खबर
Top News

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: इस कांड में शामिल आरोपियों की यह है पूरी कुंडली

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

05 जुलाई 2026, 6:49 pm
शेयर करें:
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला

खुलासा फर्स्ट, अयोध्या।
राम मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे में कथित गड़बड़ी की जांच में पुलिस को लगातार नए सुराग मिल रहे हैं। मामले में अब तक आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें एक प्राथमिक विद्यालय का शिक्षक, पूर्व कार मैकेनिक, रिटायर्ड बैंक कर्मचारी, ट्रस्ट पदाधिकारी का करीबी सहयोगी और आउटसोर्सिंग एजेंसी के माध्यम से नियुक्त संविदाकर्मी शामिल हैं।

चढ़ावे की गिनती में तैनात थे अधिकांश आरोपी
पुलिस सभी आरोपियों की भूमिका, बैंक खातों, संपत्तियों और वित्तीय लेनदेन की गहन जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, अधिकांश आरोपी मंदिर के दानपात्रों से निकली नकदी की गिनती और कैश रिकंसिलिएशन का कार्य संभाल रहे थे। आरोप है कि उन्होंने अपनी जिम्मेदारी का दुरुपयोग कर लंबे समय तक चढ़ावे की राशि में कथित हेराफेरी की।

शिक्षक के ठिकानों से सबसे बड़ी बरामदगी
गिरफ्तार आरोपियों में अविनाश शुक्ला, जो एक प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक है, सबसे प्रमुख माना जा रहा है। पुलिस के अनुसार, उसके ठिकानों से 20 लाख रुपये से अधिक नकदी, विदेशी मुद्रा और आभूषण बरामद किए गए हैं, जो अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी है।

पूछताछ में अविनाश ने कथित तौर पर बताया कि सीसीटीवी के ब्लाइंड स्पॉट का फायदा उठाकर नोटों को गिनती केंद्र से बाहर निकालकर कुछ समय के लिए वॉशरूम में छिपाया जाता था। पुलिस इस दावे की भी जांच कर रही है।

15 हजार की नौकरी, लेकिन 65 लाख का मकान
दूसरे आरोपी अनुकल्प मिश्रा को आउटसोर्सिंग एजेंसी के माध्यम से दान गिनने के कार्य पर लगाया गया था। उसकी मासिक आय करीब 15 हजार रुपये बताई गई है, लेकिन जांच में उसके नाम पर करीब 65 लाख रुपये का मकान, फार्महाउस, महंगी मोटरसाइकिल और एक एसयूवी की बुकिंग सामने आई है। उसके ठिकानों से करीब 16.80 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

पूर्व कार मैकेनिक पर भी गंभीर आरोप
आरोपी लवकुश मिश्रा, जो पहले कार मैकेनिक था, बाद में दान गिनने की टीम में शामिल हुआ। पुलिस के अनुसार उसके ठिकानों से करीब 14.25 लाख रुपये नकद बरामद हुए हैं। इसी तरह रामशंकर मिश्रा से जुड़े स्थानों से करीब 7.30 लाख रुपये, जबकि करुणेश पांडेय के ठिकानों से 18 लाख रुपये से अधिक नकदी बरामद की गई है।

जेल में पांच घंटे चली पूछताछ
मामले की जांच के तहत पुलिस टीम ने अयोध्या जेल पहुंचकर गिरफ्तार आरोपियों लवकुश मिश्रा, अनुकल्प मिश्रा, करुणेश पांडेय, रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव और मनीष यादव से करीब पांच घंटे तक अलग-अलग पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि पूछताछ से मिले तथ्यों का अन्य साक्ष्यों से मिलान किया जा रहा है।

ट्रस्ट पदाधिकारी के करीबी सहयोगी की भी जांच
पुलिस के मुताबिक रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव पहले श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के निजी ड्राइवर रहे थे और बाद में मंदिर प्रशासन एवं वीआईपी प्रबंधन से जुड़े कार्यों में लगे थे। जांच एजेंसियां आरोपों के तहत उनके व्हाट्सएप चैट, वित्तीय लेनदेन और दान गिनने वाले कक्ष तक पहुंच की भी पड़ताल कर रही हैं। उनके भतीजे मनीष कुमार यादव की भूमिका भी जांच के दायरे में है।

रिटायर्ड बैंक कर्मचारी भी गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपियों में सुभाष चंद्र श्रीवास्तव, जो एक रिटायर्ड बैंक कर्मचारी हैं, भी शामिल हैं। उन्हें दान गिनने की निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। पुलिस आरोपों के तहत यह जांच कर रही है कि कहीं निगरानी में लापरवाही या कथित अनियमितताओं में उनकी कोई भूमिका तो नहीं रही।

बैंक खाते और संपत्तियों की जांच जारी
पुलिस अब सभी आरोपियों के बैंक खातों, चल-अचल संपत्तियों, नकद बरामदगी और वित्तीय लेनदेन की विस्तृत जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार

भोपाल में भारतीय बेटियों का विजयी आगाज
Top News

भोपाल में भारतीय बेटियों का विजयी आगाज:महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में मलेशिया को हराया, चीन-जापान ने भी मारी बाजी

10 minutes ago
इंदिरा गांधी से डरती थीं सोनिया गांधी, उन्हें ‘मां’ कहने में भी लगा वक्त
Top News

