राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत को हाईकोर्ट में चुनौती देगी पुलिस; 10 महीनों से एसआईटी कर रही जांच
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड में मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को जमानत मिलने के बाद अब मामला नए कानूनी मोड़ पर पहुंच गया है। शिलॉन्ग पुलिस इस जमानत को चुनौती देने के लिए मेघालय हाई कोर्ट जाने की तैयारी कर रही है।
जमानत आदेश को चुनौती दी जाएगी
पुलिस का मानना है कि सोनम इस पूरे हत्याकांड की मास्टरमाइंड है और उसकी रिहाई से गवाहों को प्रभावित करने का खतरा बढ़ सकता है। शिलॉन्ग के एसपी विवेक सियेम ने कहा कि पुलिस कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे बढ़ रही है और हाईकोर्ट में मजबूत आधार के साथ जमानत आदेश को चुनौती दी जाएगी।
न्यायालय ने सोनम को जमानत दी
सूत्रों के मुताबिक, पुलिस उन्हीं बिंदुओं को आधार बनाएगी, जिनके आधार पर सत्र न्यायालय ने सोनम को जमानत दी थी। अब पुलिस साक्ष्यों को और मजबूत तरीके से पेश करने की रणनीति बना रही है ताकि हाईकोर्ट में जमानत रद्द कराई जा सके। इस मामले में सरकारी वकील केशव गौतम ने फिलहाल टिप्पणी करने से इनकार किया है।
सोनम रघुवंशी की ओर से कानूनी तैयारी तेज
वहीं, सोनम रघुवंशी की ओर से भी कानूनी तैयारी तेज हो गई है। जानकारी के अनुसार, वह शिलॉन्ग से बाहर जाने की अनुमति के लिए कोर्ट में नई अर्जी दाखिल कर सकती है। इसके लिए सुरक्षा को आधार बनाया जा सकता है, क्योंकि उसे हमले का खतरा होने की आशंका जताई जा रही है।
कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
इधर, मामले में एक और अहम किरदार राज कुशवाह की जमानत पर भी शुक्रवार को सत्र न्यायालय में फैसला आ सकता है। राज की ओर से सोनम को मिली जमानत को आधार बनाकर याचिका दायर की गई है, जिस पर सुनवाई पूरी हो चुकी है और कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है।
10 महीनों से एसआईटी कर रही जांच
गौरतलब है कि सहकार नगर निवासी राजा रघुवंशी हत्याकांड की जांच पिछले 10 महीनों से एसआईटी कर रही है। सत्र न्यायालय ने सोनम को जमानत देते समय पुलिस की जांच प्रक्रिया पर सवाल उठाए थे।
अदालत ने पाया कि गिरफ्तारी के दौरान सही धाराएं नहीं लगाई गईं और आरोपी को उसके अधिकारों की पूरी जानकारी भी नहीं दी गई, जिसे संविधानिक अधिकारों का उल्लंघन माना गया।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!