रेलवे की खास तैयारी: सिंहस्थ के दौरान इस रूट पर चलेगी वंदे भारत मेट्रो; 160 किमी रफ्तार से दौड़ेगी
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
सिंहस्थ-2028 को देखते हुए केंद्र सरकार और रेलवे ने अभी से तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में इंदौर से उज्जैन के बीच वंदे भारत मेट्रो चलाने की योजना पर काम शुरू हो गया है।
160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी
रेलवे के मुताबिक, इंदौर-उज्जैन रूट पर वंदे भारत मेट्रो की ऑपरेशनल स्पीड 160 किमी प्रति घंटा होगी। खास बात यह है कि इस रूट पर रेलवे पहले ही 180 किमी प्रति घंटे की गति का सफल ट्रायल कर चुका है।
सांसद ने दी जानकारी
सिंहस्थ के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए इस ट्रेन को शटल सेवा के रूप में चलाया जाएगा। इंदौर सांसद शंकर लालवानी ने बताया कि सिंहस्थ के दौरान यात्रियों की संख्या में भारी इजाफा होगा।
इसे देखते हुए इंदौर, उज्जैन और आसपास के स्टेशनों से 300 से अधिक ट्रेनों के संचालन की योजना बनाई गई है। उन्होंने कहा कि वंदे भारत मेट्रो को इंदौर-उज्जैन के बीच शटल सर्विस के तौर पर चलाया जाएगा, जिससे यात्रियों को तेज, सुरक्षित और आरामदायक सफर मिल सके।
मौजूदा रेलवे लाइन पर ही दौड़ेगी ट्रेन
सांसद ने स्पष्ट किया कि आमतौर पर मेट्रो ट्रेन के लिए अलग ट्रैक की जरूरत होती है, लेकिन वंदे भारत मेट्रो मौजूदा रेलवे ट्रैक पर ही चलेगी। इससे समय और लागत दोनों की बचत होगी।
40 से 45 मिनट में पूरा होगा सफर
वंदे भारत मेट्रो के शुरू होने के बाद इंदौर से उज्जैन का सफर सिर्फ 40 से 45 मिनट में पूरा किया जा सकेगा। ट्रेन में एसी और नॉन-एसी कोच, आधुनिक सीटिंग, बेहतर वेंटिलेशन और मेट्रो जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
स्पेशल डिजाइन
इस रूट पर चलने वाली वंदे भारत मेट्रो को ‘नमो भारत ट्रेन’ के नाम से भी जाना जाएगा। रेलवे सूत्रों के अनुसार, वंदे भारत मेट्रो 12 कोच की वर्ल्ड क्लास ट्रेन होगी। इसके कोच विशेष रूप से डिजाइन किए जा रहे हैं, ताकि अधिक यात्रियों को कम समय में सफर की सुविधा मिल सके।
जानकारी के मुताबिक, यह ट्रेन सिर्फ 5 सेकेंड में 50 किमी प्रति घंटे से ज्यादा की रफ्तार पकड़ने में सक्षम होगी। इस ट्रेन में करीब 3,000 यात्री एक साथ सफर कर सकेंगे। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस ट्रेन में 1150 से अधिक यात्रियों के बैठने की क्षमता होगी।
इतना ही नहीं लगभग 2000 यात्री खड़े होकर भी सफर कर सकेंगे। सिंहस्थ जैसे बड़े धार्मिक आयोजन के दौरान यह व्यवस्था यात्रियों के लिए बड़ी राहत साबित होगी।
तेज गति के लिए खास डिजाइन
अधिकारियों का कहना है कि वंदे भारत मेट्रो को खासतौर पर हाई-स्पीड ऑपरेशन के लिए तैयार किया गया है।
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!