इंदिरा गांधी से डरती थीं सोनिया गांधी, उन्हें ‘मां’ कहने में भी लगा वक्त:राजीव की मौत के बाद बदल गई पूरी जिंदगी

about 1 hour ago
बजरंग दल की मदद से पुलिस ने पकड़ा जिस्मफरोशी का धंधा
Top News

बजरंग दल की मदद से पुलिस ने पकड़ा जिस्मफरोशी का धंधा:चार युवकों के साथ आपत्तिजनक हालत में मिली चार युवतियां; दबिश देने पहुंची पुलिस टीम पर पालतू कुत्ते ने किया हमला

about 1 hour ago
न्यूज के नाम पर चार करोड़ की वसूली
Top News

न्यूज के नाम पर चार करोड़ की वसूली:तीन फर्जी कॉल सेंटर चलाती थीं सूर्यवंशी सिस्टर्स; 25 हजार सरपंच-सचिवों को किए फोन

about 1 hour ago
सस्पेंड एएसपी पर लंबे समय मेहरबान रही सरकार
Top News

सस्पेंड एएसपी पर लंबे समय मेहरबान रही सरकार:स्टिंग से नपे दीपक मिश्रा

about 1 hour ago
ट्रिपल मर्डर का पुलिस ने 36 घंटे में किया खुलासा
Top News

ट्रिपल मर्डर का पुलिस ने 36 घंटे में किया खुलासा:जिसने उधार देकर मदद की, उसी के परिवार के लोगों का कत्ल

about 1 hour ago
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार; पहली किस्त लेते ही दबोचा

about 2 hours ago
पुलिसिंग की कसौटी पर इस अनुभाग के एसीपी अव्वल
Top News

पुलिसिंग की कसौटी पर इस अनुभाग के एसीपी अव्वल:अक्टूबर माह की रैंकिंग में इन्हें मिला दूसरा और तीसरा स्थान; कामकाज के आधार पर हुआ मूल्यांकन

about 2 hours ago
अब घर बैठे बुला सकेंगे इलेक्ट्रिशियन, प्लम्बर और बढ़ई
Top News

अब घर बैठे बुला सकेंगे इलेक्ट्रिशियन, प्लम्बर और बढ़ई:सरकार ने बनाया 'कॉल कारीगर' ऐप; ऑनलाइन बुकिंग और भुगतान की सुविधा

about 2 hours ago
बेटे ने की पिता की बेरहमी से हत्या
Top News

बेटे ने की पिता की बेरहमी से हत्या:लकड़ी से पिता के सिर और मुंह पर किए ताबड़तोड़ वार

about 2 hours ago
बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़
Top News

बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़:बिना परमिट दौड़ रही थीं स्कूल बसें; दो बसों सहित तीन वाहन जब्त

about 2 hours ago
नंबरी नितिन अग्रवाल के नंबरों के खेल में उलझा प्लॉट धारक
Top News

नंबरी नितिन अग्रवाल के नंबरों के खेल में उलझा प्लॉट धारक:मामला बृजेश्वरी अपार्टमेंट सोसायटी की बृजमोहिनी कॉलोनी का

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, पति के इश्क से भड़की पत्नी ने लिखी खूनी साजिश
Top News

वीडियो देखिये, पति के इश्क से भड़की पत्नी ने लिखी खूनी साजिश:महिला मित्र को रास्ते से हटाने की साजिश; GPS से पीछा कर जंगल में उतारा मौत के घाट

about 2 hours ago
ATS की बड़ी कार्रवाई
Top News

ATS की बड़ी कार्रवाई:3 संदिग्ध अफगानियों को पकड़ा; फर्जी पासपोर्ट और वीजा के सहारे रहने का संदेह

about 3 hours ago
वीडियो देखिये, बर्ड फ्लू के खिलाफ भारत की बड़ी जीत
Top News

वीडियो देखिये, बर्ड फ्लू के खिलाफ भारत की बड़ी जीत:वैज्ञानिकों ने बनाई स्वदेशी वैक्सीन; केंद्रीय कृषि मंत्री बोले-बोले- मुर्गियों को बीमारी से बचाने के साथ इंसानों में संक्रमण का खतरा घटाने में मिलेगी मदद

about 3 hours ago
भोपाल में हॉकी का महासंग्राम
Madhya Pradesh

भोपाल में हॉकी का महासंग्राम:6 देशों के मेहमान देखेंगे MP के गांवों का अनोखा हुनर

about 3 hours ago
व्यापारी से लाखों की लूट
Top News

व्यापारी से लाखों की लूट:बदमाशों ने कार के कांच फोड़े; मारपीट कर रुपए से भरा बैग छीना

about 3 hours ago
शहर में तीसरी आंख का पहरा और मजबूत
Top News

शहर में तीसरी आंख का पहरा और मजबूत:अब तक इतने स्थानों पर लगे इतने कैमरे; जनसहयोग से सुरक्षा पर खर्च हुए इतने करोड़ रुपए

about 3 hours ago
नौकरीपेशा लोगों को बड़ी राहत
Top News

नौकरीपेशा लोगों को बड़ी राहत:PF निकालने के नियमों में बड़ा बदलाव; अब खाते से मिलेगी 90% तक राशि

about 4 hours ago
एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:डिलीवरी देने पहुंचे थे; क्राइम ब्रांच ने घेराबंदी कर दबोचा, लाखों का माल जब्त

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!