राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी इतने दिन की न्यायिक हिरासत में; पूर्व पदाधिकारियों से पूछताछ, बैंक खातों की जांच तेज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, अयोध्या।
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच लगातार तेज होती जा रही है। सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार आठों आरोपियों को अदालत में पेश किया। पुलिस ने उनकी रिमांड नहीं मांगी, जिसके बाद अदालत ने सभी आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
मामले की अगली सुनवाई 13 जुलाई को होगी। इधर, जांच के दौरान पुलिस ने मंदिर ट्रस्ट के पूर्व पदाधिकारियों चंपत राय, डॉ. अनिल मिश्रा और गोपाल राव से भी पूछताछ कर उनके बयान दर्ज किए। पूछताछ के बाद चंपत राय दिल्ली रवाना हो गए।
SBI पहुंची पुलिस, खंगाले आरोपियों के बैंक खाते
सोमवार सुबह पुलिस की टीम स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) की अयोध्या धाम शाखा पहुंची, जहां सात आरोपियों के बैंक खातों की जांच की गई। पुलिस ने बैंक स्टेटमेंट और अन्य वित्तीय रिकॉर्ड जुटाए हैं। जांच का उद्देश्य यह पता लगाना है कि मंदिर में नौकरी के दौरान आरोपियों के खातों में कितनी राशि जमा हुई और धन का स्रोत क्या था। इस संबंध में बैंक के दो कर्मचारियों को भी नोटिस जारी किया गया है।
अयोध्या के वकीलों का फैसला
मामले के बीच अयोध्या बार एसोसिएशन की बैठक में निर्णय लिया गया कि राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोपियों की पैरवी कोई भी स्थानीय वकील नहीं करेगा। बैठक में चंपत राय, गोपाल राव और डॉ. अनिल मिश्रा से अयोध्या छोड़ने की मांग भी की गई। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला
इस मामले में सीबीआई जांच की मांग को लेकर दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया। अदालत ने कहा कि मामले पर छुट्टियों के बाद सुनवाई की जाएगी।
जांच में जुटी SIT
गौरतलब है कि चढ़ावा चोरी का मामला 7 जून को सामने आया था। इसके बाद 13 जून को उत्तर प्रदेश सरकार ने विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया। SIT ने 23 जून को अपनी रिपोर्ट शासन को सौंपी।
25 जून को मंदिर ट्रस्ट के सदस्य कृष्ण मोहन की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई, जिसमें रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू सहित आठ लोगों को नामजद किया गया। एफआईआर के कुछ घंटे बाद ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था।
छापेमारी में मिले दस्तावेज और नकदी
जांच के दौरान पुलिस की आठ टीमों ने आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी की। रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू के घर से निवेश और संपत्ति खरीद से जुड़े दस्तावेज, आभूषण और नकदी बरामद हुई। वहीं आरोपी अनुकल्प मिश्रा के घर से मिली डायरी को पुलिस महत्वपूर्ण साक्ष्य मान रही है और उसके आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!