वीडियो देखिये, दुर्लभ और रोमांचक खगोलीय घटना: प्रदेश के इतने जिलों में कुछ पलों के लिए नहीं नजर आएगी परछाई; सूर्यदेवता बिल्कुल सिर के ऊपर दिखाई देंगे
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
21 जून को मध्य प्रदेश के 14 जिलों में एक दुर्लभ और रोमांचक खगोलीय घटना देखने को मिलेगी। इस दौरान कुछ पलों के लिए लोगों की परछाई पूरी तरह गायब हो जाएगी। इस अनूठी घटना को ‘जीरो शैडो डे’ (Zero Shadow Day) कहा जाता है। यह अवसर इसलिए भी खास है क्योंकि इस दिन सूर्य अपनी उत्तरायण यात्रा पूरी करेगा और उत्तरी गोलार्द्ध में वर्ष के सबसे लंबे दिन तथा सबसे छोटी रात का निर्माण होगा। वैज्ञानिक भाषा में इस घटना को ‘समर सॉल्स्टिस’ (Summer Solstice) कहा जाता है।
राष्ट्रीय अवॉर्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने खुलासा फर्स्ट को बताया कि सूर्य छह महीने पहले 21 दिसंबर से उत्तरायण यात्रा पर था, जिसका समापन दोपहर 1 बजकर 57 मिनट पर होगा। इस दौरान सूर्य कर्क रेखा के ठीक ऊपर पहुंच जाएगा। परिणामस्वरूप कर्क रेखा पर स्थित स्थानों पर स्थानीय सोलर नून के समय सूर्य बिल्कुल सिर के ऊपर दिखाई देगा और वहां खड़े व्यक्ति, खंभे या किसी वस्तु की छाया कुछ क्षणों के लिए पूरी तरह गायब हो जाएगी।
सारिका घारू ने बताया कि यह खगोलीय चमत्कार पूरे प्रदेश में नहीं दिखाई देगा, बल्कि केवल उन स्थानों पर देखने को मिलेगा जो कर्क रेखा के आसपास स्थित हैं। मध्य प्रदेश देश का ऐसा राज्य है जहां कर्क रेखा कई जिलों से होकर गुजरती है, इसलिए यहां बड़ी संख्या में लोग इस दुर्लभ घटना के साक्षी बन सकेंगे।
उन्होंने प्रदेश के लोगों, विद्यार्थियों और विज्ञान प्रेमियों से अपील की है कि वे इस वैज्ञानिक उत्सव को अवश्य मनाएं। इसे देखने के लिए किसी विशेष उपकरण की आवश्यकता नहीं है। निर्धारित समय से कुछ मिनट पहले खुली धूप वाली जगह पर जाकर कोई पीवीसी पाइप, लकड़ी का डंडा, पानी की बोतल या अन्य सीधी वस्तु जमीन पर खड़ी कर दें। स्थानीय सोलर नून के समय उसकी परछाई धीरे-धीरे सिमटते हुए पूरी तरह पैरों के नीचे आ जाएगी और कुछ क्षणों के लिए दिखाई नहीं देगी।
विशेषज्ञों के अनुसार यह घटना पृथ्वी के अक्षीय झुकाव और सूर्य की स्थिति के कारण होती है। 21 जून को सूर्य कर्क रेखा के ठीक ऊपर चमकता है, जिसके कारण वहां स्थित क्षेत्रों में सूर्य की किरणें लगभग लंबवत पड़ती हैं और छाया नगण्य हो जाती है। यही कारण है कि इसे शून्य छाया दिवस कहा जाता है।
इन जिलों में दिखेगा जीरो शैडो डे
मध्य प्रदेश में जीरो शैडो डे का यह अद्भुत नजारा शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, दमोह, सागर, रायसेन, विदिशा, भोपाल, सीहोर, राजगढ़, आगर मालवा, उज्जैन और रतलाम जिलों में देखने को मिलेगा।
शहडोल में दोपहर 12:06 बजे, उमरिया में 12:09 बजे, कटनी में 12:10 बजे, जबलपुर और दमोह में 12:12 बजे, सागर में 12:16 बजे, रायसेन और विदिशा में 12:20 बजे, भोपाल में 12:22 बजे, सीहोर में 12:23 बजे, राजगढ़ में 12:25 बजे, आगर मालवा में 12:27 बजे, उज्जैन में 12:28 बजे तथा रतलाम में 12:31 बजे स्थानीय सोलर नून के समय कुछ क्षणों के लिए वस्तुओं और लोगों की परछाई पूरी तरह गायब हो जाएगी।
विज्ञान प्रसारक के अनुसार निर्धारित समय से कुछ मिनट पहले खुली धूप वाली जगह पर खड़े होकर या किसी सीधी वस्तु को जमीन पर खड़ा करके इस दुर्लभ खगोलीय घटना को आसानी से देखा जा सकता है।
संबंधित समाचार

