खबर
Top News

कृष्णबाग मामले में मनोज नागर की भूमिका पर सवाल: मीडिया के सवालों पर अधिवक्ता ने साधी चुप्पी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

28 नवंबर 2026, 5:43 pm
शेयर करें:
कृष्णबाग मामले में मनोज नागर की भूमिका पर सवाल

100 करोड़ के कथित जमीन खेल में 42 परिवार हुए बेघर, भूमाफिया को फायदा पहुंचाने का आरोप, जमीन के स्वामित्व से लेकर बेदखली तक की प्रक्रिया कटघरे में

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कृष्णबाग सेक्टर-सी में 42 मकानों पर बुलडोजर चलाने का विवाद अब जमीन के स्वामित्व, कथित फर्जी दस्तावेजों और प्रशासनिक फैसलों की भूमिका तक पहुंच गया है। 23 नवंबर को जिला प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त कार्रवाई में बेघर हुए परिवारों ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दस्तावेजों के आधार पर कई गंभीर सवाल उठाए।

रहवासियों का आरोप है कि कथित मिलीभगत से भूमाफिया शशिभूषण खंडेलवाल को करीब 100 करोड़ रुपए का फायदा पहुंचाया गया, जबकि इसकी कीमत उन परिवारों को चुकानी पड़ी, जिन्होंने अपनी जीवनभर की कमाई मकान बनाने में लगा दी थी।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में अधिवक्ता कुशाग्र चौहान के साथ अक्षय पंवार और पंकज तिवारी ने जमीन की खरीद-फरोख्त, भवन निर्माण अनुमति और बेदखली से जुड़े आदेशों पर सवाल उठाए। इस दौरान मीडिया ने अधिवक्ता से मनोज नागर की भूमिका को लेकर सीधा सवाल किया,

लेकिन अधिवक्ता स्पष्ट जवाब देने और मनोज नागर की भूमिका का खुलासा करने से बचते नजर आए। आखिर इस पूरे घटनाक्रम में नागर की भूमिका क्या रही और इस पर स्पष्ट जानकारी क्यों नहीं दी गई, प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये सवाल अनुत्तरित रहे।

2003 के विक्रय लेख पर विवाद
पीड़ितों का आरोप है कि 31 मार्च 2003 को शशिभूषण खंडेलवाल ने श्रीराम बिल्डर के नाम से चंपालाल सिद्ध के साथ जो विक्रय लेख निष्पादित कराया था, वह कथित रूप से फर्जी था। इसी दस्तावेज के आधार पर नगर निगम से भवन निर्माण की अनुमति हासिल किए जाने का दावा किया गया। रहवासियों का कहना है कि जमीन के स्वामित्व को लेकर विवाद और दस्तावेजों की वैधता पर सवाल होने के बावजूद संबंधित तथ्यों की समुचित जांच नहीं हुई।

2021 में ही निरस्त हो चुकी थी निर्माण अनुमति
निगम की तत्कालीन आयुक्त प्रतिभा पाल ने 13 अगस्त 2021 को संबंधित भवन निर्माण अनुज्ञा निरस्त करने का आदेश जारी किया था। पीड़ितों के मुताबिक हाई कोर्ट की रिट अपील में पारित आदेश के आधार पर जमीन निगम के आधिपत्य में ली गई थी। इसके खिलाफ खंडेलवाल की ओर से दायर याचिका 16 अक्टूबर 2025 को वापस ले ली गई थी।

रहवासियों का दावा है कि इसके बाद निगम का आदेश अंतिम हो गया था। ऐसे में सवाल है कि 42 मकानों पर कार्रवाई से पहले इन पुराने प्रशासनिक और न्यायालयीन आदेशों का परीक्षण किस स्तर पर किया गया?

निगम को पक्षकार बनाए बिना बेदखली का आरोप
पीड़ित परिवारों का कहना है कि निगम को पक्षकार बनाए बिना राजस्व निरीक्षक और पटवारी के आधार पर एकपक्षीय निष्कासन आदेश तैयार किया गया। उनका आरोप है कि जमीन से जुड़े पुराने दस्तावेजों और न्यायालयीन फैसलों को भी नजरअंदाज किया गया।

यदि इन दावों में तथ्य हैं तो पूरी प्रक्रिया की वैधानिकता और संबंधित अधिकारियों की भूमिका की जांच जरूरी है।

