पुजारी की गला रेतकर हत्या: मंदिर जाते समय बदमाशों ने किया हमला; लोगों में भारी आक्रोश
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, सीधी।
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जहां हर ओर भक्तिमय माहौल है, वहीं सीधी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। कुसमी थाना क्षेत्र में मंदिर जा रहे एक पुजारी की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई, जिससे पूरे इलाके में तनाव और आक्रोश फैल गया है।
मंदिर जाते समय किया हमला
जानकारी के मुताबिक, तहसील परिसर स्थित हनुमान मंदिर के पुजारी इन्द्रभान द्विवेदी रोज की तरह सुबह करीब 8 बजे पूजा-अर्चना के लिए घर से निकले थे। रास्ते में बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने अचानक उन पर हमला कर दिया।
धारदार हथियार से किया गया वार इतना घातक था कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए।
इलाके में तनाव, लोगों में आक्रोश
महाशिवरात्रि जैसे बड़े धार्मिक पर्व पर एक पुजारी की हत्या से लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। स्थानीय लोग आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही कुसमी पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की गई। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ हो रही है।
हत्या की वजह साफ नहीं
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हत्या आपसी रंजिश, लूट या किसी अन्य कारण से की गई। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!