भाई के प्लॉट पर राजा का कब्जा, बना दिया वाटर प्लांट: मामला छोटा बांगड़दा में नियम विरुद्ध दो प्लॉटों के संयुक्तिकरण का
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट...इंदौर।
बेटमा के सामने अमन-चमन टेकरी से लगी औद्योगिक जमीन पर फर्जी डायवर्शन के जरिये नंदी हिल्स रिसोर्ट और रेस्टॉरेंट बनाने वाले इंदौर के चिमनबाग क्षेत्र के भांग व्यापारी राजा जायसवाल ने छोटा बांगड़दा में जो वाटर प्लांट डाल रखा है, वह नियम विरुद्ध दो प्लॉटों को जोड़कर बनाया गया। इसमें से एक प्लॉट छोटे भाई संजय जायसवाल का है। उसने भाई के प्लॉट पर कब्जा कर ये प्लांट स्थापित किया है।
गत गुरुवार को खाद्य विभाग हम्माल कॉलोनी स्थित प्लांट पर कार्रवाई करने पहुंची तो यह बंद मिला, लेकिन चौकीदार सोमनाथ ने जब गेट खोला तो अंदर पानी की पैकिंग का कार्य चलता मिला। हालांकि अंदर कोई कर्मचारी नहीं था। खाद्य अधिकारी वैशाली सिंह ने यहां से दूषित पानी की आशंका में एक व आधा लीटर जार से सैंपल लिए, जो भोपाल स्थित प्रयोगशाला भेजे हैं। आसपास के रहवासियों ने शिकायत की थी कि प्लांट के भीतर से दुर्गंध आ रही है। ये प्लांट राजा जायसवाल का है, जिसे बेटा अंकुश संभालता है। यहां पूजाश्री वाटर प्लांट का बोर्ड लगा है और अंदर एक्वाग्रीन के नाम से पानी की पैकेजिंग की जाती है।
संजय ने खुलासा फर्स्ट को बताई पूरी स्थिति
राजा के छोटे भाई संजय जायसवाल ने खुलासा फर्स्ट को बताया कि वाटर प्लांट दो प्लॉटों 229 और 230 को जोड़कर स्थापित किया गया, जो कि नियम विरुद्ध है। निगम ने प्लॉटों के संयुक्तिकरण पर रोक लगा रखी है। इसके बावजूद राजा ने उनके प्लॉट पर कब्जा कर वाटर प्लांट बना दिया।
संजय के मुताबिक 230 नंबर वाला प्लॉट उनका है, जो श्री लक्ष्मीनगर मंडी श्रमजीवी हम्माल सहकारी गृह निर्माण समिति मर्यादित संस्था ने उन्हें 1 जून 1996 को आवंटित किया था। संस्था में उनका सदस्यता क्रमांक 643 है और उन्होंने 16 मई 1996 को ही सदस्यता ली थी। ये प्लॉट 1225 स्क्वेयर फीट का है, जिसके लिए उन्होंने बकायदा राशि जमा की थी। बतौर प्रमाण उन्होंने पर्ची भी बताई, जिस पर संस्था अध्यक्ष ग्यारसीलाल चौहान और उपाध्यक्ष नारायणसिंह यादव के नाम पर रामचंद्र के हस्ताक्षर हैं।
संजय का कहना है पड़ोस का प्लॉट राजा जायसवाल का था और ये प्लॉट आवासीय थे, लेकिन राजा ने उनके प्लॉट पर भी कब्जा कर नियम विरुद्ध यहां वाटर प्लांट डाल दिया। उस दौरान राजा ने कहा था कि तेरे प्लॉट पर प्लांट डाल रहा हूं तो तुझे भी कुछ न कुछ अवश्य दूंगा, लेकिन 25 साल हो गए, अब तक कुछ नहीं दिया। संजय ने बताया वर्तमान इस प्लॉट की कीमत करोड़ों रुपए हो गई है। वे जब भी अपना प्लॉट मांगने गए तो राजा और उसके बेटे अंकुश ने डरा-धमकाकर भगा दिया। परिवारवालों, रिश्तेदारों से भी दबाव डलवाया, लेकिन नतीजा सिफर रहा।
पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर फैक्ट्रियां बंद कराने की कवायद शुरू
हाल ही मप्र प्रदूषण नियंत्रण मंडल ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में नियम विरुद्ध चल रही 25 से ज्यादा वाटर फैक्ट्रियों को बंद करने का आदेश दिया है। क्षेत्रीय अधिकारी सतीश चौकसे ने बताया ये फैक्ट्रियां प्रतिदिन लगभग सवा छह लाख लीटर पानी जमीन में से निकाल रही हैं। इनमें से अधिकांश फैक्ट्रियों ने न तो वर्षा जल संरक्षण और न जल पुनर्भरण की कोई व्यवस्था की है। इनके लाइसेंस निरस्त किए जा रहे हैं। बिजली मंडल को इनके कनेक्शन काटने, नगर निगम को सुविधाएं बंद करने और खाद्य विभाग को इनके लाइसेंस निरस्त करने के लिए पत्र लिखा गया है। इनमें से कई के पास केंद्रीय भूजल प्राधिकरण के अलावा मप्र प्रदूषण नियंत्रण मंडल की अनुमति भी नहीं है।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!