घर में चल रहा था देह व्यापार, चौंकाने वाला खुलासा, ग्राहक बनकर गई पुलिस: बंगाल की युवती मिली; कई लड़कियों के फोटो मिले
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, रतलाम।
शहर के अलकापुरी क्षेत्र में रविवार शाम एक मकान पर जब पुलिस ने दबिश दी तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। यहां मकान में ही देह व्यापार चल रहा था। पुलिस ने इसमें लिप्त एक दंपती को पकड़ा है।
वहीं घर में से एक पश्चिम बंगाल की लड़की भी मिली है। यह लड़की पांच दिन पहले ही दिल्ली से रतलाम आई थी। घर से कुछ आपत्तिजनक पैकेट भी मिले है।
युवक को भेजा था ग्राहक बनाकर
पुलिस के अनुसार अलकापुरी क्षेत्र में एक मकान में देह व्यापार की सूचना के बाद पुलिस ने एक युवक को ग्राहक बनाकर भेजा। उसे कुछ रुपए भी दिए। युवक ने मकान पर जाकर घर में मौजूद व्यक्ति को रुपए दिए।
उसे कुछ देर बैठने का बोला गया। देह व्यापार की आशंका पुष्ट होते ही युवक ने तुरंत पुलिस को सूचना की।
तलाशी में मिली ऐसी सामग्री
इसके बाद पर महिला थाना प्रभारी रेखा चौधरी, थाना औद्योगिक प्रभारी सत्येंद्र रघुवंशी, सब इंस्पेक्टर ध्यानवीर सोलंकी, कॉन्स्टेबल पवन मेहता, महिला कॉन्स्टेबल टीना समेत अन्य मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने घर में दबिश दी तो अंदर से पति-पत्नी के साथ एक युवती मिली। तलाशी में पता चला कि वहां अलग-अलग कमरों में बिस्तर लगा रखे थे। इनके नीचे से आपत्तिजनक पैकेट समेत अन्य सामग्री मिली।
कैसे पहुंची युवती रतलाम
पुलिस तीनों को थाने लेकर आई और पूछताछ की। यह पता चला कि मकान में अशोक कुमार (48) पिता कमल कुमार आडवानी व इसकी पत्नी सविता आडवानी (41) रहते हैं। दोनों देह व्यापार संचालित करवाते है।
मौके से जो लड़की मिली है वह 21 साल की है। जो कि हावड़ा ब्रिज कोलकाता की रहने वाली है। युवती रतलाम कैसे आई, इस बारे में पुलिस पूछताछ कर रही है।
मोबाइल में मिले लड़कियों के फोटो
सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया ने बताया तीनों से पूछताछ की जा रही है। दंपती के मोबाइल से कुछ लड़कियों के फोटो मिले हैं। सारे तथ्यों के आधार पर जांच की जा रही है।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो, भाजपा कार्यकर्ता से मारपीट पर बवाल:देर रात थाने पहुंचे विधायकों के समर्थकों ने की जमकर नारेबाजी; टीआई समेत इतने पुलिसकर्मी निलंबित

देखिए वीडियो, सीजेपी के प्रदर्शन से पहले सख्ती:प्रदर्शनकारियों को हटाना शुरू; 100 से ज्यादा हिरासत में

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!