राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: चंपत राय ने पुलिस के सामने किया चौंकाने वाला खुलासा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, अयोध्या।
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। इसी क्रम में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने जांच एजेंसियों के समक्ष अपना पक्ष रखते हुए कहा है कि चढ़ावे में हुई हेराफेरी में उनकी कोई भूमिका नहीं है।
जानकारी मिलते ही लिया एक्शन
उन्होंने दावा किया कि जैसे ही मामले की जानकारी उन्हें मिली, उन्होंने तत्काल कार्रवाई करते हुए संदिग्धों की पहचान कराई, उन्हें पकड़वाने में सहयोग किया और एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया भी सुनिश्चित कराई। गौरतलब है कि इस मामले में पहली एफआईआर 25 जून को दर्ज की गई थी और इसके बाद जांच का दायरा लगातार बढ़ता गया।
नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार, लेकिन भूमिका से किया इनकार
सूत्रों के अनुसार पूछताछ के दौरान चंपत राय ने स्वीकार किया कि मंदिर में चढ़ावे की व्यवस्था सुचारु और पारदर्शी बनाए रखने की नैतिक जिम्मेदारी उनकी थी। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि कथित चोरी या हेराफेरी में उनकी कोई प्रत्यक्ष संलिप्तता नहीं है।
उन्होंने पुलिस को बताया कि मुख्य आरोपी रमाशंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव लंबे समय से ट्रस्ट से जुड़ा हुआ था और उस पर भरोसा किया जाता था। उनके अनुसार किसी को भी यह उम्मीद नहीं थी कि वह इस प्रकार की गतिविधियों में शामिल हो सकता है।
भर्ती प्रक्रिया को लेकर भी हुए सवाल
जांच के दौरान एसआईटी और पुलिस ने ट्रस्ट में भर्ती प्रक्रिया को लेकर भी कई सवाल किए। विशेष रूप से यह पूछा गया कि ट्रस्ट से जुड़े पदाधिकारियों के रिश्तेदारों और परिचितों को नियुक्ति कैसे मिली। इस पर चंपत राय ने जवाब दिया कि जरूरतमंद लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उन्हें अवसर दिया गया था।
उन्होंने कहा कि यह निर्णय केवल उनका व्यक्तिगत नहीं था, बल्कि ट्रस्ट के अन्य पदाधिकारियों की सहमति और भूमिका भी इसमें शामिल थी।
डॉ. अनिल मिश्र और गोपाल राव का भी लिया नाम
पूछताछ के दौरान चंपत राय ने ट्रस्ट सदस्य डॉ. अनिल मिश्र और गोपाल राव का भी उल्लेख किया। सूत्रों के मुताबिक जांच एजेंसियां अब चंपत राय के बयान, अन्य गवाहों के बयान, दस्तावेजी साक्ष्य और डिजिटल रिकॉर्ड का मिलान कर पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी हैं।
8 आरोपी न्यायिक हिरासत में
इस मामले में गिरफ्तार सभी आठ आरोपियों को सोमवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। अब सभी आरोपियों को 13 जुलाई को दोबारा अदालत में पेश किया जाएगा। गिरफ्तारी के बाद पुलिस और एसआईटी ने आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी की थी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने नकदी, आभूषण और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए हैं।
खुलासे होने की संभावना
जांच एजेंसियां बरामद सामग्री की जांच कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि चोरी और हेराफेरी का नेटवर्क में किन-किन लोगों की भूमिका रही। फिलहाल एसआईटी मामले के हर पहलू की गहन जांच कर रही है और आने वाले दिनों में इस प्रकरण में कुछ और महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!