शादीशुदा महिला से दुष्कर्म: परिचित युवक ने घर में घुसकर किया; विरोध करने पर बेरहमी से पीटा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
शहर में एक 28 वर्षीय शादीशुदा महिला की शिकायत पर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच जारी है।
दोस्ती के बाद बढ़ी नजदीकियां
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी पहचान वर्ष 2024 में घासमंडी निवासी हनी सोनी से हुई थी। दोनों के बीच परिचय के बाद दोस्ती हो गई और आरोपी का महिला के घर पर भी आना-जाना था। महिला का आरोप है कि आरोपी अक्सर उससे पैसों की मांग करता था।
पैसे नहीं देने पर वह गाली-गलौज और मारपीट करता था। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपी ने कई बार उसकी इच्छा के विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाए।
संबंध खत्म करने के बाद भी करता रहा परेशान
पीड़िता के अनुसार लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर उसने आरोपी से संबंध समाप्त कर दिए थे। महिला ने उसका मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया और घर आने से भी मना कर दिया था। इसके बावजूद आरोपी उसका पीछा करता रहा।
महिला का आरोप है कि 26 मई की दोपहर आरोपी उसके घर पहुंचा, मोबाइल फोन लेकर उसमें मौजूद कई नंबर डिलीट कर दिए और विरोध करने पर मारपीट की।
जबरन दुष्कर्म और धमकी का आरोप
शिकायत के मुताबिक, मारपीट के बाद आरोपी ने महिला के साथ जबरन दुष्कर्म किया। वारदात के बाद उसने पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद महिला ने पुलिस थाने पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
पुलिस ने महिला की शिकायत और प्रारंभिक जांच के आधार पर आरोपी हनी सोनी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया। इसके बाद दबिश देकर आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!