खबर
Top News

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष की तबीयत बिगड़ी: लखनऊ रेफर

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

21 जनवरी 2026, 3:18 pm
शेयर करें:
राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष की तबीयत बिगड़ी

खुलासा फर्स्ट, लखनऊ।
राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष और वरिष्ठ संत महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बुधवार को अचानक बिगड़ गई।

सांस लेने में तकलीफ
उन्हें सांस लेने में तकलीफ और सीने में जकड़न की शिकायत हुई, जिसके बाद डॉक्टरों ने तत्काल उन्हें लखनऊ रेफर करने की सलाह दी।

आवास पर पहुंची डॉक्टरों की टीम
अयोध्या स्थित मणिराम दास छावनी में उनके आवास पर डॉक्टरों की एक विशेष टीम पहुंची और प्राथमिक जांच की।

बढ़ती ठंड से बिगड़ी तबीयत
जांच में सांस संबंधी परेशानी सामने आई। चिकित्सकों का कहना है कि बढ़ती ठंड और गलन के कारण उनकी तबीयत और बिगड़ गई।

ग्रीन कॉरिडोर से लखनऊ ले जाया जा रहा
उम्र और पहले से चली आ रही स्वास्थ्य समस्याओं को देखते हुए बिना देर किए उन्हें एम्बुलेंस से ग्रीन कॉरिडोर बनाकर लखनऊ ले जाने का निर्णय लिया गया।

इलाज की पूरी तैयारी
लखनऊ के मेदांता अस्पताल में उनके इलाज की पूरी तैयारी कर ली गई है। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि क्रिटिकल केयर विभाग की विशेषज्ञ टीम अलर्ट पर है। उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

संत समाज और अनुयायियों में चिंता
महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ने की खबर मिलते ही अयोध्या के संत समाज और देश-विदेश में फैले उनके अनुयायियों में चिंता का माहौल है।

शीघ्र स्वस्थ होने की कामना
हनुमानगढ़ी सहित कई मठों के संतों ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। वहीं राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े पदाधिकारी लगातार स्वास्थ्य अपडेट ले रहे हैं।

पहले भी इलाज के लिए आ चुके हैं लखनऊ
यह पहली बार नहीं है जब महंत नृत्य गोपाल दास को मेदांता अस्पताल लाया जा रहा हो।

स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे
बीते कुछ समय से वे स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं और रूटीन जांच व इलाज के लिए पहले भी लखनऊ आते रहे हैं।

80 वर्ष से अधिक उम्र होने के कारण उनका स्वास्थ्य अक्सर संवेदनशील बना रहता है।

स्वास्थ्य अपडेट का इंतजार
फिलहाल सभी की निगाहें डॉक्टरों की रिपोर्ट पर टिकी हैं। संत समाज और श्रद्धालु उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

संबंधित समाचार

शहर को जाम से मुक्ति देने वाले फ्लाईओवर ही बने मुसीबत
Top News

शहर को जाम से मुक्ति देने वाले फ्लाईओवर ही बने मुसीबत:डेडलाइन खत्म फिर भी काम बाकी; जनता भुगत रही ट्रैफिक जाम की सजा

1 minute ago
खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार बोलेरो
Top News

खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार बोलेरो:आर्मी जवान सहित 3 की मौत; मृतकों में दो सगे भाई शामिल

23 minutes ago
ट्रैफिक नियम तोड़े तो घर पहुंचेगी पुलिस
Top News

ट्रैफिक नियम तोड़े तो घर पहुंचेगी पुलिस:सत्यापन के बाद चालानी कार्रवाई; वरिष्ठ अधिकारी कर रहे मॉनिटरिंग

37 minutes ago
मेट्रो की टाइमिंग में बड़ा बदलाव
Top News

मेट्रो की टाइमिंग में बड़ा बदलाव:अब सुबह नहीं दोपहर इतनी बजे से दौड़ेगी ट्रेन; रात 9 बजे तक मिलेगी सुविधा

about 1 hour ago
जलसंकट के बीच फूटी नर्मदा की पाइपलाइन
Top News

जलसंकट के बीच फूटी नर्मदा की पाइपलाइन:एक साल पहले डाली गई थी नई लाइन; सड़क पर बहा हजारों लीटर पानी

