जवाहर मार्ग पर गिरा जर्जर मकान का पिछला हिस्सा: सुबह चलाया बुलडोजर; रात में ढहा खतरनाक इमारत का भाग, रविवार सुबह भारी पुलिस बल की मौजूदगी में तोड़ा गया
KHULASA FIRST
संवाददाता

कार्रवाई के दौरान हंगामा... पुलिस ने संभाला मोर्चा
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जवाहर मार्ग पर बीती रात एक बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां स्थित एक अत्यधिक जर्जर और खतरनाक मकान का पिछला हिस्सा लगातार बारिश होने के कारण अचानक भरभराकर गिर गया।
गनीमत रही कि घटना रात के वक्त हुई, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। घटना की सूचना मिलते ही रविवार सुबह नगर निगम की रिमूवल गैंग भारी अमले और जेसीबी मशीनों के साथ मौके पर पहुंच गई और इस खतरनाक जर्जर मकान को हटाने की कार्रवाई शुरू की।
यह पूरा मामला नगर निगम के जोन क्रमांक 12 और वार्ड क्रमांक 59 के अंतर्गत आने वाले व्यस्ततम व्यावसायिक क्षेत्र जवाहर मार्ग का है। यहाँ अबरार नामक व्यक्ति का एक पुराना मकान लंबे समय से जर्जर अवस्था में था, जिसे निगम ने खतरनाक घोषित कर रखा था।
शहर में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश होने के कारण यह जर्जर मकान पूरी तरह कमजोर हो चुका था, जिससे शनिवार-रविवार की दरमियानी रात इस मकान का पिछला हिस्सा अचानक गिर गया।
चूंकि जवाहर मार्ग शहर का सबसे व्यस्त मार्ग है, इसलिए दिन के समय यह घटना होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। रात का समय होने के कारण सड़क और आसपास सन्नाटा था, जिससे कोई हताहत नहीं हुआ।
घटना की गंभीरता को देखते हुए रविवार सुबह होते ही नगर निगम की टीम एक्शन मोड में आ गई। निगम के रिमूवल अमले के प्रभारी बबलू कल्याणे अपनी पूरी टीम और जेसीबी मशीनों के साथ मौके पर पहुंचे।
इसके साथ ही भवन अधिकारी राहुल रघुवंशी और भवन निरीक्षक अनुभूति मांडवी भी प्रशासनिक अमले के साथ कार्रवाई की कमान संभालने पहुंचे। चूंकि क्षेत्र बेहद संवेदनशील और भीड़भाड़ वाला है, इसलिए एहतियात के तौर पर पंढरीनाथ थाने का भारी पुलिस बल भी मौके पर तैनात किया गया था।
रविवार सुबह से ही पुलिस और निगम की संयुक्त मौजूदगी में इस खतरनाक जर्जर मकान को सुरक्षित रूप से हटाने का अभियान शुरू कर दिया गया। सबसे पहले आसपास के रास्ते को डाइवर्ट किया गया ताकि राहगीरों को कोई खतरा न हो।
इसके बाद जेसीबी की मदद से जर्जर मकान को ढहाकर साफ करने की कार्रवाई की गई। निगम अधिकारियों के मुताबिक, मानसून के सीजन में लगातार बारिश होने के कारण शहर के सभी खतरनाक और जर्जर मकानों पर लगातार नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
जवाहर मार्ग पर हुई इस त्वरित कार्रवाई के बाद अब यातायात को पूरी तरह सुचारू कर दिया गया है।
संबंधित समाचार

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले

मुखबिरी के शक में युवक पर चाकू से हमला:हालत गंभीर; 15 दिन पहले ही जेल से छूटा था आरोपी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!