निजी अस्पताल का सड़क पर रैंप: निगम अफसरों की मिलीभगत से राजवाड़ा के निकट पीरगली में निजी अस्पताल प्रबंधन की मनमानी से आवाजाही में रोड़ा बना निर्माण
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम जोन 3 वार्ड 57 स्थित निजी अस्पताल प्रबंधन ने निगम अफसरों से मिलीभगत कर सड़क पर रैंप बना लिया है। इससे इस सड़क से आवाजाही करने वाले परेशान हो रहे हैं। निगम में कई बार शिकायत करने के बाद भी भवन अधिकारी व भवन निरीक्षक ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। इससे अब महापौर व निगमायुक्त तक शिकायत की गई है।
नगर निगम में अफसरों की अफसरशाही हावी है। इसके चलते निगम बिल्डिंग परमिशन के अफसर मनमानी कर कमाई करने में जुटे हुए हैं। जबकि शहर में अवैध निर्माण लगातार जारी है। ऐसे ही एक मामले का खुलासा जनहित में खुलासा फर्स्ट कर रहा है। इस मामले में राजवाड़ा के निकट स्थित अर्पण नर्सिंग होम के संचालक द्वारा नक्शे के विपरीत निर्माण किए जाने के मामले का खुलासा हुआ है।
अर्पण नर्सिंग होम निजी अस्पताल प्रबंधन ने पीरगली तिलकपथ के निकट एक नई बिल्डिंग का निर्माण कराया है। इसमें भवन अनुज्ञा की अनदेखी कर बिल्डिंग में तलघर और सड़क पर रैंप बनाया गया है। इस तरह निजी अस्पताल प्रबंधन द्वारा किया निर्माण निगम के नियमों के विपरीत होने के साथ ही आमजन के लिए परेशानी का सबब बन गया है। इसकी अब तक कई बार भवन अधिकारी व भवन निरीक्षक से शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई न होने से निजी अस्पताल प्रबंधन की मनमानी जारी है।
महापौर और निगमायुक्त से लगाई कार्रवाई की गुहार
आरटीआई के माध्यम से जानकारी मिलने के बाद शिकायतकर्ता ने निगम जोन 3 के भवन अधिकारी प्रभात तिवारी और भवन निरीक्षक विशाल सिंह को अवैध निर्माण की शिकायत दर्ज कराई, लेकिन निगम बिल्डिंग परमिशन विभाग के अधिकारियों ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। इससे शिकायतकर्ता ने अब महापौर पुष्यमित्र भार्गव और निगमायुक्त क्षितिज सिंघल से शिकायत कर नियम विरुद्ध किए गए निर्माण पर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
यातायात में बाधक... बताया जाता है कि निजी अस्पताल अर्पण नर्सिंग होम के कर्ताधर्ता ने निगम की भवन अनुज्ञा को ठेंगा दिखाकर सड़क पर ही रैंप बना लिया है, जिससे इस सड़क से आवाजाही करने वाले परेशान हो रहे हैं।
हर दिन बड़ी संख्या में वाहन चालक जाम में फंसकर आपस में ही गुत्थमगुत्था होकर सड़क पर किए गए निर्माण के लिए निगम अफसरों को कोसते हैं, लेकिन शिकायत के बाद भी निगम के जिम्मेदारों ने कोई कार्रवाई नहीं की है।
अधिकारी निर्देश देंगे तो कार्रवाई कर दूंगा... मैं कुछ नहीं कर सकता, बड़े अधिकारी निर्देश देंगे तो कार्रवाई कर दूंगा। - विशाल सिंह, भवन निरीक्षक जोन 3
संबंधित समाचार

28 पुलिसकर्मी सम्मानित:घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाने से लेकर स्नैचिंग केस सुलझाने तक किया उत्कृष्ट काम; कमिश्नर ने किया पुरस्कृत

किसानों के लिए बडी खुशखबरी:इंजीनियर डे पर मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; दिन में इतने घंटे बिजली देने की तैयारी

राहुल गांधी के कार्यक्रम को IDA की मंजूरी:5 शर्तों के साथ मिलेगा मैदान; 5 एकड़ में बन रहा हाईटेक वॉटरप्रूफ डोम

पुलिस जनसुनवाई में पहुंचे 80 आवेदन:कमिश्नर ने सुनी समस्याएं; अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

जर्जर दीवार बनी काल:9 साल की बच्ची की मौत; तेज बारिश के मलबे में दबी थी दो बच्चियां

MP में 20 साल बाद बदलेगा बस परिवहन का सिस्टम:इस दिन से शुरू होगी मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा

नक्शा दरकिनार कर सड़क पर तान दी G+3 इमारत:गोकुल नगर में टीएनसीपी के स्वीकृत लेआउट का सरेआम उल्लंघन

चल समारोह की राह में रोड़े:जेल रोड से गौराकुंड तक प्रशासनिक लापरवाही का आलम

कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले:2031 तक जारी रहेंगे इतने हजार करोड़ के काम; इन प्रस्तावों को भी मिली मंजूरी

खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमार कार्रवाई:त्योहारों पर आस्था और सेहत से खिलवाड़; नामी किचनों में कॉकरोच, बिल्ली और सड़े-गले खाद्य पदार्थ मिले

हर शाम इंदौर की सड़कों पर बिखरता सब्र:ट्रैफिक जाम में जिंदगी; जरूरत सब बराबर

होर्डिंग्स पर सियासत:बीजेपी नेताओं के स्वागत द्वार देख भड़के कांग्रेस अध्यक्ष

युवक को बंधक बनाकर लूटा:तीन बदमाशों ने पहले बीयर मंगवाई; फिर पीटकर मोबाइल-पर्स छीना,ऑनलाइन ट्रांसफर कराए रुपए

जुए की फड़ पर पुलिस का छापा:4 जुआरी गिरफ्तार; कैश और 6 बाइक जब्त

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज' से पहले संघ-भाजपा की बड़ी घेराबंदी:मालवा में युवाओं को साधने आ रहे नितिन नबीन और मोहन भागवत

200 साल पुराना ‘पिता-पुत्र’ मंदिर:जहां आमने-सामने विराजते हैं शिव और गणेश

मोबाइल कंपनी ने फोड़ी नर्मदा पाइप लाइन हजारों घरों में जल संकट

गणेश चतुर्थी पर भक्तों ने मोदक के साथ ग्रहण की महाप्रसादी

राज्यस्तरीय बाइक चोर गैंग का खुलासा:रेकी के लिए सरदार बनकर घूमते थे; 4 आरोपी गिरफ्तार, 6 गाड़ी बरामद

शादी के 4 महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी:डायरी में दर्द किया बयां; भाई ने पुलिस को सौंपे 4 पन्ने
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!