राजवाड़ा बना अवैध स्टैंड: यातायात नियमों की उड़ा रहे धज्जियां
KHULASA FIRST
संवाददाता

पुलिस मूकदर्शक, ऑटो-ई-रिक्शा चालकों की मनमानी से आमजन त्रस्त
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
राजबाड़ा क्षेत्र की सूरत बदहाल हो चुकी है। शहर का यह प्रमुख केंद्र यातायात नियम पालन के बजाय अराजकता का पर्याय बन गया है। महालक्ष्मी मंदिर से भारतीय स्टेट बैंक शाखा तक पूरा मार्ग अवैध ऑटो और ई-रिक्शा स्टैंड में तब्दील हो चुका है।
स्थिति यह है चालक सड़क के बीचों-बीच तीन-तीन की कतार में अपने वाहन खड़े कर रहे हैं, जिससे मुख्य मार्ग संकरा हो गया है और आम जनता का पैदल चलना भी दूभर हो गया है।
सवारी बैठाने की होड़ में चालक राहगीरों और अन्य वाहन चालकों के लिए बड़ी मुसीबत बन गए हैं। सबसे चिंताजनक पहलू है कोई नागरिक या वाहन चालक रिक्शा को साइड करने के लिए टोकता है, तो ये लोग तुरंत दबंगई और दादागीरी पर उतर आते हैं।
आए दिन विवाद के बावजूद इनके हौसले बुलंद हैं, क्योंकि किसी कार्रवाई का भय नहीं है। हैरानी है इस क्षेत्र से कुछ दूर यातायात पुलिस के जवान तैनात रहते हैं, जो दिनभर वाहनों के चालान काटने की कार्रवाई में जुटे दिखाई देते हैं, जबकि व्यस्त मार्ग पर हो रहे इस अतिक्रमण को अनदेखा किया जा रहा है।
लगता है यातायात विभाग ने इस बेजा कब्जे पर चुप्पी साध रखी है। राजवाड़ा जैसा व्यस्त और संवेदनशील क्षेत्र, जो शहर की मुख्य पहचान है, वहां इस तरह की अव्यवस्था सीधे तौर पर प्रशासनिक लापरवाही है।
लगातार हो रही इस मनमानी के कारण स्थानीय दुकानदारों, व्यापारियों और पर्यटकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दिनभर जाम और चालकों की बदसलूकी के कारण क्षेत्र का माहौल भी असुरक्षित महसूस होने लगा है।
सवाल है आखिर अवैध स्टैंड किसके संरक्षण में फल-फूल रहा है और आम जनता की सुरक्षा एवं सुगम यातायात की जिम्मेदारी उठाने वाला विभाग कब तक आंखें मूंदे रहेगा।
क्या उच्च अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद ही अतिक्रमण हटेगा या तब तक क्षेत्र को इसी तरह ऑटो माफियाओं के हवाले छोड़ दिया जाएगा।
संबंधित समाचार

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन:100 से ज्यादा प्रतिमा संग्रहण केंद्रों से लाई जाएंगी मूर्तियां

किसान पर झपटा तेंदुआ:सीने पर बैठकर किया हमला; 2 मिनट तक भिड़ता रहा शख्स, धक्का देकर खुद को छुड़ाया

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी:भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकटों की बिक्री की तारीख का हुआ ऐलान; इस दिन से शुरू होगी बुकिंग

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ की तैयारियों के बीच मैदान में दिखा सांप; काम रोककर बुलाया स्नेक कैचर

देखिए वीडियो:खुले मैदान में रखे मिले खाद्य उत्पाद; लोगों का आरोप-ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए भेजा जाता है एक्सपायरी सामान

भाजपा नेता पर हमला:बदमाश ने किया चाकू से वार; साथी भी घायल

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे; लाखों का माल जब्त

स्कूली वैन ने मासूम को कुचला:इलाज के दौरान मौत; हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला

‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी:गेट पर दिखाना होगा रजिस्ट्रेशन लिंक; बैग, पानी की बोतल, हेलमेट और ड्रोन समेत कई सामानों पर रोक

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर:राहगीरों ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन:इस कार्यालय के बाहर सड़क पर उतरे ; कहा- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज

उपचुनाव से पहले उलटफेर:सीएम से मुलाकात के बाद इस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार:दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर:रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव

पीसीसी चीफ बोले:इस शहर से उठी छात्रों की आवाज देश की आवाज बनेगी

सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल:यातायात जवानों ने दिखाई इंसानियत

देखिए वीडियो:जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला; इतने की मौत,मरने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल, बड़ी संख्या में घायल

फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार:श्रीराम ड्राय फ्रूट के नाम से की गई ऑनलाइन धोखाधड़ी

स्नान के दौरान हादसा:शिप्रा में डूबने लगा श्रद्धालु; तैराक दल ने बचाई जान, गहरे पानी में पहुंच गया था युवक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!