आज बारिश का अलर्ट: इन राज्यों में बर्फबारी ; तूफान से 1000 घरों को पहुंचा नुकसान, जानिये अगले दो दिनों के मौसम का हाल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली/भोपाल।
देशभर में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। पिछले तीन दिनों से कई राज्यों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का दौर जारी है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 18 मार्च से एक मजबूत वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय हो रहा है, जिसके चलते आज उत्तर प्रदेश और दिल्ली को छोड़कर लगभग पूरे देश में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
ऑरेंज अलर्ट घोषित
छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। वहीं हिमाचल प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि की भी आशंका जताई गई है। उधर, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का सिलसिला जारी है। कठुआ के सरथल, कुल्लू और लाहौल-स्पीति में लगातार हिमपात दर्ज किया गया।
मेघालय में भी मौसम का कहर
मेघालय में भी मौसम का कहर देखने को मिला। रीभोई जिले में तेज आंधी और भारी बारिश से 1028 घरों को नुकसान पहुंचा है, जबकि करीब 5000 लोग प्रभावित हुए हैं। उमलिंग और जिरांग ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित रहे।
अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम?
19 मार्च
हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है। हिमाचल में कुछ स्थानों पर भारी बारिश या बर्फबारी हो सकती है।
उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान में गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि और 40–50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। छत्तीसगढ़ में भी ओले गिर सकते हैं।
20 मार्च
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी जारी रहने की संभावना है। उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 50–60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनके झोंके 70 किमी/घंटा तक पहुंच सकते हैं। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान में भी आंधी, तेज हवाएं और ओलावृष्टि के आसार हैं। मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी ओले गिरने की संभावना है।
7 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने आज 7 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। 19 और 20 मार्च को लगभग पूरे प्रदेश में असर देखने को मिलेगा। इस दौरान कई जगह ओलावृष्टि भी हो सकती है। मंगलवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहने से तापमान में करीब 3 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई।
संबंधित समाचार

STF की बड़ी कार्रवाई:फर्जी पासपोर्ट मामले में पांचवीं गिरफ्तारी; एजेंट पकड़ाया

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!