बैंक खाते और रजिस्ट्री पर भी उठाए सवाल

प्रेस कॉन्फ्रेंस में न्याय विभाग कर्मचारी गृह निर्माण सहकारी संस्था के नाम पर हुए कथित लेनदेन का मुद्दा भी उठाया गया। आरोप है कि 2003 के विक्रय लेख में दर्शाई गई रकम संस्था के खाते में जमा नहीं हुई। मार्च 2003 में आईसीआईसीआई बैंक की एमजी रोड शाखा में संस्था के नाम से कथित फर्जी खाता खोलकर दस्तावेजों के आधार पर राशि वापस लेने का आरोप भी लगाया गया।

इसके अलावा 26 दिसंबर 1997 की कथित फर्जी रजिस्ट्री के माध्यम से सर्वे नंबर 66 की जमीन को न्याय नगर एक्सटेंशन में शामिल करने का दावा किया गया।

पीड़ितों की तीन प्रमुख मांगें

पूरे मामले की हाई कोर्ट की निगरानी में निष्पक्ष जांच कराई जाए।
कथित फर्जी दस्तावेज तैयार करने और नियम विरुद्ध कार्रवाई में शामिल जिम्मेदार लोगों पर कानूनी कार्रवाई हो।
बेघर हुए 42 परिवारों को उचित मुआवजा और सम्मानजनक पुनर्वास दिया जाए।

अधिवक्ता की चुप्पी हैरान करने वाली
इस पूरे घटनाक्रम में मनोज नागर की भूमिका को लेकर मीडिया के सवाल पर अधिवक्ता की चुप्पी ने एक नया प्रश्न खड़ा किया है। यदि पीड़ित पक्ष पूरे मामले के दस्तावेज और तथ्य सामने रख रहा है, तो संबंधित व्यक्तियों की भूमिका भी स्पष्ट होनी चाहिए। आखिर किसकी क्या जिम्मेदारी थी, किसे लाभ पहुंचा और मकानों को तोड़ने तक नौबत कैसे पहुंची?

इन सवालों के जवाब जांच और संबंधित पक्षों के आधिकारिक पक्ष से ही सामने आ सकेंगे।

4.51 एकड़ जमीन के स्वामित्व की कहानी
कृष्णबाग कॉलोनी ग्राम खजराना के सर्वे नंबर 66 की 4.51 एकड़ जमीन पर बसी है। रहवासियों के अनुसार यह भूमि मूल रूप से अली मोहम्मद की थी। उन्होंने 23 जनवरी 1996 को नोटरीकृत अनुबंध के जरिये 11 लाख 95 हजार रुपए लेकर सुरेश पिता चंदूलाल सिलावट से जमीन का अनुबंध किया था।

इसके बाद सिलावट द्वारा खुद को मालिक बताकर आठ व्यक्तियों को भूखंड बेचने और राजेश राठौर को मुख्त्यार बनाकर कॉलोनी बसाने का आरोप लगाया गया है।

दस्तावेजों की जांच के साथ भूमिका भी हो सार्वजनिक
कृष्णबाग का विवाद अब केवल अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तक सीमित नहीं है। जमीन के मालिकाना हक, कथित आर्थिक लेनदेन, भवन निर्माण अनुमति और प्रशासनिक फैसलों की भूमिका जैसे कई पहलुओं पर जवाब मांगे जा रहे हैं।

करीब 100 करोड़ रुपए के कथित लाभ का आरोप और 42 परिवारों के बेघर होने का मामला निष्पक्ष जांच की मांग करता है।

संबंधित समाचार

प्रशिक्षु सिविल सेवा अधिकारियों ने समझा शहर का प्रशासनिक मॉडल
Top News

प्रशिक्षु सिविल सेवा अधिकारियों ने समझा शहर का प्रशासनिक मॉडल:कलेक्टर से मुलाकात कर जानीं स्वच्छता और विकास की व्यवस्थाएं

15 minutes ago
हत्यारा बेटा तीन दिन के रिमांड पर
Top News

हत्यारा बेटा तीन दिन के रिमांड पर:मकान मालिक पिता-पुत्र भी गिरफ्तार

21 minutes ago
बच्चों को फेल करने की धमकी देने वाले प्राचार्य ने मांगी माफी
Top News

बच्चों को फेल करने की धमकी देने वाले प्राचार्य ने मांगी माफी:हॉस्टल में एसडीएम को मिलीं कई अनियमितताएं; कलेक्टर बोले- होगी सख्त कार्रवाई, कांग्रेस ने किया घेराव

26 minutes ago
मजाक में गाली- विरोध करने पर बाल पकड़कर पीट दिया
Top News

मजाक में गाली- विरोध करने पर बाल पकड़कर पीट दिया:बस स्टैंड पर मारपीट का वीडियो वायरल; दो युवतियों पर केस

