्राप्त हुआ, टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जो कि अब केंद्रीय जेल भोपाल भेजा जाएगा। आरोपी को पकड़ने में एसआई घनश्याम मिश्रा, संदीप पटेल, एएसआई दिनेश सरगेया, प्रआ पंकज सांवरिया, आर. एदल गुर्जर, जबर सिंह और प्रदीप सूर्यवंशी की भूमिका रही ।
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!