नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल: इन संत की प्रतिमा गायब होने का आरोप; कांग्रेस नेता ने निगम से मांगा जवाब
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नवलखा चौराहे स्थित संत सुंदरदासजी के प्रतिमा स्थल की बदहाल स्थिति को लेकर सवाल उठने लगे हैं। प्रतिमा स्थल पर फैले मलबे और अव्यवस्थित परिसर को लेकर कांग्रेस नेता विवेक खंडेलवाल ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि विकास और सौंदर्यीकरण कार्य के दौरान संत सुंदरदासजी की प्रतिमा को हटा दिया गया, लेकिन अब तक यह स्पष्ट नहीं किया गया कि प्रतिमा कहां रखी गई है और उसे दोबारा कब स्थापित किया जाएगा।
प्रतिमा स्थल बना मलबे का ढेर
कांग्रेस नेता विवेक खंडेलवाल ने कहा कि नगर निगम शहर के विभिन्न प्रतिमा स्थलों के विकास और सौंदर्यीकरण का काम कर रहा है। इसी दौरान नवलखा स्थित संत सुंदरदासजी के प्रतिमा स्थल पर भी कार्य किया गया।
उनका आरोप है कि वर्तमान में यह स्थल मलबे के ढेर में तब्दील हो गया है और परिसर की स्थिति बेहद खराब है। उन्होंने कहा कि प्रतिमा हटाने से पहले समाज के प्रतिनिधियों को इसकी जानकारी दी गई थी या नहीं, यह भी स्पष्ट होना चाहिए।
निगम से पूछे कई सवाल
विवेक खंडेलवाल ने नगर निगम प्रशासन से सवाल किया कि संत सुंदरदासजी की प्रतिमा को किस कारण हटाया गया?, प्रतिमा वर्तमान में कहां रखी गई है? उसे दोबारा स्थापित करने की समय-सीमा क्या है? प्रतिमा हटाने से पहले समाज के लोगों को जानकारी क्यों नहीं दी गई?
उन्होंने कहा कि संत सुंदरदासजी की प्रतिमा समाज की आस्था, श्रद्धा और गौरव से जुड़ी हुई है। ऐसे में विकास कार्यों के दौरान प्रतिमा और प्रतिमा स्थल की गरिमा बनाए रखना जरूरी है।
तत्काल पुनर्स्थापना की मांग
कांग्रेस नेता ने मांग की है कि नगर निगम तत्काल प्रतिमा का पता लगाकर उसे सम्मानपूर्वक पुनर्स्थापित करे। साथ ही प्रतिमा स्थल से मलबा हटाकर परिसर का व्यवस्थित विकास कराया जाए।
उन्होंने पूरे मामले की जांच कराने और प्रतिमा हटाने से जुड़े अधिकारियों से जवाब मांगने की भी मांग की है। वहीं, इस मामले में नगर निगम की ओर से अभी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
संबंधित समाचार

12 साल पुराने मामले में 5 आरोपियों को 5-5 साल की सजा:युवक को घेरकर किया था चाकू से हमला

देखिये वीडियो, खटारा हुई नगर निगम की कचरा गाड़ी:रस्सी के सहारे चल रही व्यवस्था; कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

इस बात को लेकर नाराज हुई भाजपा पार्षद:निगम अधिकारियों को दी धमकी; अगली बार अंजाम बुरा होगा

शादी का झांसा देकर महिला आरक्षक से दुष्कर्म:5 साल तक शोषण करता रहा कांस्टेबल; फोटो-वीडियो भी बनाए

स्कूल की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप:मृत अध्यक्ष के फर्जी साइन से बनाया किरायानामा; 4 पर केस दर्ज

मृत बैगा बच्चों के परिजनों से मिले राहुल गांधी:बोले- लोकसभा में उठाएंगे मुद्दा; सरकार आने पर करेंगे मदद

अग्निशमन मानकों की धज्जियां उड़ाने पर 182 भवन किए सील

कैप्टन स्मित के जल्द स्वस्थ होने की कामना:खजराना गणेश मंदिर में पुजारियों ने की विशेष पूजा-अर्चना

सीवरेज लाइन चोक होने से सड़कों पर बह रहा गंदा पानी

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:लाखों डकारने वाले टोपीबाज लोन एजेंट नवीन ओझा पर केस

कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला:लाठी-डंडों से पीटा; गंभीर हालत में किया रेफर

फ्लैट में चोरों ने बोला धावा:लाखों के जेवर-नकदी लूटी; चादर ढंककर परिवार से की मारपीट, 3 नाबालिग सहित 5 आरोपी गिरफ्तार

बच्चों को बताए सड़क सुरक्षा के नियम:स्कूलों में कहानियों और कार्टून से समझाया ट्रैफिक अनुशासन

बायपास के खाली मैदान में बना रहे थे डकैती की योजना:पेट्रोल पंप लूटने निकले 5 बदमाशों को पुलिस ने हथियारों के साथ दबोचा

उपद्रव से जुड़े भड़काऊ व वायरल कंटेंट वाले 100 से अधिक आईडी हुए ब्लॉक:संगठन से जुड़े तथ्यों की भी तलाश

करोड़ों का राशन घोटाला:गरीबों का गेहूं-चावल डकार गए बाप-बेटे; गोदाम में 10% अनाज भी नहीं मिला

हत्या के बाद अब जबरन वसूली में फंसा मानसिंह:कार खरीदने के बाद बकाया पैसे मांगने पर दे रहा था धमकी

बालाघाट पहुंचे राहुल गांधी:मृत बच्चों के परिवारों से कर रहे मुलाकात; स्कूल में की मिड-डे मील पर बात

साप्ताहिक अखबार के पत्रकार पर जबरन वसूली का केस दर्ज:चांद को जमीं पर लाकर शाहरुख के पर कुतरेगी पुलिस

पिनेकल जमीन मामले में नया मोड़:दो महिलाओं को जमानत; अब मुख्य आरोपी की अग्रिम जमानत की कोशिश!
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!