27 minutes ago
मोड़ पर बेकाबू हो गई स्कूल बस
Top News

मोड़ पर बेकाबू हो गई स्कूल बस:रेलिंग तोड़कर पेड़ से टकराई; हादसे के बाद चालक और परिचालक फरार, तलाश में जुटी पुलिस

35 minutes ago
गर्मी से पहले जलसंकट से निपटने की तैयारी में जुटा निगम
Top News

गर्मी से पहले जलसंकट से निपटने की तैयारी में जुटा निगम:एमआईसी की बैठक में कई प्रस्तावों को मंजूरी

about 1 hour ago
मुनाफे के मायाजाल में फंसा पुलिसकर्मी
Top News

मुनाफे के मायाजाल में फंसा पुलिसकर्मी:इतने लाख से ज्यादा की ठगी; रिश्तेदारों से उधार लेकर भी किया निवेश

about 1 hour ago
पुलिस की चौपाल में ली गई बाल विवाह रोकने की शपथ
Indore

पुलिस की चौपाल में ली गई बाल विवाह रोकने की शपथ:300 लोगों ने की सहभागिता

about 1 hour ago
वक्फ बोर्ड की सदस्यता का दावा
Top News

वक्फ बोर्ड की सदस्यता का दावा:सड़कों पर मांग रहा था भीख; सरकारी रसीदों के सहारे बटोर रहा था सहानुभूति, प्रशासन ने किया रेस्क्यू

about 1 hour ago
बिजली के पोल से टकराई तेज रफ्तार कार
Top News

बिजली के पोल से टकराई तेज रफ्तार कार:दो दोस्तों की मौत

about 1 hour ago
इस शहर में पुराने किरदारों में खो गईं ड्रीम गर्ल
Top News

इस शहर में पुराने किरदारों में खो गईं ड्रीम गर्ल:याद किया फिल्मी सफर; बोलीं- आज भी मंच पर उतरने से पहले करती हूं अभ्यास

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री ने क्यों छोड़ा इंदौर का प्रभार
Top News

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री ने क्यों छोड़ा इंदौर का प्रभार:भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने बताई यह वजह; बोले-पहले अपनी पार्टी के हालात संभालें

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, लोकतंत्र के मुद्दे पर मुख्यमंत्री का कांग्रेस पर तीखा प्रहार
Top News

वीडियो देखिये, लोकतंत्र के मुद्दे पर मुख्यमंत्री का कांग्रेस पर तीखा प्रहार:'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' पदयात्रा में हुए शामिल;बोले- आपातकाल लगाने वाले आज संविधान और चुनाव आयोग पर उठा रहे सवाल

about 1 hour ago
मंत्री की गाड़ी के सामने आ गया नशेड़ी
Top News

मंत्री की गाड़ी के सामने आ गया नशेड़ी:मचा हड़कंप

about 1 hour ago
नशे के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा
Top News

नशे के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा:पांच अलग-अलग कार्रवाइयों में ब्राउन शुगर, एमडी ड्रग्स और गांजा जब्त

about 2 hours ago
रिकॉर्डिंग देकर बोला किसान- साहब बाबू मांग रहा ढाई लाख रुपए
Top News

रिकॉर्डिंग देकर बोला किसान- साहब बाबू मांग रहा ढाई लाख रुपए:जमीन का सीमांकन करने के बदले रकम मांगने वाले पर लोकायुक्त ने दर्ज किया केस

about 2 hours ago
जेल की चारदीवारी में महिला प्रहरी से दुष्कर्म का आरोप
Top News

जेल की चारदीवारी में महिला प्रहरी से दुष्कर्म का आरोप:जेलर के खिलाफ एफआईआर; पुलिस ने हिरासत में लिया

about 2 hours ago
कार्यकर्ता की गिरफ्तारी पर भड़के पटवारी
Top News

कार्यकर्ता की गिरफ्तारी पर भड़के पटवारी:बोले- क्या महिलाओं के अपमान पर आवाज उठाना अपराध है?

about 2 hours ago
14 आदतन बदमाशों पर पुलिस कमिश्नर का शिकंजा
Top News

14 आदतन बदमाशों पर पुलिस कमिश्नर का शिकंजा:पूर्व में प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के बावजूद नहीं आया आपराधिक गतिविधियों में सुधार

about 2 hours ago
30 साल पुरानी मंडी उजाड़ दी अब वादे से मुकर रहे
Top News

30 साल पुरानी मंडी उजाड़ दी अब वादे से मुकर रहे:कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी बोले- रोज कमाने-खाने वालों को उजाड़ना ‘पाप’; निगम-प्रशासन गरीबों की रोजी-रोटी का गुनहगार

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!