खबर
Top News

जहरीली शराब कांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार: इस शहर के ‘डॉक्टर’ ने तैयार की थी शराब; इतने लोगों की मौत के मामले में गुजरात पुलिस की कार्रवाई

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

21 अगस्त 2026, 11:42 am
शेयर करें:
जहरीली शराब कांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन/मुरैना।
गुजरात के भावनगर में जहरीली शराब पीने से हुई 9 लोगों की मौत के मामले में मध्य प्रदेश कनेक्शन सामने आया है। गुजरात पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी रईस को उज्जैन से गिरफ्तार किया है।

बताया जा रहा है कि रईस की ससुराल भोपाल के करोंद इलाके में है। आरोपी का नाम सामने आने के बाद गुजरात पुलिस उसके उज्जैन और भोपाल से जुड़े संपर्कों की भी जांच कर रही थी।

मुरैना के नरेंद्र की भी सामने आई भूमिका
जांच में मुरैना निवासी नरेंद्र यादव उर्फ ‘डॉक्टर’ की भूमिका भी सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, रईस नरेंद्र की अवैध शराब तैयार करने की जानकारी और कथित विशेषज्ञता से परिचित था। इसी वजह से उसने नरेंद्र को गुजरात बुलाया था।

पुलिस जांच के अनुसार, गुजरात पहुंचने के बाद रईस और नरेंद्र ने भावनगर के स्थानीय शराब तस्कर गौतम सोलंकी के साथ मिलकर काम किया।

आरोप है कि नरेंद्र और उसके साथियों की मौजूदगी में जहरीली शराब की करीब 25 पेटियां तैयार की गई थीं। यही शराब पीने के बाद कई लोगों की तबीयत बिगड़ी और 9 लोगों की मौत हो गई।

इस मामले में सबसे बड़ी विडंबना यह रही कि कथित तौर पर जहरीली शराब तैयार करने वाले नरेंद्र ने भी वही शराब पी थी। इसके बाद उसकी भी मौत हो गई।

FSL रिपोर्ट में 38.59% मेथनॉल की पुष्टि
मामले की फॉरेंसिक जांच में भी शराब के जहरीले होने की पुष्टि हुई है। FSL रिपोर्ट के मुताबिक, जब्त किए गए शराब के नमूनों में 38.59 प्रतिशत मिथाइल अल्कोहल (मेथनॉल) पाया गया, जबकि इथाइल अल्कोहल (एथनॉल) की मात्रा महज 0.94 प्रतिशत थी। मेथनॉल बेहद जहरीला होता है और इसके सेवन से गंभीर विषाक्तता तथा मौत हो सकती है।

नकली शराब बनाने के कारण पड़ा था ‘डॉक्टर’ नाम
मुरैना के डूंगरपुर किरार गांव का रहने वाला नरेंद्र यादव कथित तौर पर अवैध शराब तैयार करने के तरीके जानता था। इसी वजह से इलाके में उसे ‘डॉक्टर’ के नाम से बुलाया जाता था।

हालांकि, उसके परिवार ने पुलिस के दावों से अलग जानकारी दी है। परिजनों का कहना है कि नरेंद्र कोई शराब बनाने का विशेषज्ञ नहीं था, बल्कि सामान्य मजदूरी करता था और 15 अगस्त को पहली बार काम के सिलसिले में गुजरात गया था।

नरेंद्र की मौत के बाद परिजन बिना गुजरात पुलिस को सूचना दिए उसका शव मुरैना ले आए थे। इसके बाद गुजरात पुलिस ने मुरैना पुलिस के जरिए शव वापस गुजरात भेजने की बात कही, लेकिन परिजनों के विरोध के बाद स्थानीय स्तर पर ही उसका पोस्टमार्टम कराया गया।

2021 में मुरैना में जहरीली शराब से हुई थीं 24 मौतें
जहरीली शराब से जुड़े मामलों का मुरैना का पुराना रिकॉर्ड भी सामने आया है। 10 जनवरी 2021 को जिले में जहरीली शराब पीने से 24 लोगों की मौत हुई थी।

अब भावनगर कांड में मुरैना निवासी नरेंद्र का नाम सामने आने के बाद गुजरात और मध्य प्रदेश के बीच संभावित अवैध शराब नेटवर्क को लेकर जांच और गंभीर हो गई है।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों के बीच संपर्क कैसे हुआ, शराब तैयार करने के लिए कच्चा माल कहां से आया और इस नेटवर्क से मध्य प्रदेश के और कितने लोग जुड़े हो सकते हैं।

संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश
Top News

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

about 17 hours ago
फिर लड़कों से आगे बेटियां
Top News

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

about 17 hours ago
चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे
Top News

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

about 17 hours ago
अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी
Top News

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

about 17 hours ago
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे
Top News

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

about 17 hours ago
16 हजार का लोन
Top News

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

about 18 hours ago
टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक
Top News

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

about 18 hours ago
MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार
Top News

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

about 18 hours ago
जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत
Top News

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

about 18 hours ago
अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी
Top News

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

about 18 hours ago
आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल
Top News

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

about 18 hours ago
सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी
Top News

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

about 18 hours ago
इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित
Top News

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

about 18 hours ago
दिग्गज फिल्ममेकर का निधन
Top News

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

about 18 hours ago
हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी
Top News

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

about 18 hours ago
बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती
Top News

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

about 18 hours ago
MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट
Top News

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

about 18 hours ago
उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं
Top News

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

about 18 hours ago
ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप
Top News

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

about 19 hours ago
दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे
Top News

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर

about 19 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!