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, जनता क्वार्टर में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
Top News

वीडियो देखिये, जनता क्वार्टर में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई:चार घंटे में 90 फीसदी आवास ध्वस्त; भारी पुलिस बल तैनात

about 1 hour ago
कर्ज के बोझ तले दबे इंटीरियर डिजाइनर ने दी जान
Top News

कर्ज के बोझ तले दबे इंटीरियर डिजाइनर ने दी जान:पिता के आने से पहले ही खत्म कर ली जिंदगी; रात में भाइयों से कही थे ऐसी बात

about 1 hour ago
दानवीरों की देशभर की सूची में इंदौर के उद्योगपति का भी नाम
Top News

दानवीरों की देशभर की सूची में इंदौर के उद्योगपति का भी नाम:एक साल में इतना बढ़ाया दान; लगातार छठी बार हुरुन लिस्ट में शामिल

about 1 hour ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:ओवरटेक के दौरान आमने-सामने भिड़ीं दो कारें; इकलौते बेटे की मौत, एक दिन पहले खरीदी थी कार

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, शहर की इस कॉलोनी में बुलडोजर कार्रवाई
Top News

वीडियो देखिये, शहर की इस कॉलोनी में बुलडोजर कार्रवाई:पुलिस बल के साथ पहुंची नगर निगम की टीम; हटेंगे 62 निर्माण, 25 मकान तोड़े

about 2 hours ago
पूर्व CM का गढ़...अस्पताल में नहीं होती डेंगू की जांच
Top News

पूर्व CM का गढ़...अस्पताल में नहीं होती डेंगू की जांच:UPSC की तैयारी कर रही अंकिता की डेंगू से मौत

about 16 hours ago
किसान के शव के साथ सड़क पर उतरे परिजन
Top News

किसान के शव के साथ सड़क पर उतरे परिजन:चार घंटे बाद खुला जाम, पुलिस जांच पर टिकी निगाहें

about 17 hours ago
रात दो बजे आरक्षक को लगी गोली
Top News

रात दो बजे आरक्षक को लगी गोली:न हमलावर का पता, न वजह का खुलासा!

about 18 hours ago
क्या डीजीपी कैलाश मकवाना का कार्यकाल तीन महीने बढ़ जाएगा
Top News

क्या डीजीपी कैलाश मकवाना का कार्यकाल तीन महीने बढ़ जाएगा:राज्य सरकार ने भेजा केंद्र को प्रस्ताव

about 18 hours ago
इतिहास की रियासत पर लाखों रुपए खर्च
Top News

इतिहास की रियासत पर लाखों रुपए खर्च:फिर भी नहीं संवरा राजमहल!

about 18 hours ago
नशे की लत पूरी करने के लिए बना ड्रग्स सप्लायर
Top News

नशे की लत पूरी करने के लिए बना ड्रग्स सप्लायर:गार्डन के पास पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी; घेराबंदी कर पकड़ा

about 18 hours ago
बचपन के मित्र के निधन से दुखी मंत्री मिलन समारोह में नहीं पहुंचे
Top News

बचपन के मित्र के निधन से दुखी मंत्री मिलन समारोह में नहीं पहुंचे:मौन रखकर दी श्रद्धांजलि; हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में सादगी से हुआ आयोजन, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान

about 18 hours ago
पहले भरोसा जीता, फिर 10 मोबाइल बेचकर रकम लेकर फरार
Top News

पहले भरोसा जीता, फिर 10 मोबाइल बेचकर रकम लेकर फरार:मार्केट में व्यापारी से धोखाधड़ी; आरोपी गिरफ्तार

about 19 hours ago
ठंड भी रटलेबाजी पर उतारू है...!
Top News

ठंड भी रटलेबाजी पर उतारू है...!

about 19 hours ago
घर के बाहर खड़ी कार का कांच फोड़कर भागा बदमाश
Top News

घर के बाहर खड़ी कार का कांच फोड़कर भागा बदमाश:आरोपी की तलाश में फुटेज खंगाल रही पुलिस

about 19 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!