राहुल का युवाओं को खुला न्योता: ‘मुझसे कुछ भी पूछिए’; इंस्टाग्राम पर देंगे जवाब
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट,नई दिल्ली।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोशल मीडिया के जरिए जेन-जेड तक पहुंच बढ़ाने की कोशिशों के बीच अब लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी युवाओं से सीधे संवाद की पहल की है। राहुल ने इंस्टाग्राम पर‘मुझसे कुछ भी पूछिए’ (आस्क मी एनीथिंग) सेशन शुरू कर छात्रों और जेन-जेड यूजर्स को उनसे सीधे सवाल पूछने का न्योता दिया है।
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘छात्रों और जेन-जेड, मैं आपकी बात सुनने के लिए यहां हूं।’ उन्होंने युवाओं से इंस्टाग्राम के जरिए सवाल भेजने को कहा और ज्यादा से ज्यादा सवालों के जवाब देने की बात कही है।
इंस्टाग्राम के बाद एक्स पर भी दिया न्योता
राहुल गांधी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर सवाल पूछने का विकल्प दिया है। साथ ही एक्स पर भी इसकी जानकारी साझा करते हुए छात्रों और जेन-जेड से संवाद करने की बात कही।
युवाओं से सीधे बातचीत की यह पहल ऐसे समय सामने आई है, जब राजनीतिक दल और बड़े नेता सोशल मीडिया के जरिए युवा मतदाताओं, खासकर जेन-जेड के बीच अपनी पहुंच बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं।
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के छात्रों के समर्थन में उतरे थे राहुल
इससे पहले राहुल गांधी ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में फीस बढ़ोतरी और सीटों में कटौती के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों का समर्थन किया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि छात्र अपने भविष्य से जुड़े मुद्दों को लेकर आवाज उठा रहे हैं, लेकिन उनकी बात सुनने के बजाय प्रशासन उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर रहा है।
राहुल ने यह भी आरोप लगाया कि सवाल पूछने और विरोध करने वाले युवाओं की आवाज दबाई जा रही है। उन्होंने दावा किया कि प्रयागराज जाकर छात्रों से मिलने के उनके कार्यक्रम को भी प्रशासन ने रोकने की कोशिश की।
राहुल गांधी का कहना है कि वह छात्रों और युवाओं से जुड़े मुद्दों को उठाना जारी रखेंगे। इसी बीच इंस्टाग्राम पर शुरू किया गया ‘आस्क मी एनीथिंग’ सेशन युवाओं से सीधे संवाद की उनकी नई सोशल मीडिया पहल के तौर पर देखा जा रहा है।
संबंधित समाचार

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन:100 से ज्यादा प्रतिमा संग्रहण केंद्रों से लाई जाएंगी मूर्तियां

किसान पर झपटा तेंदुआ:सीने पर बैठकर किया हमला; 2 मिनट तक भिड़ता रहा शख्स, धक्का देकर खुद को छुड़ाया

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी:भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकटों की बिक्री की तारीख का हुआ ऐलान; इस दिन से शुरू होगी बुकिंग

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ की तैयारियों के बीच मैदान में दिखा सांप; काम रोककर बुलाया स्नेक कैचर

देखिए वीडियो:खुले मैदान में रखे मिले खाद्य उत्पाद; लोगों का आरोप-ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए भेजा जाता है एक्सपायरी सामान

भाजपा नेता पर हमला:बदमाश ने किया चाकू से वार; साथी भी घायल

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे; लाखों का माल जब्त

स्कूली वैन ने मासूम को कुचला:इलाज के दौरान मौत; हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला

‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी:गेट पर दिखाना होगा रजिस्ट्रेशन लिंक; बैग, पानी की बोतल, हेलमेट और ड्रोन समेत कई सामानों पर रोक

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर:राहगीरों ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन:इस कार्यालय के बाहर सड़क पर उतरे ; कहा- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज

उपचुनाव से पहले उलटफेर:सीएम से मुलाकात के बाद इस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार:दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर:रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव

पीसीसी चीफ बोले:इस शहर से उठी छात्रों की आवाज देश की आवाज बनेगी

सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल:यातायात जवानों ने दिखाई इंसानियत

देखिए वीडियो:जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला; इतने की मौत,मरने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल, बड़ी संख्या में घायल

फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार:श्रीराम ड्राय फ्रूट के नाम से की गई ऑनलाइन धोखाधड़ी

स्नान के दौरान हादसा:शिप्रा में डूबने लगा श्रद्धालु; तैराक दल ने बचाई जान, गहरे पानी में पहुंच गया था युवक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!