प्रधानमंत्री आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी: फर्जी रसीद दिखाकर महिला ने लोगों से वसूले रुपए
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, शिवपुरी।
प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर लोगों से लाखों रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक महिला ने सरकारी मकान दिलाने का झांसा देकर कई लोगों से रकम वसूल ली। मामले में पुलिस की कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
भरोसा देकर रुपए लिए
सईसपुरा निवासी दीपक परिहार और उनके जीजा बिक्रम परिहार ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि वर्मा कॉलोनी निवासी मंजू लोधी ने मेडिकल कॉलेज के पीछे बने प्रधानमंत्री आवास योजना के मकान दिलाने का भरोसा देकर उनसे 30 हजार रुपए लिए थे।
रसीद दिखाकर विश्वास जीता
पीड़ितों के मुताबिक आरोपी महिला ने नगरपालिका की कथित रसीद दिखाकर उनका विश्वास जीता। इसके बाद उसने फोन-पे नंबर पर रकम ट्रांसफर करवाई। बाद में पता चला कि रसीद फर्जी थी।
किसी को नहीं मिला आवास
शिकायतकर्ताओं का कहना है कि मंजू लोधी ने इसी तरह कई अन्य लोगों को भी निशाना बनाया। आरोप है कि उसने नीतू परिहार से 50 हजार रुपए, नरेश परिहार से 10 हजार रुपए और करैरा निवासी पूर्वी परिहार से 65 हजार रुपए लिए। बावजूद इसके किसी को भी आवास नहीं मिला।
ऐसे हुआ फर्जीवाड़े का खुलासा
जब पीड़ित दस्तावेज लेकर नगरपालिका पहुंचे तो अधिकारियों ने साफ कर दिया कि इस तरह की कोई रसीद विभाग द्वारा जारी ही नहीं की गई है। इसके बाद पूरे फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ।
अवैध रूप से रकम वसूली
पीड़ितों ने आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर महिला ने कई लोगों से अवैध रूप से बड़ी रकम वसूली है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस ठगी में और कौन-कौन शामिल है।
संबंधित समाचार

कृष्णबाग मामले में मनोज नागर की भूमिका पर सवाल:मीडिया के सवालों पर अधिवक्ता ने साधी चुप्पी

प्रशिक्षु सिविल सेवा अधिकारियों ने समझा शहर का प्रशासनिक मॉडल:कलेक्टर से मुलाकात कर जानीं स्वच्छता और विकास की व्यवस्थाएं

हत्यारा बेटा तीन दिन के रिमांड पर:मकान मालिक पिता-पुत्र भी गिरफ्तार

बच्चों को फेल करने की धमकी देने वाले प्राचार्य ने मांगी माफी:हॉस्टल में एसडीएम को मिलीं कई अनियमितताएं; कलेक्टर बोले- होगी सख्त कार्रवाई, कांग्रेस ने किया घेराव

मजाक में गाली- विरोध करने पर बाल पकड़कर पीट दिया:बस स्टैंड पर मारपीट का वीडियो वायरल; दो युवतियों पर केस

मोड़ पर बेकाबू हो गई स्कूल बस:रेलिंग तोड़कर पेड़ से टकराई; हादसे के बाद चालक और परिचालक फरार, तलाश में जुटी पुलिस

गर्मी से पहले जलसंकट से निपटने की तैयारी में जुटा निगम:एमआईसी की बैठक में कई प्रस्तावों को मंजूरी

मुनाफे के मायाजाल में फंसा पुलिसकर्मी:इतने लाख से ज्यादा की ठगी; रिश्तेदारों से उधार लेकर भी किया निवेश

पुलिस की चौपाल में ली गई बाल विवाह रोकने की शपथ:300 लोगों ने की सहभागिता

वक्फ बोर्ड की सदस्यता का दावा:सड़कों पर मांग रहा था भीख; सरकारी रसीदों के सहारे बटोर रहा था सहानुभूति, प्रशासन ने किया रेस्क्यू

बिजली के पोल से टकराई तेज रफ्तार कार:दो दोस्तों की मौत

इस शहर में पुराने किरदारों में खो गईं ड्रीम गर्ल:याद किया फिल्मी सफर; बोलीं- आज भी मंच पर उतरने से पहले करती हूं अभ्यास

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री ने क्यों छोड़ा इंदौर का प्रभार:भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने बताई यह वजह; बोले-पहले अपनी पार्टी के हालात संभालें

वीडियो देखिये, लोकतंत्र के मुद्दे पर मुख्यमंत्री का कांग्रेस पर तीखा प्रहार:'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' पदयात्रा में हुए शामिल;बोले- आपातकाल लगाने वाले आज संविधान और चुनाव आयोग पर उठा रहे सवाल

मंत्री की गाड़ी के सामने आ गया नशेड़ी:मचा हड़कंप

नशे के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा:पांच अलग-अलग कार्रवाइयों में ब्राउन शुगर, एमडी ड्रग्स और गांजा जब्त

रिकॉर्डिंग देकर बोला किसान- साहब बाबू मांग रहा ढाई लाख रुपए:जमीन का सीमांकन करने के बदले रकम मांगने वाले पर लोकायुक्त ने दर्ज किया केस

जेल की चारदीवारी में महिला प्रहरी से दुष्कर्म का आरोप:जेलर के खिलाफ एफआईआर; पुलिस ने हिरासत में लिया

कार्यकर्ता की गिरफ्तारी पर भड़के पटवारी:बोले- क्या महिलाओं के अपमान पर आवाज उठाना अपराध है?

14 आदतन बदमाशों पर पुलिस कमिश्नर का शिकंजा:पूर्व में प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के बावजूद नहीं आया आपराधिक गतिविधियों में सुधार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!