वायुसेना अधिकारी की पत्नी से दुष्कर्म: वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल; मौलाना बना रहा था धर्मांतरण का दबाव
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नागपुर।
एक वायुसेना अधिकारी की पत्नी के साथ दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और धर्मांतरण के लिए दबाव बनाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।
प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करती है पीड़िता
पुलिस के अनुसार, 24 वर्षीय महिला प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करती है और उसके पति भारतीय वायुसेना में अधिकारी हैं। महिला ने आरोप लगाया है कि उसके पुराने सहपाठी ने उसे जमीन खरीदने के बहाने होटल बुलाया और वहां नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
होटल में बुलाकर बनाया अश्लील वीडियो
शिकायत के मुताबिक, फरवरी 2025 में आरोपी अयाज ताज मदारे ने महिला को वर्धा रोड स्थित एक होटल में बुलाया। वहां उसे कोल्ड ड्रिंक में कथित रूप से नशीला पदार्थ मिलाकर दिया गया, जिसके बाद वह बेहोश हो गई। महिला का आरोप है कि इसी दौरान उसके साथ दुष्कर्म किया गया और आपत्तिजनक फोटो एवं वीडियो भी बनाए गए।
धमकी देकर वसूले लाखों रुपये
पीड़िता का कहना है कि घटना के बाद आरोपी लगातार वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करता रहा। डर और सामाजिक बदनामी की आशंका के कारण वह लंबे समय तक चुप रही। इस दौरान आरोपियों ने उससे विभिन्न माध्यमों से करीब 3.09 लाख रुपये वसूल लिए।
महिला ने आरोप लगाया कि लगातार धमकियों और दबाव के कारण वह मानसिक रूप से परेशान हो गई थी और किसी को पूरी बात बताने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही थी।
धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का आरोप
शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि मई 2025 में आरोपी महिला को नागपुर के समीप कलमेश्वर क्षेत्र में ले गया, जहां उसकी मुलाकात अमीन शेख और छिंदवाड़ा से आए एक मौलाना से कराई गई।
लगातार बनाया दबाव
महिला का दावा है कि वहां उस पर धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव बनाया गया और उसकी इच्छा के विरुद्ध कुछ धार्मिक एवं कथित तांत्रिक गतिविधियों में शामिल करने की कोशिश की गई।
पति को बताई आपबीती, दर्ज हुई शिकायत
काफी समय तक घटनाक्रम छिपाने के बाद महिला ने अपने पति को पूरी जानकारी दी। वायुसेना अधिकारी के घर लौटने पर उसने पूरी आपबीती सुनाई, जिसके बाद दोनों ने पुलिस थाने पहुंचकर विस्तृत शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि तीसरे आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस वायरल वीडियो, मोबाइल डेटा और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की भी जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!