राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपियों का केस नहीं लड़ेंगे वकील; इनको दी 3 दिन में अयोध्या छोड़ने की चेतावनी
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, अयोध्या।
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर अयोध्या में विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। सोमवार को अयोध्या बार एसोसिएशन की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस मामले के किसी भी आरोपी की पैरवी कोई अधिवक्ता नहीं करेगा।
पैरवी करने वाले पर लगेगा जुर्माना
एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि यदि कोई वकील आरोपियों की ओर से पैरवी करता है, तो उस पर ₹5 लाख का जुर्माना लगाया जाएगा और उसकी सदस्यता भी समाप्त की जा सकती है। बैठक के बाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कालिका प्रसाद मिश्रा ने बताया कि यह निर्णय सामूहिक रूप से लिया गया है।
पदाधिकारियों के खिलाफ भी नाराजगी
बार एसोसिएशन की बैठक में वकीलों ने कहा कि चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव को अयोध्या छोड़ना होगा। अगर 3 दिन के अंदर नहीं छोड़ते हैं तो पूरी अयोध्या को जाम कर दिया जाएगा। किसी को अयोध्या में आने नहीं दिया जाएगा।
चंपत राय का बयान दर्ज, अन्य के बयान बाकी
मामले की जांच कर रही पुलिस ने सोमवार को ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय का बयान दर्ज किया। अनिल मिश्रा और गोपाल राव के बयान अभी दर्ज नहीं हुए हैं। जांच एजेंसियों के अनुसार इस मामले में लगभग 140 लोगों के बयान दर्ज किए जाने हैं।
जांच में बैंक कर्मचारियों की भूमिका की भी पड़ताल
पुलिस और विशेष जांच दल (SIT) की जांच में बैंक के दो कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। जांच एजेंसियों का मानना है कि दानराशि के रिकॉर्ड और बैंकिंग प्रक्रिया से जुड़े पहलुओं की विस्तृत जांच जारी है। मामले में आगे और गिरफ्तारियां होने की संभावना से इनकार नहीं किया गया है, हालांकि जांच अभी जारी है।
आज कोर्ट में पेश होंगे आरोपी
मामले में नामजद आठों आरोपियों की पुलिस रिमांड सोमवार को समाप्त हो रही है। सभी को अदालत में पेश किया जाएगा, जहां पुलिस आगे की पूछताछ के लिए दोबारा रिमांड की मांग कर सकती है। इससे पहले जांच टीम ने आरोपियों के ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाकर नकदी, आभूषण और संपत्ति से जुड़े दस्तावेज जब्त किए थे।
संबंधित समाचार

भोपाल में भारतीय बेटियों का विजयी आगाज:महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में मलेशिया को हराया, चीन-जापान ने भी मारी बाजी

इंदिरा गांधी से डरती थीं सोनिया गांधी, उन्हें ‘मां’ कहने में भी लगा वक्त:राजीव की मौत के बाद बदल गई पूरी जिंदगी

बजरंग दल की मदद से पुलिस ने पकड़ा जिस्मफरोशी का धंधा:चार युवकों के साथ आपत्तिजनक हालत में मिली चार युवतियां; दबिश देने पहुंची पुलिस टीम पर पालतू कुत्ते ने किया हमला

न्यूज के नाम पर चार करोड़ की वसूली:तीन फर्जी कॉल सेंटर चलाती थीं सूर्यवंशी सिस्टर्स; 25 हजार सरपंच-सचिवों को किए फोन

सस्पेंड एएसपी पर लंबे समय मेहरबान रही सरकार:स्टिंग से नपे दीपक मिश्रा

ट्रिपल मर्डर का पुलिस ने 36 घंटे में किया खुलासा:जिसने उधार देकर मदद की, उसी के परिवार के लोगों का कत्ल

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार; पहली किस्त लेते ही दबोचा

पुलिसिंग की कसौटी पर इस अनुभाग के एसीपी अव्वल:अक्टूबर माह की रैंकिंग में इन्हें मिला दूसरा और तीसरा स्थान; कामकाज के आधार पर हुआ मूल्यांकन

अब घर बैठे बुला सकेंगे इलेक्ट्रिशियन, प्लम्बर और बढ़ई:सरकार ने बनाया 'कॉल कारीगर' ऐप; ऑनलाइन बुकिंग और भुगतान की सुविधा

बेटे ने की पिता की बेरहमी से हत्या:लकड़ी से पिता के सिर और मुंह पर किए ताबड़तोड़ वार

बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़:बिना परमिट दौड़ रही थीं स्कूल बसें; दो बसों सहित तीन वाहन जब्त

नंबरी नितिन अग्रवाल के नंबरों के खेल में उलझा प्लॉट धारक:मामला बृजेश्वरी अपार्टमेंट सोसायटी की बृजमोहिनी कॉलोनी का

वीडियो देखिये, पति के इश्क से भड़की पत्नी ने लिखी खूनी साजिश:महिला मित्र को रास्ते से हटाने की साजिश; GPS से पीछा कर जंगल में उतारा मौत के घाट

ATS की बड़ी कार्रवाई:3 संदिग्ध अफगानियों को पकड़ा; फर्जी पासपोर्ट और वीजा के सहारे रहने का संदेह

वीडियो देखिये, बर्ड फ्लू के खिलाफ भारत की बड़ी जीत:वैज्ञानिकों ने बनाई स्वदेशी वैक्सीन; केंद्रीय कृषि मंत्री बोले-बोले- मुर्गियों को बीमारी से बचाने के साथ इंसानों में संक्रमण का खतरा घटाने में मिलेगी मदद

भोपाल में हॉकी का महासंग्राम:6 देशों के मेहमान देखेंगे MP के गांवों का अनोखा हुनर

व्यापारी से लाखों की लूट:बदमाशों ने कार के कांच फोड़े; मारपीट कर रुपए से भरा बैग छीना

शहर में तीसरी आंख का पहरा और मजबूत:अब तक इतने स्थानों पर लगे इतने कैमरे; जनसहयोग से सुरक्षा पर खर्च हुए इतने करोड़ रुपए

नौकरीपेशा लोगों को बड़ी राहत:PF निकालने के नियमों में बड़ा बदलाव; अब खाते से मिलेगी 90% तक राशि

एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:डिलीवरी देने पहुंचे थे; क्राइम ब्रांच ने घेराबंदी कर दबोचा, लाखों का माल जब्त
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!