अधिकारियों की अनदेखी पर फूटा जन आक्रोश: कलेक्टर से मिले कांग्रेसी पार्षद; पांच गंभीर जनसमस्याओं के पुलिंदे के साथ तत्काल जमीनी कार्रवाई की मांग
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
वार्ड 75 के अंतर्गत आने वाले विभिन्न क्षेत्रों में नागरिक समस्याओं और प्रशासनिक शिथिलता को लेकर जन आक्रोश चरम पर है। कांग्रेस पार्षद कुणाल सोलंकी ने क्षेत्र के समस्त नागरिकों की गंभीर शिकायतों को लेकर सीधे कलेक्टर शिवम वर्मा से मुलाकात की और जनहित से जुड़े पांच अत्यंत संवेदनशील मामलों में त्वरित और कठोर कार्रवाई की मांग की।
कलेक्टर को सौंपे गए दस्तावेजों में अवैध नशे से लेकर भू-माफियाओं द्वारा धार्मिक और सार्वजनिक जमीनों पर किए जा रहे अवैध कब्जों का पूरा कच्चा चिट्ठा शामिल है। वार्ड 75 के कुमारभट्टी क्षेत्र में खुलेआम चल रही नशीले पदार्थों और भांग की अवैध बिक्री ने सामाजिक वातावरण को पूरी तरह से दूषित कर दिया है।
पार्षद कुणाल सोलंकी ने कलेक्टर शिवम वर्मा को अवगत कराया कि इस नशाखोरी के कारण क्षेत्र की महिलाओं, बच्चियों और युवाओं की सुरक्षा पूरी तरह से दांव पर लग चुकी है। नागरिकों में लगातार भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।
इस संबंध में संबंधित आबकारी एवं पुलिस विभाग को कड़े निर्देश जारी कर तत्काल नशा माफियाओं के ठिकानों पर छापेमारी करने और दोषियों के विरुद्ध कठोरतम दंडात्मक कार्रवाई करने की मांग की गई है।
पालदा में जाम से लोगों के घंटों बर्बाद हो रहे... यातायात की बात करें तो पालदा चौराहा वर्तमान में शहर का सबसे बड़ा डेंजर जोन और जाम का केंद्र बन चुका है। पालदा चौराहे पर प्रतिदिन लगने वाले भीषण ट्रैफिक जाम के कारण आम नागरिकों, स्कूली विद्यार्थियों और दफ्तर जाने वाले कामकाजी लोगों के घंटों बर्बाद हो रहे हैं।
सबसे गंभीर स्थिति तब उत्पन्न हो जाती है जब एम्बुलेंस और अन्य आपातकालीन सेवाएं भी इस अव्यवस्थित ट्रैफिक में फंसी रहती हैं। इस विकराल समस्या के स्थायी समाधान के लिए प्रशासन से पालदा चौराहे पर उचित यातायात पुलिस बल की तैनाती करने, सिग्नलों को दुरुस्त करने और यातायात व्यवस्था में व्यापक सुधार के लिए सख्त नियंत्रण तंत्र लागू करने का आग्रह किया गया है।
खेल गतिविधियों से वंचित हो रहे बच्चे...वार्ड के शैक्षणिक और सामाजिक विकास को लेकर भी प्रशासन का उदासीन रवैया सामने आया है। नायक मुंडला क्षेत्र में बच्चों और युवाओं के लिए एक भी शासकीय स्कूल या खेल मैदान उपलब्ध नहीं है, जिसके कारण स्थानीय बच्चों को बुनियादी शिक्षा और खेल गतिविधियों से पूरी तरह वंचित होना पड़ रहा है।
इस संबंध में एक प्रस्ताव कलेक्टर के समक्ष रखते हुए बताया कि नायक मुंडला क्षेत्र में स्थित बिजली विभाग के कार्यालय को किसी अन्य उपयुक्त सरकारी स्थान पर स्थानांतरित कर दिया जाए, तो वहां खाली होने वाली सरकारी भूमि पर एक बेहतरीन शासकीय स्कूल और खेल मैदान विकसित किया जा सकता है। इस दूरगामी योजना पर तत्काल अमल करने के लिए संबंधित विभागों को भूमि आवंटन की प्रक्रिया शुरू करने की मांग उठाई गई है।
