वसूली एजेंटों ने घर में घुसकर मंत्री समर्थक कारोबारी से की मारपीट: 24 घंटे में चार गिरफ्तार; कोर्ट में पेश कर भेजा जेल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
आजाद नगर इलाके में कार लोन की दो किस्तें बाउंस होना कैटरिंग कारोबारी के परिवार के लिए मुसीबत बन गया। किस्त की वसूली के लिए पहुंचे चार बदमाशों ने रकम जमा कराने को लेकर परिवार से विवाद किया और मामला इतना बढ़ा कि मारपीट के बाद ऑफिस में घुसकर गेट, कंप्यूटर सहित अन्य सामान में तोड़फोड़ कर दी। घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चार आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।
चारों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। आजाद नगर टीआई लोकेश भदौरिया के अनुसार ऑफिस में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ करने के मामले में पुलिस ने आरोपी प्रणय पिता उमेश चौहान, आयुष पिता नरेंद्र सिंह पवार, सुनील पिता इंद्रलाल मखीजा और शशिकांत पिता सुशील रावत को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना से जुड़े फुटेज भी जब्त किए हैं।
पूछताछ और जांच के बाद चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया 20 अगस्त की दोपहर करीब 2 से 2.10 बजे पालदा निवासी कैटरिंग कारोबारी शिव पाटिल के घर वसूली एजेंट उनके ऑफिस पहुंचे थे।
बदमाशों ने खुदको पिरामल फाइनेंस एनबीएफसी की ओर से कार लोन की वसूली के लिए आया बताया। उन्होंने कार क्रमांक एमपी09जेडएक्स 7814 की दो किस्तें बाउंस होने की बात पर गुंडागर्दी करते हुए तत्काल भुगतान करने को कहा।
वसूली एजेंटों की अभद्रता का विरोध किया तो विवाद बढ़ गया। एजेंट परिवार के लोगों से अपशब्द कहने लगे। इसके बाद वे दोबारा ऑफिस में घुसे और वहां रखे सामान में तोड़फोड़ शुरू कर दी।
ऑफिस का गेट, कंप्यूटर सहित अन्य सामान क्षतिग्रस्त कर दिया गया। घटना से इलाके में भी हंगामे की स्थिति बन गई। शिव पाटिल की बेटी संस्कृति के मुताबिक उनके पिता ने एजेंटों को बताया कि किस्त बैंक की गलती के कारण बाउंस हुई है।
साथ ही कार बेचकर लोन फोरक्लोज करने की प्रक्रिया चल रही है। अब कुछ दिनों का इंतजार कीजिए, लोन खत्म कर देंगे। इसके बावजूद बदमाश मौके पर ही किस्त जमा कराने की बात पर अड़े गए। इसी दौरान शिव पाटिल, उनकी बेटी संस्कृति और बेटे यशवंत से युवकों का विवाद शुरू हो गया।
आरोपियों ने उनके घर और ऑफिस पर तांडव मचाते हुए जमकर मारपीट की। बेटी से भी अभद्रता की। घटना उनके ऑफिस पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर तलाश के लिए टीम लगाई थी। घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़कर जेल भेज दिया।
मंत्री विजयवर्गीय से जुड़े हैं... कारोबारी
शिव पाटिल ने खुद को कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का समर्थक बताते हुए कहा, वह मंत्री विजयवर्गीय के तमाम आयोजनों में कैटरिंग का काम संभालते हैं। जिसके चलते पुलिस ने बिना देर किए आनन-फानन कार्रवाई करते हुए कारोबारी के ऑफिस में वसूली को लेकर गुंडागर्दी, मारपीट और तोड़फोड़ करने वालों पर एक्शन लिया। पुलिस अब घटना में शामिल अन्य साथियों की भी जानकारी जुटा रही है।
संबंधित समाचार

कोर्ट ने अभिनेता राजपाल यादव के खिलाफ जारी किया वारंट:25 लाख के चेक ने बढ़ाई मुश्किलें

बंधक जमीन बेचकर करोड़ों की ठगी:क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर 4.89 लाख उड़ाए

पुलिस का हेलमेट पहनें-सुरक्षित रहें अभियान जारी:36 कार्यक्रमों में 4550 से ज्यादा हेलमेट बांटे

किसने की अपील:गरबा आयोजनों से दूरी बनाए रखें मुस्लिम युवा; काजी-उलेमा पहुंचाएं संदेश

सीसीटीवी फुटेज से पकड़ाए आरोपी:खरीदार सुनार भी गिरफ्तार

जेल से छूटे बदमाश ने मुखबिरी के शक में किए 6 वार:दूसरी वारदात में एक घायल

ब्लैकमेलर शाहरुख कुरैशी पर मानहानि के दो केस:कोर्ट में दर्ज है प्रकरण हुआ था वारंट जारी

ऑटो से उतरते ही ड्राइवर ने दबा दिया एक्सीलेटर:पीछे छूटा गहनों और नकदी से भरा बैग; नंबर से पुलिस ने खोज निकाला

पति बोला था- आज रात खत्म कर दूंगा:पत्नी ने उसे ही मार डाला

सड़क सुरक्षा के लिए नया अभियान:गीत और शॉर्ट फिल्म से यातायात नियमों के प्रति जागरूक होंगे लोग; पुलिस कमिश्नर ने जिम्मेदार नागरिकों और संस्थाओं को किया सम्मानित

रेन वाटर हार्वेस्टिंग में लापरवाही पर कार्रवाई

कॉलेज छोड़ा:साइबर ठगों का नेटवर्क पकड़ा; डेवलपर ने बनाई इतने फर्जी फाइल, करोड़ों की ठगी का खुलासा

जर्जर सड़क और बंद स्ट्रीट लाइट पर जागा नगर निगम प्रशासन:मौके पर पहुंचे अफसर

नियमितीकरण पर आर-पार की जंग:सफाई कर्मचारियों ने किया निगम का घेराव

‘मेम साब’ माया पर भाजपा की अजब-गजब ‘माया’:केंद्रीय मंत्री के घर के सामने विधायक का धरना

भाजपा नेता ने की आत्महत्या:दुकान में लगाई फांसी; सुसाइड नोट में किया बड़ा खुलासा

संझाजी का लाड़ाजी लुगड़ो लाया जाड़ाजी:कंक्रीट के जंगलों में खो गईं संझा माता, मालवा-निमाड़ के आंगनों से विदा होती एक साझी संस्कृति

वीडियो देखिए, नेता आकाशवाणी कैंपस में धरने पर:पुलिस ने मार्च रोका तो बैरिकेड पर चढ़े; अन्य हिरासत में

जुबिन नौटियाल के कार्यक्रम के दौरान हंगामा:पुलिस और छात्रों के बीच हुई झड़प; कुर्सियां और धूल फेंकी, इस वजह से बढ़ा विवाद

किसने की घोषणा- वर्ष 2027 'युवा वर्ष' के रूप में मनाएंगे:MPPSC की दो परीक्षाएं; रिसर्च स्टूडेंट्स को हर महीने 25 हजार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!