चंदा मामा दूर के… कविता में ‘गुड़’ की जगह छप गया आपत्तिजनक शब्द:किताब पर विवाद; हाईकोर्ट पहुंचा मामला

इंदौर पहुंचे बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष:स्वामित्व योजना की करेंगे शुरुआत; सीएम बोले-एमपी फ्री रजिस्ट्री देने वाला देश का पहला राज्य

कांस्टेबल पर रेप पीड़िता को जहर देने का आरोप:एसपी ऑफिस में पानी में दिया; FIR दर्ज

बैंक लोन घोटाले मामले में बड़ी कार्रवाई:इतने करोड़ की संपत्ति अटैच; गांव में तीन भूखंड कुर्क

छात्रावास प्रदर्शन मामले में 12 नेताओं पर FIR:छात्राओं को उकसाने का आरोप; स्टूडेंट्स ने किया था पैदल मार्च और चक्काजाम

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति के प्रभारी प्रबंधक के घर दी दबिश; आय से अधिक संपत्ति का मामला

दाल-बाटी बनाने से रोका तो दिनभर भूखे बैठे किसान:योजना के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना जारी; बोले-अब आश्वासन नहीं, चाहिए ठोस फैसला

MP सरकार ने फिर लिया इतने हजार करोड़ का कर्ज:चालू वित्त वर्ष में उधारी इतनी पहुंची

रिश्ते हुए शर्मसार:जिस मां ने चार बेटों को पाला; वही अंतिम संस्कार में नहीं पहुंचे, समाजसेवियों ने निभाया फर्ज दी मुखाग्नि

राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियां तेज:इतनी बजे पहुंचेंगे इंदौर; इतने घंटे होटल में ठहरेंगे, रास्ते में नहीं लगेंगे स्वागत मंच

सोलर पैनल लगाते समय हादसा:हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया कारीगर; इलाज के दौरान मौत

दशकों से रह रहे लोगों को बड़ी सौगात:लाखों को मिलेगा जमीन-मकान का मालिकाना हक; आज से हो रही इस योजना की शुरुआत

यूपीआई शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला:2000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर एमडीआर को चुनौती

हाईवे पर गायों के झुंड से टकराया तेज रफ्तार ट्रक:3 की मौत; 4 घायल, चालक हिरासत में

जर्जर मकान तोड़ते समय बड़ा हादसा:दूसरे घर की दीवार गिरी; 3 की मौत, कई लोग घायल

UPI शुल्क के खिलाफ व्यापारियों का विरोध:दुकानों पर लगाएंगे पोस्टर; कारोबारी बोले- बढ़ सकती है लेन-देन की लागत

70 विदेशियों के फर्जी पासपोर्ट बनवाने का खुलासा:इतने जिलों में फैला नेटवर्क; दलालों से लेकर सरकारी सत्यापन तक जांच

ऑनलाइन ठगी के 2 नए मामले:एक रुपए भेजने के नाम पर लिंक खुलवाई; खाते से उड़ाए रुपए

धर्मनगरी में युवा धर्म संसद:इतने राज्यों से पहुंचेंगे इतने विद्यार्थी; शिक्षक-शोधकर्ता और धर्माचार्य भी होंगे शामिल

यूपीआई पर विपक्ष के नेता और सरकार आमने-सामने:इस देश के दबाव का आरोप; वित्त मंत्रालय ने किया फैसले का बचाव
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!