महिला कर्मचारी से दुष्कर्म: कूरियर कंपनी संचालक ने किया; दिया था शादी का झांसा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
एक कूरियर कंपनी के संचालक पर महिला कर्मचारी के साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगा है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।
युवती ने दर्ज कराई शिकायत
ग्वालियर के लोहामंडी क्षेत्र में रहने वाली 23 वर्षीय युवती ने विश्वविद्यालय थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। युवती के अनुसार वह साईं बाबा रोड स्थित एक कूरियर सर्विस कंपनी में काम करती थी। इसी कंपनी का संचालक रवि उर्फ रोहित सिंह तोमर है।
शादी का वादा किया
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी मुलाकात रवि से वर्ष 2023 में हुई थी। बातचीत के दौरान दोनों के बीच दोस्ती हुई, जो धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई। आरोपी ने खुद को कुंवारा बताते हुए शादी का वादा किया और विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया।
लगातार किया शोषण
पीड़िता के अनुसार आरोपी ने शादी का वादा कर लगातार उसका शारीरिक शोषण किया। जब युवती ने शादी को लेकर दबाव बनाया तो आरोपी बात को टालता रहा।
सच्चाई सामने आने पर टूट गई पीड़िता
कुछ समय बाद युवती को जानकारी मिली कि आरोपी पहले से शादीशुदा है। जब उसने इस बात को लेकर सवाल उठाए और शादी के लिए कहा, तो आरोपी ने साफ इनकार कर दिया।
आरोपी की तलाश जारी
इससे मानसिक रूप से परेशान होकर युवती ने पुलिस का सहारा लिया। विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर रवि उर्फ रोहित सिंह तोमर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश जारी है।
संबंधित समाचार

खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार बोलेरो:आर्मी जवान सहित 3 की मौत; मृतकों में दो सगे भाई शामिल

ट्रैफिक नियम तोड़े तो घर पहुंचेगी पुलिस:सत्यापन के बाद चालानी कार्रवाई; वरिष्ठ अधिकारी कर रहे मॉनिटरिंग

मेट्रो की टाइमिंग में बड़ा बदलाव:अब सुबह नहीं दोपहर इतनी बजे से दौड़ेगी ट्रेन; रात 9 बजे तक मिलेगी सुविधा

जलसंकट के बीच फूटी नर्मदा की पाइपलाइन:एक साल पहले डाली गई थी नई लाइन; सड़क पर बहा हजारों लीटर पानी

वीडियो देखिये, जनता क्वार्टर में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई:चार घंटे में 90 फीसदी आवास ध्वस्त; भारी पुलिस बल तैनात

कर्ज के बोझ तले दबे इंटीरियर डिजाइनर ने दी जान:पिता के आने से पहले ही खत्म कर ली जिंदगी; रात में भाइयों से कही थे ऐसी बात

दानवीरों की देशभर की सूची में इंदौर के उद्योगपति का भी नाम:एक साल में इतना बढ़ाया दान; लगातार छठी बार हुरुन लिस्ट में शामिल

भीषण सड़क हादसा:ओवरटेक के दौरान आमने-सामने भिड़ीं दो कारें; इकलौते बेटे की मौत, एक दिन पहले खरीदी थी कार

वीडियो देखिये, शहर की इस कॉलोनी में बुलडोजर कार्रवाई:पुलिस बल के साथ पहुंची नगर निगम की टीम; हटेंगे 62 निर्माण, 25 मकान तोड़े

पूर्व CM का गढ़...अस्पताल में नहीं होती डेंगू की जांच:UPSC की तैयारी कर रही अंकिता की डेंगू से मौत

किसान के शव के साथ सड़क पर उतरे परिजन:चार घंटे बाद खुला जाम, पुलिस जांच पर टिकी निगाहें

रात दो बजे आरक्षक को लगी गोली:न हमलावर का पता, न वजह का खुलासा!

क्या डीजीपी कैलाश मकवाना का कार्यकाल तीन महीने बढ़ जाएगा:राज्य सरकार ने भेजा केंद्र को प्रस्ताव

इतिहास की रियासत पर लाखों रुपए खर्च:फिर भी नहीं संवरा राजमहल!

नशे की लत पूरी करने के लिए बना ड्रग्स सप्लायर:गार्डन के पास पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी; घेराबंदी कर पकड़ा

बचपन के मित्र के निधन से दुखी मंत्री मिलन समारोह में नहीं पहुंचे:मौन रखकर दी श्रद्धांजलि; हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में सादगी से हुआ आयोजन, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान

पहले भरोसा जीता, फिर 10 मोबाइल बेचकर रकम लेकर फरार:मार्केट में व्यापारी से धोखाधड़ी; आरोपी गिरफ्तार

ठंड भी रटलेबाजी पर उतारू है...!

घर के बाहर खड़ी कार का कांच फोड़कर भागा बदमाश:आरोपी की तलाश में फुटेज खंगाल रही पुलिस

599 मकानों पर कल से चलेगा बुलडोजर:हाईकोर्ट ने बुलडोजर पर रोक लगाने से किया इनकार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!