बायपास पर देह व्यापार: देवगुराड़िया क्षेत्र में खुलेआम जिस्मफरोशी; वीडियो में युवती बोली- पुलिस को सब मालूम है
KHULASA FIRST
संवाददाता
राहुल यादव 99932-81971 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में देह व्यापार का अवैध कारोबार अब तंग गलियों से निकलकर खुले बायपास तक पहुंच गया है। शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में लंबे समय से चोरी-छिपे चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे को लेकर समय-समय पर शिकायतें सामने आती रही हैं, लेकिन अब एक ताजा मामले के खुलासे ने पुलिस व्यवस्था और निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
तेजाजी नगर थाना क्षेत्र के देवगुराड़िया स्थित बायपास क्षेत्र का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें सड़क किनारे खुलेआम देह व्यापार किए जाने का दावा किया जा रहा है।
यह वीडियो एक जागरूक नागरिक द्वारा बनाया गया बताया जा रहा है, जिसने पूरे घटनाक्रम को रिकॉर्ड कर संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई है।
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि बायपास किनारे एक युवती संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त नजर आ रही है। जब वीडियो बना रहे व्यक्ति ने उससे सवाल किया कि वह इस तरह खुलेआम यह काम क्यों कर रही है, तो युवती ने कथित तौर पर जवाब दिया कि ‘पुलिस को सब कुछ मालूम है और तुम हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकते।
’वीडियो सामने आने के बाद इलाके में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बायपास क्षेत्र में देर रात संदिग्ध गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं। खासकर सुनसान इलाकों और सर्विस रोड के आसपास देर रात तक बाहरी लोगों की आवाजाही बनी रहती है।
कई मामलों का हो चुका है खुलासा
वीडियो में युवती के दावे के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, इस पूरे मामले में संबंधित थाना पुलिस की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
शहर में पहले भी कई बार स्पा सेंटर, फ्लैट, होटल और किराए के मकानों में देह व्यापार के मामलों का खुलासा हो चुका है। पुलिस ने समय-समय पर कार्रवाई करते हुए कई गिरोह पकड़े भी हैं, लेकिन इसके बावजूद अवैध कारोबार पूरी तरह थमता नजर नहीं आ रहा।
सामाजिक संगठनों का कहना है कि ऐसे मामलों में केवल कार्रवाई ही नहीं, बल्कि लगातार निगरानी और सख्त कानून व्यवस्था की जरूरत है। उनका मानना है कि सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह की गतिविधियां शहर की छवि को भी प्रभावित करती हैं।
अब देखने वाली बात होगी कि वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है और बाईपास क्षेत्र में बढ़ती संदिग्ध गतिविधियों पर किस तरह अंकुश लगाया जाता है।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!