प्रशासनिक साठगांठ और भू-माफियाओं के हौसलों की पराकाष्ठा... नायक मुंडला की ऐतिहासिक मस्जिद कमेटी के अंतर्गत आने वाले पीर स्थान की दरगाह भूमि पर देखने को मिली है। कलेक्टर वर्मा और तहसीलदार के समक्ष प्रस्तुत की गई शिकायत के अनुसार निजी कॉलोनाइजर तरुण खरे ने अपनी कंपनी टीके एंड एम बिल्डकॉन एलएलपी के माध्यम से आइकॉन ओरा नामक अवैध कॉलोनी का विकास करने के लिए पीर स्थान की वर्ष 1925 से रजिस्टर्ड पुरानी जमीन पर अवैध रूप से बाउंड्रीवॉल बनाकर कब्जा कर लिया गया है।
भू-माफिया तरुण खरे ने बिना किसी वैध सरकारी अनुमति के पीर स्थान की खसरा नंबर 259 और खसरा नंबर 249 की भूमि पर मनमाने तरीके से प्लॉट काट दिए हैं और वहां आने-जाने वाले पारंपरिक सार्वजनिक रास्ते को पूरी तरह से बंद कर दिया है।
स्थानीय मस्जिद कमेटी और नागरिकों द्वारा जब इस अवैध निर्माण का विरोध किया गया और कॉलोनाइजर को समझाने का प्रयास किया गया तो उसने किसी की बात मानने से साफ इंकार कर दिया और अपनी प्रशासनिक पहुंच की धौंस दिखाते हुए निर्माण कार्य जारी रखा।
पांच महीने से इस कब्जे की शिकायतें विभिन्न स्तरों पर लंबित हैं, लेकिन निचले स्तर के राजस्व अधिकारियों की कथित संलिप्तता और साठगांठ के चलते अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
कॉलोनाइजर तरुण खरे द्वारा वहां धड़ल्ले से पक्की सड़कें और बाउंड्रीवॉल का निर्माण कर सरकारी व धार्मिक भूमि को पूरी तरह से नष्ट कर कब्जा किया जा रहा है। कांग्रेसी पार्षद कुणाल सोलंकी ने कलेक्टर से इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने, खसरा नंबर 259 और 249 से तत्काल अवैध कब्जा हटाने, पारंपरिक रास्ता बहाल करने और भू-माफिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। कलेक्टर ने सभी मामलों की गंभीरता को देखते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित जांच कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं।
कई गहरे चेंबर खुले छोड़ दिए... क्षेत्रीय विकास के नाम पर सरकारी विभागों की लापरवाही का सबसे बड़ा उदाहरण पालदा से मुंडला मार्ग पर देखने को मिल रहा है। यहां सड़क निर्माण कार्य लंबे समय से अधूरा पड़ा है, जिससे प्रतिदिन आवागमन करने वाले हजारों नागरिकों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विभागीय ठेकेदारों ने सड़क किनारे कई गहरे चेंबर खुले ही छोड़ दिए हैं, जो किसी भी वक्त किसी बड़े और जानलेवा हादसे का कारण बन सकते हैं। इस जानलेवा लापरवाही को संज्ञान में लाते हुए कलेक्टर से मांग की गई है कि निर्माण एजेंसी को निर्देशित कर इस मार्ग का निर्माण कार्य युद्धस्तर पर पूर्ण कराया जाए और खुले चेंबरों को तत्काल बंद करवाया जाए।
संबंधित समाचार

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी

पटाखा बाजार में आवंटन से पहले निर्माण:नियम अनुमति और प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल

मुस्लिमों ने घर में घुसकर ऑटो चालक की बल्ली से की पिटाई:पंडाल में माताजी का बैनर लगाने को लेकर बवाल

किराना दुकानदार पर छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप:‘आई लव यू’ लिखा पेन देने के बाद हाथ दबाने की शिकायत

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप:इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती; पुलिस ने केस दर्ज किया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!