हाईकोर्ट का जज बनकर महिला से दुष्कर्म: एक साल तक लॉ स्टूडेंट ने किया; 15 लड़कियों को दे चुका है धोखा
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, खंडवा।
सोशल मीडिया फ्रॉड और यौन शोषण का गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक 30 वर्षीय महिला सोशल मीडिया पर बने रिश्ते में फंस गई।
शादी का किया झूठा वादा
आरोपी ने खुद को राजस्थान हाईकोर्ट का जज बताकर उससे नजदीकियां बढ़ाईं और शादी का झूठा वादा कर करीब एक साल तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा।
आरोपी निकला लॉ स्टूडेंट
जब महिला को सच्चाई पता चली कि आरोपी कोई जज नहीं बल्कि उदयपुर का रहने वाला एक लॉ स्टूडेंट है, तो उसने साहस दिखाते हुए पुलिस का दरवाजा खटखटाया।
फर्जी पहचान से बना भरोसा
पीड़िता के अनुसार, उसकी पहचान सोशल मीडिया के जरिए उदयपुर निवासी जयकिशन (29) से हुई थी। आरोपी ने अपनी प्रोफाइल और बातचीत के दौरान खुद को राजस्थान हाईकोर्ट में पदस्थ जज बताया।
प्रभावशाली पद और मीठी बातों के चलते महिला उस पर भरोसा करने लगी और धीरे-धीरे यह रिश्ता प्रेम संबंध में बदल गया।
खंडवा आता-जाता रहा आरोपी
रिलेशनशिप के दौरान आरोपी लगातार खंडवा आता-जाता रहा। उसने महिला को जल्द शादी करने का भरोसा दिया और इसी बहाने उसके साथ कई बार जबरन शारीरिक संबंध बनाए।
यह सिलसिला करीब एक साल तक चलता रहा। बाद में जब महिला को उसकी असली पहचान का पता चला, तो वह पूरी तरह टूट गई और कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई।
आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार
पीड़िता की शिकायत पर खंडवा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। फिलहाल पुलिस उससे गहन पूछताछ कर रही है।
15 से ज्यादा लड़कियां बनीं शिकार
पुलिस की प्रारंभिक जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। आरोपी सीरियल फ्रॉड है और राजस्थान में भी सोशल मीडिया के जरिए 15 से अधिक युवतियों को अपने जाल में फंसा चुका है।
नौकरी का भी देता था झांसा
कभी खुद को बड़ा अधिकारी बताकर नौकरी का झांसा देता था, तो कभी शादी का वादा कर उनका शोषण करता था। सामाजिक बदनामी के डर से अब तक कोई भी पीड़िता सामने नहीं आई थी।
गंभीर धाराओं में केस दर्ज
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है।
दुष्कर्म (BNS धारा 69)
शादी का झूठा वादा कर बनाए गए संबंधों को कानून में सहमति नहीं माना जाता। इसमें 10 साल तक की कैद का प्रावधान है।
जबरन वसूली (BNS धारा 308)
आरोपी द्वारा डराकर पैसों की मांग किए जाने के सबूत मिले हैं।
धमकी देना (BNS धारा 351)
व्हाट्सएप व डिजिटल माध्यमों से जान से मारने और बदनाम करने की धमकियां।
मारपीट (BNS धारा 115-2)
रिश्ते के दौरान महिला के साथ शारीरिक हिंसा।
रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस
खंडवा पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से जुड़े सभी डिजिटल और सोशल मीडिया रिकॉर्ड खंगाल रही है। उसकी पूरी प्रोफाइल राजस्थान पुलिस के साथ भी साझा की जाएगी, ताकि अन्य पीड़ितों को न्याय मिल सके।
संबंधित समाचार

इस नदी में दौड़ेगा लग्जरी क्रूज:इस मार्ग पर शुरू होगी अंतरराज्यीय जलयात्रा; मंजूरी का इंतजार

एसआईआर में हटे मतदाताओं को मिली राहत:पात्र नाम दोबारा जुड़ सकेंगे; विलोपित मामलों के पुनः सत्यापन के निर्देश

देखिये वीडियो, दिव्यांग भाई को पीठ पर उठाकर वार्ड तक पहुंची बहन:जिला अस्पताल में नहीं मिला स्ट्रेचर; व्यवस्था पर उठे सवाल

किसने महिलाओं से की अपील:‘अकेली न आएं, सेवादारों पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें’

पिकनिक मनाने निकले छात्र की मौत:डिवाइडर से टकराई बाइक; दोस्त घायल

‘मैं पुलिस वाली हूं, सेटलमेंट करा दूंगी’ कहकर ठगी का आरोप:फर्जी नारकोटिक्स टीआई ने करोड़ों वसूले

दूषित पानी कांड:पीड़ित परिवारों से मिली कांग्रेस; जांच रिपोर्ट पर उठाए सवाल

आरक्षक से साइबर ठगी:पुराने नोटों की फोटो मंगाकर इतने लाख की कीमत बताई; अलग-अलग शुल्क के नाम पर हजारों ठगे

चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट:रिकॉर्ड हाई से इतने लाख रुपए हुई सस्ती; सोना भी टूटा

प्रसिद्ध घाट का जल स्नान लायक नहीं:दूषित जल से पेचिश; टाइफाइड और हेपेटाइटिस-ए का खतरा, श्राद्धपक्ष में रोज पहुंच रहे सैकड़ों श्रद्धालु

म्यूल बैंक अकाउंट का खुलासा:खाता किसी और का; संचालन कोई और कर रहा था, दो गिरफ्तार

शाही मस्जिद के नाम पर चंदा वसूली का फर्जीवाड़ा:सोशल मीडिया पर बारकोड भेजकर पैसे मांग रहे ठग; घर-घर जाकर भी चंदा लेने का आरोप

नगर निगम में करोड़ों के घोटाले का खुलासा:6 लाख की कचरा गाड़ी 11 लाख में खरीदी; पेच वर्क मशीनों में भी की हेराफेरी

दो अलग-अलग घटनाओं में 2 की मौत:करंट लगने से महिला की गई जान; युवक ने फांसी लगाई

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!