खबर
Top News

शादी का झांसा, होटल में दुष्कर्म...फिर मुकर गया रेंजर, तलाश शुरू: गर्भवती होने पर दूसरे आरोपी ने भी छोड़ा साथ

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

05 जुलाई 2026, 3:33 pm
शेयर करें:
शादी का झांसा, होटल में दुष्कर्म...फिर मुकर गया रेंजर, तलाश शुरू

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में शादी का झांसा देकर महिलाओं से दुष्कर्म के मामलों का लगातार खुलासा हो रहा है। आजाद नगर और तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में दर्ज दो मामलों ने एक बार फिर ऐसे अपराधों का खुलासा कर दिया है।

एक मामले में इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर खुद को भरोसेमंद साबित करने वाले वन विभाग के एक रेंजर पर युवती से होटल में दुष्कर्म करने का आरोप लगा है, जबकि दूसरे मामले में एक महिला ने आरोप लगाया कि शादी का झूठा वादा कर आरोपी ने करीब एक साल तक उससे शारीरिक संबंध बनाए और गर्भवती होने पर शादी से साफ इनकार कर दिया। पुलिस ने दोनों मामलों में दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

युवती की जुलवानिया के अजय से हुई थी दोस्ती- पुलिस के मुताबिक पहला मामला आजाद नगर थाना क्षेत्र का है। 26 वर्षीय युवती ने शिकायत में बताया कि उसकी पहचान करीब एक वर्ष पहले इंस्टाग्राम के माध्यम से बड़वानी जिले के जुलवानिया निवासी अजय सोलंकी से हुई थी। बातचीत के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं।

शादी करने से साफ इनकार कर दिया- करीब दो महीने पहले आरोपी इंदौर आया और युवती को एक होटल में मिलने बुलाया। वहां उसने जल्द शादी करने का वादा दोहराया और इसी भरोसे का फायदा उठाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

पीड़िता का कहना है कि घटना के बाद भी आरोपी शादी का आश्वासन देता रहा, लेकिन जब उसने विवाह के लिए दबाव बनाया तो वह टालमटोल करने लगा और आखिरकार शादी करने से साफ इनकार कर दिया।

खुद को ठगा महसूस करने के बाद युवती ने आजाद नगर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अलग-अलग बहाने बनाकर कई बार रुपए भी लिए

युवती का आरोप है कि अजय ने खुद को वन विभाग में रेंजर बताया और शादी का भरोसा दिलाकर उसका विश्वास जीत लिया। इसी दौरान आरोपी ने अलग-अलग बहाने बनाकर युवती से कई बार रुपए भी लिए।

प्रेगनेंट कर भाग खड़ा हुआ दुष्कर्मी
दूसरा मामला तेजाजी नगर थाना क्षेत्र का है। यहां 32 वर्षीय महिला ने शिकायत में बताया कि उसकी पहचान देवास नाका निवासी उमेश सोनवानी से हुई थी। आरोपी ने शादी का वादा कर उसके साथ संबंध बनाए।

महिला का आरोप है कि करीब एक वर्ष तक शादी का भरोसा देकर आरोपी उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। इस दौरान वह गर्भवती भी हो गई।

महिला का कहना है कि गर्भवती होने के बाद उसने आरोपी पर शादी करने का दबाव बनाया, लेकिन उसने विवाह से साफ इनकार कर दिया और उससे दूरी बना ली। इसके बाद पीड़िता ने तेजाजी नगर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है।दोनों मामलों में पुलिस का कहना है कि पीड़िताओं के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है।

आरोपियों से जुड़े दस्तावेज, मोबाइल रिकॉर्ड और अन्य साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार

350 करोड़ का प्रोजेक्ट
Top News

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

3 minutes ago
स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा
Top News

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

8 minutes ago
निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला
Top News

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

14 minutes ago
शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई
Top News

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

16 minutes ago
पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें
Top News

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

21 minutes ago
तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग
Top News

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

26 minutes ago
बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल
Top News

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

32 minutes ago
सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम
Top News

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

32 minutes ago
पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव
Top News

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

41 minutes ago
पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या
Top News

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

about 1 hour ago
भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत
Top News

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

about 1 hour ago
नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता
Top News

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 1 hour ago
गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड
Top News

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले

about 1 hour ago
मुखबिरी के शक में युवक पर चाकू से हमला
Top News

मुखबिरी के शक में युवक पर चाकू से हमला:हालत गंभीर; 15 दिन पहले ही जेल से छूटा था आरोपी

about 1 hour ago
खुद को चाकू मारकर कजिन बहन से विवाद कर दी गालियां
Top News

खुद को चाकू मारकर कजिन बहन से विवाद कर दी गालियां:परिजन बोले- आधा दर्जन केस, फिर भी पुलिस ने आपसी विवाद बताकर काटी एनसीआर

about 2 hours ago
नशेड़ी का ब्राउन शुगर पीते वीडियो वायरल
Top News

नशेड़ी का ब्राउन शुगर पीते वीडियो वायरल:घर में नशेड़ियों के जमावड़े का दावा

about 2 hours ago
होटल में युवती के साथ पकड़ाए युवक ने की आत्महत्या की कोशिश
Top News

होटल में युवती के साथ पकड़ाए युवक ने की आत्महत्या की कोशिश:खाया जहर; वीडियो जारी कर किया चौंकाने वाला खुलासा

about 2 hours ago
फर्जी इंस्टाग्राम आईडी पर अश्लील पोस्ट
Top News

फर्जी इंस्टाग्राम आईडी पर अश्लील पोस्ट:फोटो एडिट कर किया वायरल

about 2 hours ago
लाड़ली बहना योजना को लेकर बड़ा अपडेट
Top News

लाड़ली बहना योजना को लेकर बड़ा अपडेट:जानिए किस दिन आएगी 41वीं किस्त; खाते में सीधे आएंगे 1500 रुपए

about 2 hours ago
चेन स्नेचिंग करने वाले दोनों बदमाश गिरफ्तार
Top News

चेन स्नेचिंग करने वाले दोनों बदमाश गिरफ्तार:सुनार भी धराया; 16 किमी तक 500 से अधिक कैमरों के जरिये आरोपियों तक पहुंची पुलिस

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!