विवाहिता के साथ दुष्कर्म: अगवा कर दो दिन तक किया रेप; धमकी देकर कराया चुप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, दतिया।
विवाहिता को अगवा कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। दरअसल, चिरूला थाना क्षेत्र के एक गांव की 22 वर्षीय विवाहिता को गांव के ही युवक ने जबरन अगवा कर लिया और दो दिन तक अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर उसके साथ रेप किया।
धमकी देकर कराया चुप
आरोपी ने बदनामी और परिवार को जान से मारने की धमकी देकर पीड़िता को लंबे समय तक खामोश रहने पर मजबूर कर दिया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत और प्राथमिक जांच के बाद रविवार को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बाजार जाने के लिए निकली पीड़िता
पीड़िता के अनुसार 19 जुलाई 2025 की दोपहर वह घर से दतिया बाजार जाने के लिए निकली थी। गांव से बाहर डगरई रोड पर उसकी मुलाकात आरोपी बंटी उर्फ संजीव अहिरवार से हुई।
जबरन बाइक पर बैठा लिया
आरोपी ने दतिया छोड़ने का झांसा देकर उसे जबरन बाइक पर बैठा लिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई और बाइक झांसी की ओर मोड़ दी गई।
होटल में किया दुष्कर्म
आरोपी पीड़िता को झांसी बस स्टैंड से बस में बैठाकर गुना ले गया। वहां रात करीब साढ़े नौ बजे एक होटल में उसके साथ मारपीट कर जबरन दुष्कर्म किया गया। पीड़िता का कहना है कि 19 और 20 जुलाई की रात आरोपी ने उसकी मर्जी के बिना कई बार दुष्कर्म किया और लगातार धमकियां देता रहा।
मौका पाकर भागी
21 जुलाई की सुबह पीड़िता को मौका मिला और वह आरोपी को बिना बताए बस से भागकर दतिया पहुंची। परिजनों से मिलने के बावजूद डर और धमकी के चलते उसने उस समय पूरी घटना किसी को नहीं बताई।
जनवरी में फिर बढ़ा दबाव
29 जनवरी 2026 को आरोपी ने फिर से मोहल्ले में पीड़िता से संपर्क कर गाली-गलौज की और दबाव बनाने की कोशिश की। इसके बाद मानसिक तनाव और भय से जूझ रही पीड़िता ने आखिरकार हिम्मत जुटाई।
परिजनों को बताई सच्चाई
पीड़िता ने पूरी घटना अपने भाई और माता-पिता को बताई। परिजनों के साथ वह चिरूला थाने पहुंची और लिखित शिकायत दी।
पुलिस का बयान
पुलिस ने आरोपी बंटी उर्फ संजीव अहिरवार के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी जैसी गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी नितिन भार्गव ने बताया कि आरोपी की तलाश जारी है और उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!