राम मंदिर चढ़ावा विवाद: आम आदमी पार्टी के नेता ने उठाए सवाल; कहा- करोड़ों की चोरी हुई तो एफआईआर क्यों नहीं
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अयोध्या राम मंदिर के कथित चढ़ावा घोटाले को लेकर केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो साझा करते हुए दावा किया कि राम मंदिर में करोड़ों रुपये के चंदे और बहुमूल्य दान सामग्री में हेरफेर की बात सामने आ रही है, लेकिन अब तक किसी एजेंसी ने एफआईआर दर्ज नहीं की है।
केजरीवाल ने कहा कि मीडिया रिपोर्टों और जांच से जुड़ी चर्चाओं में यह बताया जा रहा है कि मंदिर के चढ़ावे से बड़ी रकम और बहुमूल्य सामान गायब होने की आशंका जताई गई है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि यदि इतने गंभीर आरोप सामने आए हैं तो अब तक उत्तर प्रदेश पुलिस, ईडी या सीबीआई द्वारा कोई मामला दर्ज क्यों नहीं किया गया।
उन्होंने कहा कि केंद्र और उत्तर प्रदेश, दोनों जगह एक ही दल की सरकार है, इसके बावजूद मामले में कोई ठोस कार्रवाई दिखाई नहीं दे रही है। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि वह किसे बचाने का प्रयास कर रही है।
आप प्रमुख ने कहा कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था राम मंदिर से जुड़ी हुई है। ऐसे में यदि चढ़ावे और दान सामग्री में किसी प्रकार की अनियमितता हुई है तो उसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए, चाहे वे कितने ही प्रभावशाली क्यों न हों।
उन्होंने यह भी दावा किया कि मामले में कई बड़े नामों के शामिल होने की चर्चाएं हैं। हालांकि उन्होंने किसी व्यक्ति का नाम नहीं लिया। केजरीवाल ने कहा कि सरकार को यह तय करना होगा कि वह सत्ता बचाना चाहती है या करोड़ों लोगों की आस्था की रक्षा करना चाहती है।
गौरतलब है कि राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच वर्तमान में विशेष जांच दल (SIT) द्वारा की जा रही है। जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद मामले में आगे की कार्रवाई की दिशा तय हो सकती है।
संबंधित समाचार

भोपाल में भारतीय बेटियों का विजयी आगाज:महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में मलेशिया को हराया, चीन-जापान ने भी मारी बाजी

इंदिरा गांधी से डरती थीं सोनिया गांधी, उन्हें ‘मां’ कहने में भी लगा वक्त:राजीव की मौत के बाद बदल गई पूरी जिंदगी

बजरंग दल की मदद से पुलिस ने पकड़ा जिस्मफरोशी का धंधा:चार युवकों के साथ आपत्तिजनक हालत में मिली चार युवतियां; दबिश देने पहुंची पुलिस टीम पर पालतू कुत्ते ने किया हमला

न्यूज के नाम पर चार करोड़ की वसूली:तीन फर्जी कॉल सेंटर चलाती थीं सूर्यवंशी सिस्टर्स; 25 हजार सरपंच-सचिवों को किए फोन

सस्पेंड एएसपी पर लंबे समय मेहरबान रही सरकार:स्टिंग से नपे दीपक मिश्रा

ट्रिपल मर्डर का पुलिस ने 36 घंटे में किया खुलासा:जिसने उधार देकर मदद की, उसी के परिवार के लोगों का कत्ल

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार; पहली किस्त लेते ही दबोचा

पुलिसिंग की कसौटी पर इस अनुभाग के एसीपी अव्वल:अक्टूबर माह की रैंकिंग में इन्हें मिला दूसरा और तीसरा स्थान; कामकाज के आधार पर हुआ मूल्यांकन

अब घर बैठे बुला सकेंगे इलेक्ट्रिशियन, प्लम्बर और बढ़ई:सरकार ने बनाया 'कॉल कारीगर' ऐप; ऑनलाइन बुकिंग और भुगतान की सुविधा

बेटे ने की पिता की बेरहमी से हत्या:लकड़ी से पिता के सिर और मुंह पर किए ताबड़तोड़ वार

बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़:बिना परमिट दौड़ रही थीं स्कूल बसें; दो बसों सहित तीन वाहन जब्त

नंबरी नितिन अग्रवाल के नंबरों के खेल में उलझा प्लॉट धारक:मामला बृजेश्वरी अपार्टमेंट सोसायटी की बृजमोहिनी कॉलोनी का

वीडियो देखिये, पति के इश्क से भड़की पत्नी ने लिखी खूनी साजिश:महिला मित्र को रास्ते से हटाने की साजिश; GPS से पीछा कर जंगल में उतारा मौत के घाट

ATS की बड़ी कार्रवाई:3 संदिग्ध अफगानियों को पकड़ा; फर्जी पासपोर्ट और वीजा के सहारे रहने का संदेह

वीडियो देखिये, बर्ड फ्लू के खिलाफ भारत की बड़ी जीत:वैज्ञानिकों ने बनाई स्वदेशी वैक्सीन; केंद्रीय कृषि मंत्री बोले-बोले- मुर्गियों को बीमारी से बचाने के साथ इंसानों में संक्रमण का खतरा घटाने में मिलेगी मदद

भोपाल में हॉकी का महासंग्राम:6 देशों के मेहमान देखेंगे MP के गांवों का अनोखा हुनर

व्यापारी से लाखों की लूट:बदमाशों ने कार के कांच फोड़े; मारपीट कर रुपए से भरा बैग छीना

शहर में तीसरी आंख का पहरा और मजबूत:अब तक इतने स्थानों पर लगे इतने कैमरे; जनसहयोग से सुरक्षा पर खर्च हुए इतने करोड़ रुपए

नौकरीपेशा लोगों को बड़ी राहत:PF निकालने के नियमों में बड़ा बदलाव; अब खाते से मिलेगी 90% तक राशि

एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:डिलीवरी देने पहुंचे थे; क्राइम ब्रांच ने घेराबंदी कर दबोचा, लाखों का माल जब्त
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!