रियल एस्टेट कारोबारी हत्याकांड: आरोपी सिया ने किए चौंकाने वाले खुलासे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, पुणे।
चर्चित रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपी सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी ने कथित तौर पर स्वीकार किया है कि हत्या अचानक नहीं, बल्कि पहले से बनाई गई सुनियोजित साजिश का हिस्सा थी।
योजना के तहत वारदात को अंजाम दिया गया
पुलिस के अनुसार, दोनों ने कई दिनों तक योजना बनाई और वारदात को अंजाम देने के लिए संकेत तक तय कर रखा था। पुलिस जांच के मुताबिक, योजना यह थी कि जैसे ही सिया केतन के सामने झुकेगी, यह चेतन के लिए संकेत होगा कि वह केतन को खाई में धक्का दे दे। 18 जून को लोहगढ़ किले पर कथित तौर पर इसी योजना के तहत वारदात को अंजाम दिया गया।
पहला प्रयास नाकाम, दूसरे में सफल हुई साजिश
जांच में सामने आया है कि 14 जून को भी केतन की हत्या का प्रयास किया गया था। उस समय धक्का दिए जाने के बावजूद केतन ने पेड़ पकड़कर अपनी जान बचा ली थी। पुलिस का दावा है कि तब सिया ने सांप से बचाने के बहाने स्थिति संभाल ली थी। इसके बाद 18 जून को दोबारा योजना बनाकर कथित तौर पर हत्या कर दी गई।
तीन प्लान तैयार किए थे
पुलिस के अनुसार, सिया और चेतन ने केतन को रास्ते से हटाने के लिए तीन अलग-अलग योजनाएं बनाई थीं। पहली बार 31 मई को लोहगढ़ किले पर जाकर कथित तौर पर एक स्थान को 'डेथ पॉइंट' के रूप में चिन्हित किया गया।
दूसरा प्रयास 14 जून को और तीसरा 18 जून को किया गया। जांच में यह भी सामने आया है कि यदि यह योजना भी विफल हो जाती, तो सड़क दुर्घटना का रूप देकर हत्या करने की तैयारी थी।
मैं शादी नहीं करना चाहती थी
पूछताछ में सिया ने दावा किया कि उसने केतन को पहले ही बता दिया था कि वह उससे शादी नहीं करना चाहती और चेतन से प्रेम करती है। उसके अनुसार, केतन शादी तोड़ने के लिए तैयार नहीं था। वहीं, पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों ने परिवार के विरोध के कारण केतन को रास्ते से हटाने की साजिश रची।
मोबाइल छोड़ा, पहचान छिपाने की कोशिश
जांच में यह भी सामने आया है कि वारदात वाले दिन चेतन अपना मोबाइल दुकान पर छोड़कर गया था और दूसरे व्यक्ति का फोन साथ ले गया। पुलिस ने संबंधित मोबाइल की लोकेशन और अन्य साक्ष्य जुटा लिए हैं। किले के गेटकीपर ने भी बयान दिया कि चेतन मास्क और पूरे शरीर को ढंकने वाले कपड़ों में वहां पहुंचा था।
परिवार ने की फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग
केतन के परिवार का कहना है कि दोनों परिवारों के बीच करीब 35 वर्षों से संबंध थे और उन्हें कभी ऐसी साजिश की आशंका नहीं थी। परिजनों ने मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की है।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!